सोलन। योग वेदांत समिति सोलन ने शहर में कीर्तन यात्रा निकाल कर युवाओं को वेलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया। रैली डीसी चौक से निकलकर सर्किट हाउस तक पहुंची। समिति इसी उद्देश्य से 14 फरवरी को मुरारी मार्केट में सत्संग का आयोजन करेगी। वेदांत समिति के प्रेस सचिव अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि बापू आसाराम की सतप्रेरणा से 14 फरवरी को योग वेदांत समिति मातृ पितृ दिवस मनाएगी। इसके अतिरिक्त युवाओं को भी वेलेंटाइन डे पर मातृ पितृ दिवस मनाने के लिए प्रेरित…
Read MoreCategory: Solan
मनोनीत पार्षदों को लेकर बद्दी नप में बवाल
बददी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में सरकार के चुने गए मनोनीत पार्षदों का मामला अब हाईकमान के पाले में चला गया है। शिकायत लेकर दून के पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी समेत कुछ कांग्रेसी पीसीसी चीफ सुखविंदर सुक्खू के पास शिकायत करने पहुंच गए। मनोनीत किए गए तीनों पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोषी करार देते हुए तुरंत प्रभाव से उनकी नियुक्तियां कद करने की मांग उठाई गई। मनोनीत पार्षदों के विरोध में शिमला पहुंचे दून के पूर्व विधायक चौधरी लज्जा…
Read Moreलुटेरों के गिरेबान तक जल्द पहुंचने का दावा
नालागढ़ (सोलन)। लुटेरों के गिरेबान तक पहुंचने में नालागढ़ पुलिस बस एक कदम दूर होने का दावा कर रही है। लूट के शिकार बने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर से पुलिस ने पूछताछ में कई अहम सुराग हासिल किए और उसने पुलिस को लुटेरों की पहचान बता दी है। अब पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए स्कैच का भी सहारा ले सकती है। अमन पुत्र गुरदयाल निवासी गांव हरदोनमहोत, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़, पंजाब एयरटेल का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह 4 फरवरी को बागवानियां स्थित मुख्य कार्यालय से 4.50 लाख रुपये कैश लेकर…
Read Moreगत्ता उद्योग पर संकट के बादल
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की बैठक में गत्ता उद्योग पर छा रहे संकट पर चिंता जताई। वक्ताओं का कहना था कि अगर प्रदेश व केंद्र सरकार ने गत्ता उद्योग के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में प्रदेश से गत्ता उद्योग का नामोनिशान मिट जाएगा। बद्दी में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों उद्योग में लगने वाले कच्चे माल के रेट तो बढ़ रहे हैं लेकिन तैयार माल के रेट में कोई बढ़ोतरी…
Read Moreपुलिस भर्ती परीक्षा का नहीं निकला परिणाम
सोलन। युवाओं का पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना अधर में है। 18 अगस्त 2012 को ग्राउंड पास करके लिखित परीक्षा देने वाले 1870 प्रार्थी परीक्षा परिणाम के इंतजार में हैं। लिखित परीक्षा 23 सितंबर को जिला पुलिस मुख्यालय में हो चुकी है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित न होने से युवाओं में रोष है। प्रदेश सरकार और पुलिस से युवाओं ने जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। सोलन के बाईपास में रहने वाले सुनील, सेरी गांव के अंकित, जौणाजी के सुनील, कथेड़ के…
Read More70 इकाइयां बंद होने की कगार पर
बद्दी (सोलन)। गत्ता उद्योग संघ की बैठक में बाहरी राज्यों से आने वाले कच्चे माल के उद्योगों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। संघ का तर्क है कि गत्ता उत्पादन के लिए 80 फीसदी कच्चा माल बाहरी प्रदेशों से आ रहा है, लेकिन मनमानी कीमतों के चलते प्रदेश के गत्ता उद्योग की करीब 70 इकाइयां बंद होने के कगार पर हैं। कुंभ मेले के दौरान यूपी से आने वाले कच्चे माल की कीमतें अचानक बढ़ा दी हैं। नतीजतन बाजार में तय रेट देना मुश्किल हो रहा है। बैठक में…
Read Moreकुमारहट्टी-नाहन का सफर होगा महंगा
भोजनगर (सोलन)। रात्रि बस सेवा में किराए की बढ़ोतरी के बाद सोलन से होकर कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाइवे का सफर भी महंगा होने वाला है। यहां तीन बैरियर लगने वाले हैं। एक मार्च से कुमारहट्टी में छावनी परिषद डगशाई का टोल टैक्स बैरियर लगने वाला है। छावनी परिषद कुमारहट्टी के साथ-साथ धर्मपुर के निकट दोसड़का से डगशाई व अन्हेच से डगशाई सड़क में भी बैरियर लगाने की योजना है जिसके तहत अन्हेच और दोसड़का में बैरियर लगाया जाएगा। वहीं 72 किलोमीटर लंबे सुपर हाइवे पर दोपहिया वाहनों को छोड़ कर सभी प्रकार…
Read Moreबद्दी स्कूल का चौकीदार निलंबित
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के चौकीदार जीत राम को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। चौकीदार पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर विभाग ने यह फैसला लिया है। इस दौरान उसे जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से संबंध कर दिया है। 21 जनवरी को बद्दी विद्यालय की प्रधानाचार्य का कार्यालय उस समय जल गया जब चौकीदार जीत राम रात्रि की ड्यूटी दे रहा था। बताया जा रहा है कि चौकीदार रात को सोया रहा और कुछ शरारती लोगों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय को आग…
Read Moreपार्षदों की ताजपोशी पर विरोध के स्वर
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति से दून की राजनीति गरमा गई है। ज्योति हत्याकांड में फंसे विधायक रामकुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी ने पहले ही पार्टी से निकाल दिया है। ऐसे में पार्षदों की ताजपोशी में उनके पिता कांग्रेस के पूर्व विधायक लज्जा राम के समर्थकों को भी तरजीह नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता परमजीत पम्मी को सौंपने की बिसात बिछा दी है। हालांकि पम्मी ने इस बार विस चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ काम किया है। नगर परिषद बद्दी…
Read Moreरिसने लगी अस्पताल प्रबंधन की छतें
सोलन । चार दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्रीय अस्पताल के कर्मचारियों और कुछ मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड और सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी रूम पानी से भरे हुए हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन इसे नकार रहा है। प्रबंधन के अनुसार फीमेल वार्ड में पानी भरने की सूचना नहीं है, वहीं कर्मचारियों के कमरों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। अस्पताल में सफाई कर्मचारियों को मुहैया करवाए हुए ड्यूटी रूम की छत में दरारें पड़ी हुई हैं। अधिक बारिश होने के कारण वहां से पानी…
Read More