एथलेटिक्स स्पर्धा में सिरमौर बना चैंपियन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में सिरमौर टीम ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक स्पधाओं में शिमला जिले की छात्राओं ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हमीरपुर की दीपशिखा को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला शिक्षा उप निदेशक एलीमेंट्री मदन लाल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। पांवटा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में राज्य स्तरीय खेल स्पर्था हुई। छात्रा वर्ग की 100मी. दौड़ में कांगड़ा की पूजा प्रथम, किन्नौर की गीता देवी दूसरे व सिरमौर…

Read More

इस्पात मंत्रालय का कबाड़ भी खा गया केंद्र : धूमल

सोलन/सराहां : मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि केन्द्र सरकार ने कबाड़ भी खाना शुरू कर दिया है। प्रेम कुमार धूमल सोलन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्रालय में कबाड़ को बेचने का 2000 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। उन्होंने हालांकि किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में इतना जरूर कहा कि किसके मंत्री रहते हुए यह घोटाला हुआ है। प्रदेश…

Read More

1 अरब 68 करोड़ से लिखी दून के विकास की गाथा : चंदेल

बद्दी : दून कांग्रेस को उस समय भारी झटका लगा जब क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता जोगिन्द्र ठाकुर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ दसोरामाजरा में रखी नुक्कड़सभा के दौरान भाजपा में शामिल हो गए जिनका दून की विधायक विनोद चंदेल ने हार पहनाकर स्वागत किया। जोगिन्द्र ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है उससे मेरा कांग्रेस में दम घुट रहा था जिसके चलते मैंने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया। इसके पश्चात ग्राम…

Read More

दून राम कुमार ही बनेंगे विधायक :आनंद शर्मा

मानपुरा : केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा चंडी में दून कांग्रेस की जनसभा में उपस्थित भीड़ को देखकर गद्गद् हो गए। प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने तो दून में राम कुमार चौधरी की जीत की भविष्यवाणी भी कर दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की बैसाखियों पर चलने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार किस मुंह से जनता में मददगार सरकार होने का ढिंढोरा पीट रही है। केंद्र ने कभी भी हिमाचल के हितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया, अगर ऐसा होता तो…

Read More