फसल खराब होने पर किसानो को मिले उचित मुआवज़ा : तरसेम सिंह सग्गी

फसल खराब होने पर किसानो को मिले उचित मुआवज़ा : तरसेम सिंह सग्गी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हिमाचल प्रदेश की बैठक विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने की। इस दौरान किसानों की मांगों और समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने एसडीएम जीएस चीमा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है, इसमें पिछली सरकार के दौरान धान फसल को हुई क्षति का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने एवं किसानों के हित में उचित कदम उठाने की मांगें रखीं। इस मौके पर तरसेम सिंह…

Read More

नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर खोदरी माजरी में टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसी बीच नदी में स्नान करने पहुंचे युवक के अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी से काफी मशक्कत के बाद शव को कोंथर के बीच से किसी तरह बाहर निकाला। सिंघपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को…

Read More

पुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप

पुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप

पांवटा साहिब/नघेता(सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की 60 पेटी बरामद की है। पुलिस पुरुवाला थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई भरत सिंह, आरक्षी शरणदीप और आरक्षी जसबीर सिंह ने बुधवार देर रात गोजर, खोदरी माजरी, किल्लोड़ मार्ग पर लालढांक के समीप नाका लगाया था। इसी बीच एक गाड़ी किल्लोड़ की तरफ से आई। चालक नाकेबंदी देख कर गाड़ी वापस लेने लगा। पुलिस ने…

Read More

सरकार ने ददाहू बीडीओ कार्यालय कर दिया बंद , 23 पंचायतों के कामकाज ठप

सरकार ने ददाहू बीडीओ कार्यालय कर दिया बंद , 23 पंचायतों के कामकाज ठप

ददाहू (सिरमौर)   सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं।  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं। इन पंचायतों के सचिवों और जनप्रतिनिधियों को कामकाज कराने के लिए संगड़ाह, नाहन और पांवटा साहिब के खंड विकास कार्यालयों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इन तीन…

Read More

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की आज होगी नीलामी, 4,300 करोड़ का घाटा

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की आज होगी नीलामी, 4,300 करोड़ का घाटा

नाहन (सिरमौर)   इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी आज होगी। सुबह 11:00 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कर एवं कराधान विभाग के अधिकारी नीलामी संबंधी प्रक्रिया को पूरी करेंगे। 4,300 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी आज होगी। सुबह 11:00 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कर एवं कराधान विभाग के अधिकारी नीलामी संबंधी प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसे लेकर विभाग ने सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी दस्तावेजों को भी तैयार कर लिया गया है। कंपनी…

Read More

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 18 जनवरी को हाईकोर्ट की निगरानी में होगी नीलामी

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 18 जनवरी को हाईकोर्ट की निगरानी में होगी नीलामी

शिमला बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज में घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी 18 जनवरी 2023 को प्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में नीलाम होगी। हाईकोर्ट ने पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमैक कंपनी को नीलाम करने की छूट दे दी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अदालत के समक्ष आवेदन दायर किया था। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कंपनी को नीलाम करने वाले नोटिस को अदालत के रिकॉर्ड में लेने के आदेश दिए हैं। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अदालत के समक्ष आवेदन…

Read More

प्रदेश में स्वास्थ्य सुबिधाओं का ऐसा है हक्कीकत चेहरा, प्रसूता वार्ड में 38 बिस्तर पर दाखिल कर दीं 65 महिलाएं

प्रदेश में स्वास्थ्य सुबिधाओं का ऐसा है हक्कीकत चेहरा, प्रसूता वार्ड में 38 बिस्तर पर दाखिल कर दीं 65 महिलाएं

नाहन (सिरमौर) प्रसूता वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में जहां गर्भवती महिलाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, वहीं उनके तीमारदार भी खासे परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन में डिलीवरी के लिए पहुंच रहीं गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसूता वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में जहां गर्भवती महिलाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, वहीं उनके तीमारदार भी खासे परेशान हैं। एक बिस्तर पर दो महिलाओं…

Read More

शिकार करने निकला शिकारी खुद हो गया शिकार

शिकार करने निकला  शिकारी खुद हो गया शिकार

पांवटा साहिब (सिरमौर) पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र में शिकार पर निकले एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डांडा कालाअंब पांवटा साहिब के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है। धर्म सिंह (38) उसका छोटा भाई था। 16 दिसंबर को मेहर सिंह छोटे भाई धर्म सिंह के साथ अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मेहमानी में गए थे। मेहर सिंह के समधी यशवंत सिंह व छोटा भाई धर्म सिंह शाम को घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। धर्म…

Read More

पत्थर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरे की कटी टांग

पत्थर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरे की कटी टांग

संगड़ाह (सिरमौर) श्री रेणुकाजी-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल ददाहू में घायल को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। हादसा बुधवार सुबह नौ बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार एक ही गांव के दो लोग बाइक पर दिहाड़ी करने घर से ददाहू के लिए निकले थे। दनोई के समीप पहुंचते ही बाइक पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में लायक राम निवासी ठकराड़ा…

Read More

अस्पताल में बिस्तरो की संख्या तो बड़ी मगर नहीं हुई चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल में बिस्तरो की संख्या तो बड़ी मगर नहीं हुई चिकित्सकों की तैनाती

सराहां (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल सराहां को 100 बिस्तर का कर दिया है, लेकिन यहां के लिए सृजित चिकित्सकों के चार पद आज तक नहीं भरे गए हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले रोगियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल एक बीएमओ समेत पांच चिकित्सक हैं। दिन प्रतिदिन अस्पताल में ओपीडी बढ़ रही है। रोजाना 120-150 के बीच ओपीडी हो रही है। ऐसे में अस्पताल में तैनात चिकित्सकों पर इमरजेंसी के साथ साथ रूटीन में…

Read More