नाहन (सिरमौर)। वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। छात्रों की बहुत बड़ी संख्या सरकारी स्कूलाें में रेगुलर पढ़ाई की बजाय ओपन स्कूलों में पढ़ाई कर रही है। सवाल उठता है कि बच्चे सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ पा रहे? इससे राज्य में शैक्षणिक ढांचे पर सवालिया निशान लग रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ओपन कक्षाओं में बच्चों का पंजीकरण सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। वर्ष 2011-12 में ही जिले में इस पंजीकरण की संख्या लगभग 450 से अधिक थी। सबसे अधिक वो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं…
Read MoreCategory: Sirmaur
अगवा बालिका को ढूंढ निकालने की गुहार
नाहन (सिरमौर)। आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने थाना सदर पांवटा साहिब के अंतर्गत सूरजपुर गांव से लगभग दो माह पूर्व गायब हुई मुस्लिम कन्या को तत्काल प्रभाव से ढूंढ निकालने की मांग की है। हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने इस बारे स्पष्ट किया है कि गुमशुदा लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मुस्लिम सोसाइटी ने इस बाबत जिला पुलिस से कहा है कि यदि पुलिस इस बाबत उचित कार्रवाई नहीं करती है तो सोसाइटी गरीब परिवार को इंसाफ दिलाने के…
Read Moreलंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान करें
नाहन (सिरमौर)। जेसीसी के गठन को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। जिला पेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन संघ की इस बाबत रविवार को शहर के हिंदू आश्रम में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संघ के प्रधान राम स्वरूप चौहान ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने हिमाचल सरकार संयुक्त सलाहकार समिति के गठन की मांग करते हुए कहा कि समिति में प्रदेश पेंशनर्स संगठन के प्रधान जीवानंद जीवन तथा उनके महासचिव सहित कुछ कार्यकारिणी के सदस्यों को इस गठन में शामिल…
Read Moreछोटी पुलियाएं, टूटी रेलिंग्स दे रही हादसों को न्योता
पांवटा साहिब(सिरमौर)। करीब डेढ़ दशक पहले देहरादून पांवटा-कालाअंब एनएच-72 मार्ग किया जा चुका है। इसके बाद पांवटा से धौलाकुआं तक एनएच सड़क को चौड़ा भी कर दिया गया लेकिन दर्जनों छोटी पुलियाएं आज भी एनएच मानकों के अनुरूप चौड़ी नहीं हो सकी हैं। कई पुलियाओं की क्षतिग्रस्त रेलिंग हादसों को निमंत्रण दे रही है। आजकल धुंध व रात के अंधेरे में हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। हिमाचल प्रदेश चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री संघ पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, सिरमौर ट्रक आपरेटर संघ अध्यक्ष चरनजीत सिंह चन्नी, रोड़…
Read Moreलोझा मानल में वन विभाग की एकतरफा कार्रवाई
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत लोझा मानल में पंचायत के जरिए निर्माणाधीन प्रवाह पेयजल लाइन में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि वन विभाग आरक्षित वन भूमि में पेयजल लाइन बिछाने के मामले में कोताही बरत रहा है। इस मामले में वन विभाग के जांच अधिकारी ने एक ग्रामीण के नाम चार हजार की डैमेज रिपोर्ट काट दी है, जबकि निर्माण कार्य पंचायत द्वारा किया जा रहा है। जिसके नाम डैमेज रिपोर्ट काटी है, वह इस योजना में मजदूर की हैसियत से…
Read Moreबाजार में आई पहाड़ी सब्जी, दाम गिरे
नाहन (सिरमौर)। शहर में पिछले कुछ दिन सब्जी के दामों में काफी गिरावट आई है। यह गिरावट एकाएक राहत देने वाली है। गृहिणियां इससे काफी प्रसन्न है। इसके साथ ही आम आदमी के घर में भी सब्जी बनने लगी है। इससे पूर्व शहर में सब्जी के दाम काफी हद तक बढ़े हुए थे। गृहिणी सरिता, रुकमणि, सुमन, शांति देवी, आशा, संतोष और मीरा शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह तक सब्जी के दामों में काफी तेजी दर्ज की गई थी। अब दाम सामान्य होने से उन्हें काफी राहत महसूस…
Read Moreकानूनगो, पटवारखानों में नहीं पानी की टंकियां
नाहन (सिरमौर)। जिला भर में कानूनगो और पटवारखाना भवनों की हालत खस्ता है। अगर कई भवन बने भी हैं तो वहां पीने के पानी की कमी है। राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने ऐसे भवनों में पानी की टंकी लगाने की मांग उठाई है। जिला संघ ने कहा है कि पटवारखानों और कानूनगो भवनों में पानी की टंकी लगवाने के लिए एक लाख 50 हजार का बजट प्रस्तावित था। इसके अलावा 123 टंकियों की आपूर्ति के आदेश भी दिए गए थे मगर इस मामले में अभी तक कुछ…
Read Moreभालू ने हमला कर युवती को घायल किया
ददाहू (सिरमौर)। जंगल से घास लेकर लौट रही युवती पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। शनिवार देर शाम हुई इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके बाद युवती को ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कसौली के लिए रेफर कर दिया। शनिवार देर शाम ददाहू के खूड़ गांव की महिलाएं जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी। कुछ महिलाओं ने आराम करने के बहाने सड़क किनारे पैरापिट पर घास को रख दिया। इस बीच…
Read Moreभीख मांगने की प्रथा से आजाद हो विकलांग
नाहन (सिरमौर)। राज्य और जिला भर में विकलांग लोगों के लिए सम्मान देने की मांग उठी है। इसे लेकर अखिल भारतीय हैंडीकेप सर्विस सोसाइटी की जिला इकाई ने अपनी आवाज बुलंद की है। सोसाइटी के जिला प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने सोसाइटी की ओर से मांग की है कि राज्य भर में विकलांगों को भीख मांगने की प्रथा से आजाद करवाया जाना चाहिए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कृपा का पात्र बन रहे विकलांगों के लिए सम्मान का जीवन यापन करने को लेकर नीति बनाई जानी चाहिए। जिला प्रधान सुरेंद्र…
Read More41 पंचायतों को नहीं मिले नए राशन कार्ड
नौहराधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह की 41 पंचायतें नए राशन कार्ड बनाने की बाट जोह रही हैं। क्षेत्र में अभी तक नए राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। हालत यह है कि उपभोक्ताओं के पुराने राशन कार्ड पूरी तरह से भर चुके हैं। ऐसे में डिपो होल्डर कहीं-कहीं उपभोक्ताओं को राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं। डिपो होल्डरों का कहना है कि जब तक उपभोक्ता नया राशन कार्ड बनाकर नहीं लाते उन्हें राशन देने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने कहा है कि संबंधित विभाग जब…
Read More