मानवाधिकार हेल्पलाइन का अध्यक्ष धरा

सोलन। सोलन और सिरमौर में करीब 750 लोगों को ठगने वाले शातिर नटवरलाल को पुलिस ने काबू किया है। पाल छत्त पाल उर्फ प्रीतपाल सिंह निवासी देहूंघाट को पुलिस ने सोमवार देर रात दबोचा है। आरोप है कि शातिर ने वर्ष 2010-11 में मानवाधिकार हेल्पलाइन संस्था का हिमाचल अध्यक्ष बनकर सोलन, सिरमौर समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोगों को ठगा है। सदर थाना सोलन पुलिस ने संबंधित धाराआें के तहत मुकदमा कायम करके छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की छानबीन में 128 ठगी के मामले जिला सोलन…

Read More

नगदी फसलों व गेहूं पर कोहरे की मार

सोलन। कोहरे की मार नगदी फसलों व गेहूं पर काफी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि जिला सोलन में पैदावार नष्ट होने की कगार पर है। कोहरे के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। प्रभावित किसानों ने राजस्व विभाग ने नुकसान के आकलन की मांग उठाई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कृषि विभाग से गुहार की है। किसानों रामदयाल, प्रमोद शर्मा, कृपा राम, मनोज कुमार, तरसेम सिंह, प्रवीण भारद्वाज, धर्मेश ठाकुर, विश्वनाथ, दीपक शर्मा, जीवन राम, कृपाल चंद, दिलरमेश सिंह, सतपाल, जीवन…

Read More

एटीएम चोरों का नहीं मिला कोई सुराग

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला पुलिस को एटीएम चोरी करने वाले गिरोह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। चोरों ने मशीन से पैसा निकालने के बाद उसे साथ लगती खड्ड में मशीन को फेंक दिया। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए झाड़माजरी स्थित एक्सेस बैंक में सीसी टीवी के फुटेज देने के लिए आवेदन किया है जिससे पुलिस फुटेज को देख कर आरोपियों तक पहुंच सके। वहीं एटीएम के एरिया मैनेजर सतिंद्र सिंह संधू ने भी झाड़माजरी पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। बरोटीवाला ने चोरों को पकड़ने के लिए…

Read More

18 नक्शों को मिली स्वीकृति

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की इस वर्ष की पहली मासिक बैठक में जहां विकास कार्यों संबंधी विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए, वहीं 18 नक्शों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन नक्शों में 7 सामान्य श्रेणी के हैं और 11 नक्शों को सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अल्का वर्मा ने की। नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि 18 नक्शों की स्वीकृति देने के अलावा मंझौली में निर्मित हो रहे ठोस कूड़ा संयंत्र को लेकर भी प्रस्ताव…

Read More

अनुबंध कर्मी बनाएंगे रणनीति

नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग सोसायटी अनुबंध कर्मचारी महासंघ 9 जनवरी को धर्मशाला में अपनी बैठक का आयोजन करेगा, जिसमें अनुबंध सोसायटी कर्मचारियों की समस्याओं पर गहनता से मंथन करने के उपरांत मांगपत्र तैयार किया जाएगा। इस मांगपत्र को बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को सौंपेगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देशराज ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अनुबंध सोसायटी कर्मचारियों की भी समस्याओं का हल होने की आस जगी है। उन्होंने कहा कि महासंघ…

Read More

बागियों ने भरी सीएम के समक्ष हाजिरी

अर्की/ दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की में कांग्रेस की हार में अहम भूमिका निभाने वाले बागियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दरबार में हाजिरी भरी। धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के लिए रवाना होते हुए सीएम अर्की के गलोग और दाड़लाघाट के समीप बाघल में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं कांग्रेस के हारे प्रत्याशी संजय अवस्थी ने बाघल होटल में सीएम का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह पहली बार अर्की के लोगों से उस समय रूबरू हुए। कड़ाके की…

Read More

समय रहते पूरे किए जाएं प्रबंध

सोलन। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन हेतु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गणतंत्र दिवस के आयोजन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय ठोडो मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर सेना, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। रंगारंग…

Read More

छावनी क्षेत्रों में मई में होगी चुनावी जंग

सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद में मई माह में होने वाले चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेता बनने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों ने अपने वोट पक्के करने के लिए लोगों से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिला सोलन के कसौली में तीन छावनियों में सुबाथू, डगशाई और कसौली छावनी क्षेत्र है। हालांकि क्षेत्र में अभी चुनाव होने की कोई तिथि निश्चित नहीं हुई। सभी अपनी सीट पक्की करने के लिए जोर-शोर से तैयारी करने लग चुके हैं। पिछले वर्षों में छावनी के चुनावों के लिए कोई…

Read More

मनरेगा में नहीं पहुंचा बजट

सोलन। यदि आपको मनरेगा में कार्य करना है तो फिलहाल कुछ इंतजार करना पडे़गा। मनरेगा में अभी बजट नहीं है। नए कार्य शुरू करने की मनाही की जा रही है। मनरेगा में जिलाभर में नए कार्य शुरू करने के लिए पंचायतों ने आवेदन किए हैं। मगर जिला ग्रामीण अभिकरण विभाग फिलहाल नए कार्यों को शुरू करने के लिए हाथ खड़े कर रहा है। मनरेगा में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का बजट प्रदेश में विकास कार्यों के लिए पहुंचता है। इससे ग्रामीण लोग अपने निजी भूमि, सिंचाई टैंकों, भूमि सुधार, पेयजल योजनाओं…

Read More

500 साल पुरानी परंपरा संजोए नालागढ़

नालागढ़ (सोलन)। ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेला 500 साल पुरानी परंपरा संजोए हुए है। हंडूर रियासत के राजा रामशरण के समय से धूमधाम से मनाए जाने वाला यह मेला आज भी हर व्यक्ति को अपनी तरफ खींच लाता है। लिहाजा लोहड़ी के दिन मनाए जाने वाले मेले को लेकर नालागढ़ सजने लगा है। क्षेत्र के लोगों को प्रशासन से मलाल है कि इस प्राचीन परंपरा को अब तक कोई दर्जा नहीं मिल सका है। किरपालपुर पंचायत प्रधान धनीराम काला, उपप्रधान जसपाल, पूर्व प्रधान सीमा चौधरी, खेडा पंचायत के पूर्व प्रधान अवतार…

Read More