कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत विक्रमबाग के पास स्थित एक वर्षा शालिका में एक करीब 65-67 वर्ष की स्त्री का शव पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना पर कालाअंब पुलिस द्वारा मौका पर पहुंच कर आवश्यक जांच की गई। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूूछताछ से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त महिला जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था लगभग दो साल से इसी वर्षा शालिका में रह रही थी व इसका पता ठिकाना किसी को मालूम नहीं था। मृतका के शरीर…
Read MoreCategory: Sirmaur
सतौन में बनी बारिश के पानी की झील
सतौन (सिरमौर)। भारी बारिश के चलते सतौन पंचायत क्षेत्र का करीब 30-40 फीसदी हिस्सा रविवार तड़के जलमग्न हो गया। यहां पिछले 48 घंटों से भीषण वर्षा का कहर जारी है। वर्षा तथा मलबा-गाद से क्षेत्र में व्यापक नुकसान होने की खबर है। सतौन के एक हिस्से में वर्षा का भारी पानी जमा होने से कृत्रिम झील बन गई है। लगातार बारिश से झील के फटने का खतरा बढ़ गया है। यदि ऐसा होता है तो सतौन क्षेत्र का एक बड़ा भू भाग भूमि कटाव की चपेट में आ जाएगा। क्षेत्र…
Read Moreसोलन-मीनस मार्ग पर यातायात ठप
रोनहाट (सिरमौर)। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते सोलन-मीनस मार्ग शनिवार रात से ही आवाजाही के लिए ठप हो गया है। यह मार्ग शनिवार देर रात हुई भारी बरसात के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्री बीआर चौहान, लाल सिंह, लायक राम, अतर सिंह, वर्षा देवी, कमला देवी, मिल्ला राम आदि ने बताया कि इस बारे में विभाग को सूचित कर दिया था, लेकिन अभी तक भी सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं की जा सकी। यात्रियों ने बताया कि गुमराहा, जरवा, रोनहाट, जो खड्ड…
Read Moreपीएफ-इंक्रीमेंट रोकने पर इकाई को नोटिस
धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र में स्थित एक निजी इकाई की ओर से कामगारों को वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर श्रम विभाग ने इकाई प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। श्रम विभाग ने इस मामले में इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। धौलाकुआं स्थित इस निजी इकाई ने अपने छह दर्जन कामगारों को दो माह से वेतन नहीं दिया था। बाद में इन कामगारों ने प्रबंधन द्वारा पीएफ का पैसा नहीं दिए जाने तथा इंक्रीमेंट नहीं दिए जाने पर श्रम विभाग से न्याय दिलाने की गुहार…
Read Moreसरकार 1300 में नहीं पलता है अब परिवार
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक जिला जलवाहक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत जलवाहकों पर शिक्षा अधिकार एवं मानव संसाधन अधिकार को नियमानुसार लागू किया जाना चाहिए। कहा कि सिरमौर के जलवाहकों से भेदभाव किया जा रहा है। जलवाहकों को उनके अधिकारों का हिस्सा 1974 से दिया जाना चाहिए। जलवाहकों को मात्र 1300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। लिहाजा मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमा दो तथा बीए पास जलवाहकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतनमान दिया जाना चाहिए। साथ ही…
Read Moreरेणुका-सतौन मार्ग दो दिन से प्रभावित
सतौन (सिरमौर)। दो दिन से क्षेत्र में जारी भारी वर्षा के कारण सतौन-रेणुका मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो गई है। पूरे मार्ग में जगह-जगह मलबा तथा भारी पत्थर सड़क पर गिरे हैं। इससे बार-बार यातायात ठप हो रहा है। खिकर खड्ड, भजोन, शडियार, अंबोया तथा चंादनी क्षेत्रों में सड़कें बेहद खराब हैं। यहां आए दिन सड़क यातायात के लिए बंद हो रही है। अभी भी कई स्थानों पर निजी तथा परिवहन की बसें फंसी हुई हैं। सड़क पर मलबा आने से जहां आम यात्रियों को बेहद परेशानी उठानी पड़…
Read Moreगुरु की नगरी की इस कद्र उपेक्षा क्यों
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब यात्रा में पहुंचने वाले यात्रियों को पांवटा क्षेत्र में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बढ़ती परेशानियों से कई यात्री पांवटा साहिब में प्रवेश न कर बाहर से ही हेमकुंड साहिब की ओर निकल जाते हैं। इससे भविष्य में यात्रियों की संख्या पर असर पड़ सकता है। इससे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के साथ बुद्धिजीवियों में चिंता बढ़ने लगी है। शहर में पार्किंग की दिक्कत सबसे ज्यादा है। विश्रामगृह से पटवार सर्किल कार्यालय तक सड़क के किनारे वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े…
Read Moreसाढ़े पांच घंटे बंद रहा सुपरहाइवे
सराहां (सिरमौर)। निर्माणाधीन कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाइवे भारी बारिश के कारण शनिवार तड़के बंद हो गया। यह मार्ग करीब साढ़े पांच घंटे अवरुद्ध रहा। लादू, बनेठी तथा धीरथ के बीच बारिश के कारण मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई। इसके चलते लंबी दूरी की एचआरटीसी एवं निजी बस सेवाओं के अलावा लोगों के दर्जनों निजी वाहन जगह-जगह फंसे रहे। कुमारहट्टी से काहन तक कंपनी ने करीब 70 किलोमीटर सड़क को पक्का कर दिया है, लेकिन उससे आगे नाहन तक अभी तक जगह-जगह कटिंग एवं टारिंग का काम चल रहा है। यह…
Read Moreजमीनी विवाद को लेकर क्रॉस केस
राजपुर (सिरमौर)। सिंगपुरा चौकी के अंतर्गत राजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों गुटों के कुछ लोगों को चोटें पहुंची हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाता राम ने पांवटा थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उधर खुशीरा पत्नी गुलजीत ने भी दाता राम एवं उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पांवटा डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने…
Read Moreमधुमक्खियों के काटने से किसान की मौत
शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की शिल्ला पंचायत में एक किसान की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। किसान दोपहर के वक्त खेतों में कार्य कर रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया। मूक बधिर होने के कारण वह किसी से मदद भी नहीं ले पाया। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पंचायत शिल्ला के प्रधान रणजीत सिंह चौहान और गुमान सिंह चौहान ने कहा कि उप गांव नेड़ा बास निवासी किसान शुप्पा राम (55) की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। मंगलवार…
Read More