आईपीएच की पेयजल लाइन एक माह से ठप

जमटा (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नावणी जमटा के अंतर्गत आने वाले नावणी गांव में पिछले एक माह से आधा दर्जन के करीब परिवारों को पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से जल आपूर्ति के लिए सरकारी पेयजल लाइन बिछाई गई थी। मगर विभागीय लापरवाही के कारण इस लाइन में पिछले एक माह से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। नावणी के लोग पानी के जुगाड़ के लिए आधा किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। स्थानीय निवासी…

Read More

शिलाई की 11 पंचायतों की चल रही जांच

शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड शिलाई की 29 पंचायतों में निर्माण कार्य अनियमितताओं के घेरे में है। विकास खंड की 11 पंचायतों की शिकायत उपायुक्त सिरमौर एवं विकास खंड अधिकारियों को पूर्व में प्रेषित की गई है। मामलों की जांच चल रही है। क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को लेकर बुद्धिजीवियों ने सवाल उठाए हैं। विकास खंड के अंतर्गत जिन पंचायतों की शिकायतें हुई हैं, उनमें क्यारी गुंडाह, बांदली, मानल, जरवा जुनैली, अजरोली, नैनीधार, नाया, पाब मानल, शिरी क्यारी, बाली कोटी तथा लोझा मानल आदि शामिल हैं। अहम बात यह है कि…

Read More

अवैध खनन माफिया का सूचना तंत्र मजबूत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अवैध खनन करने वालों पर औचक निरीक्षण से शिकंजा कसा जाता रहा है, हालांकि अवैध खनन करने वालों की जड़े काफी गहरी हैं। इनके तार काफी दूर-दूर तक जुड़े होते हैं। जिससे औचक निरीक्षण करने वाली टीमों के मौके पर पहुंचने से पहले सूचना पहुंच जाती है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन करने वालों की कुछ विभागों में खासी सेटिंग रहती है। कई बार तो गुप्त सूचना देने पर भी, बात अवैध खनन करने वालों तक बात पहुंच जाती है। अवैध खनन करने वालों का सूचना…

Read More

अंधेरे में तीन दर्जन से अधिक परिवार

नाहन (सिरमौर)। सैनवाला पंचायत के सैनवाला मुबारिकपुर की हरिजन बस्ती में पिछले एक साल से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके चलते करीब तीन दर्जन से अधिक परिवारों को भारी परेशानी हो रही है। अखिल भारतीय हरिजन लीग महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष राज कौर सहित ग्रामीण सोमनाथ, हेमराज, कर्म चंद, भगत सिंह और पाल चंद आदि ने बताया कि सैनवाला मुबारिकपुर गांव में पिछले एक साल से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। यहां शाम के समय रोशनी इतनी डिम हो जाती है कि बिजली से…

Read More

बीएड छात्राओं की टीचिंग प्रेक्टिस रोकने पर बवाल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एबीवीपी जिला प्रमुख भरत राणा ने कहा कि बीएड कर रही कुछ छात्राओं को टीचिंग प्रेक्टिस (टीपी) में नहीं बैठने दिया जा रहा है। शेष फीस राशि जमा करवाने को दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं ने सोमवार तक का समय मांगा था। एबीवीपी जिला प्रमुख का आरोप है कि कालेज प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रहा है। देवीनगर कालेज प्रबंधन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उधर, बीएड कालेज के प्राचार्य ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।…

Read More

लहसुन के दाम गिरने से किसान मायूस

नौहराधार (सिरमौर)। जिले के नौहराधार क्षेत्र के किसान इन दिनों लहसुन के सही दाम न मिलने से परेशान हैं। नौहराधार, चौरास, चाढ़ना, हरिपुरधार, गत्ताधार, संगड़ाह, लाना चेता, बोगधार और लाना पालर के किसानों ने करीब 10 हजार क्विंटल लहसुन अपने घरों में स्टोर करके रखा हुआ है। दाम में वृद्धि की आस लगाए बैठे किसानों ने राजगढ़ और सोलन की मंडियों में अभी तक मात्र 35 फीसदी लहसुन ही बेचा है। 15 दिन पहले लहसुन के दाम 50 से 55 रुपए थे, जोकि अब 30 से 35 रुपये किलो तक…

Read More

सराहां कालेज के मुद्दे पर भाजपा भड़की

सराहां (सिरमौर)। भाजपा के पच्छाद मंडल की बैठक में डिग्री कालेज और सराहां पेट्रोल पंप को बंद करने का मुद्दा गरमाया रहा। सराहां में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पच्छाद भाजपा गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगी। बलदेव भंडारी ने कहा कि यदि सराहां डिग्री कालेज को लेकर 15 दिन के भीतर निर्णय नहीं लिया गया तो पच्छाद भाजपा सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर पच्छाद…

Read More

भूपपुर में गाड़ी ने युवक कुचला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच-72 पर भूपपुर में रविवार दोपहर को एक युवक की हादसे में मौत हो गई। घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौहराधार तहसील के पिपली गांव के निवासी परीक्षित (27) शनिवार को पांवटा पहुंचा था। वह अपने वाहन की मरम्मत भूपपुर में करवा रहा था। रविवार को भूपपुर में देहरादून-पांवटा एनएच-72 को पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद युवक सड़क पर…

Read More

गिरी नदी में डूबने से बचाया व्यक्ति

ददाहू (सिरमौर)। शनिवार देर रात रेणुका पुलिस की दिलेरी के चलते एक व्यक्ति को गिरी नदी में डूबने से बचा लिया गया। व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त था, जो बाद में सड़क से गिरता हुआ सीधा गिरी नदी में समा गया। पुलिस के कुछ जवानों ने शराबी को गिरी नदी में गिरते देखा तो वे नदी में कूद पड़े। एसएचओ ददाहू भगतराम मेहता, मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह व्यक्ति को नदी से बाहर निकालने में कामयाब रहे। बाद में एसएचओ ने अपनी सरकारी गाड़ी के जरिये पगडंडी के सहारे व्यक्ति…

Read More

जीप खाई में गिरी, दो की मौत

राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के नेरीपुल-सोलन मार्ग में शिल्लबाग के समीप शनिवार रात को एक टाटा मोबाइल जीप के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप गांव धर्मा, तहसील ठियोग जिला शिमला निवासी प्रेम सिंह हाल ही में खरीदकर लाए थे और अभी तक इसे नंबर भी नहीं मिला था। एप्लाइड फोर इस गाड़ी…

Read More