पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत माजरा की फतेहपुर उठाई सिंचाई योजना शुरू नहीं हो पा रही है। करीब पांच वर्ष पहले बाता नदी से इस योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन योजना से अब तक लोगों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल सकी है। इससे फतेहपुर गांव के ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। माजरा पंचायत के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनीता चौधरी, बुटी नाथ, धर्मों देवी, देवराज, सुरेश कुमार का कहना है कि 14 अक्तूबर 2008 में फतेहपुर की उठाऊ…
Read MoreCategory: Sirmaur
सरमौर में खुलेंगी 18 नई बैंक शाखाएं
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त विकास लाबरू ने सोमवार को जिला ऋण योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकाें की 18 नई शाखाएं खोली जाएंगी। संगडाह के काकोग में यूको बैंक की शाखा खोल दी गई है। गताधार में शीघ्र ही शाखा खोली जा रही है। अन्य चयनित क्षेत्रों में बैंक की नई शाखाएं खोलने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 1061 करोड़ की वार्षिक ऋ ण योजना में से प्रथम तिमाही तक…
Read Moreफैक्टरी से लौट रहे कामगार की हत्या
राजपुर (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी के अंतर्गत बांगरन सिंचाई स्कीम के समीप रविवार रात तीन अज्ञात हमलावरों ने तेज धारदार दराट से एक फैक्टरी कर्मी की हत्या कर दी। चीख पुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे तो हत्यारे उसे सड़क पर फेंककर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे बलवंत कुमार (35) पुत्र कांशीराम निवासी बांगरन वार्ड…
Read Moreदरभौणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
जमटा (सिरमौर)। क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत में माता देवी दरभौणी ग्रामीण मेला धूमधाम से आरंभ किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान रीता देवी ने किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से दुर्गा नव युवक मंडल को 5100 रुपयों की राशि बतौर प्रोत्साहन प्रदान की। इस मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मां के दर्शनों के लिए उमड़ी। लोगों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना के साथ माथा टेका। दुर्गा नवयुवक मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीण मेले में भारी संख्या में भाग लेने पहुंचे…
Read Moreमां बाला सुंदरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता
जमटा (सिरमौर)। नवरात्र के मौके पर मां बाला सुंदरी मंदिर जमटा में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं रमेश कुमार, विजय कुमार, जगदीश शर्मा, सोहन सिंह, प्रताप चौहान, रघुवीर सिंह ने बताया कि वे हर वर्ष परिवार सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जमटा मंदिर परिसर में करते हैं। पूजा-अर्चना के दौरान जागरण में नरेश कुमार ने राधे-राधे… सहित कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होेंने ‘जो शरण गुरु के आया’, ‘मेरा आप…
Read Moreबाहरी सेब पर आयात शुल्क न होने से नुकसान: भंडारी
सराहां (सिरमौर)। भारत में दूसरे देशों से आयात सेब पर आयात शुल्क शून्य होने से देश का किसान प्रभावित हो रहा है। विशेष सेब उत्पादन में उत्तम स्थान रखने वाले राज्य हिमाचल को इससे खासा नुकसान हो रहा है। राज्य के किसानों को इसके चलते उचित मुनाफा नहीं मिल रहा। यह बात राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सराहां में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाहरी मुल्कों के सेब को देश में शुल्क रहित किया गया है। जबकि…
Read Moreकेंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का होगा विरोध : राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एटक राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जन विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों ने कई बार मांगों बारे ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एटक राज्य उपाध्यक्ष रविवार को रामपुरघाट स्थित जीत सिंह किसान फार्म हाउस में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा, उपाध्यक्ष जीत सिंह सैनी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों को…
Read Moreअस्पताल में ओटी की बिगड़ी दशा पर भड़के सीपीएस
ददाहू (सिरमौर)। मंगलवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम की ओर से सिविल अस्पताल ददाहू में की गई जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ खामियों को लेकर सीपीएस विनय कुमार मौजूद स्टाफ पर भड़क गए। विशेष कर जब वह आपरेशन थियेटर में पहुंचे तो वहां मौजूद तथा बिखरे सामान को देख सीपीएस विनय कुमार का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौजूद स्टाफ से सवाल करते हुए पूछा यह अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर है या कोई स्टोर रूम? सीपीएस उस समय अधिक हैरान हो गए जब उन्होंने ओटी रूम में भारी संख्या…
Read Moreधौलाकुआं और पांवटा में डेंगू का प्रकोप
धौलाकुआं (सिरमौर)। डेंगू के डंक ने क्षेत्र में 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। रोगियों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं। मामला धौलाकुआं के पिपली वाला गांव का है। यहां पंचायत प्रधान उपेंद्र शर्मा में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें चंडीगढ़ इलाज के लिए भेज दिया गया। जबकि पंचायत प्रधान के परिवार से संबधित 15 वर्षीय आयुषी को भी चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद बद्रीनगर के नरेश गुप्ता एवं सुनील गुप्ता को इलाज के…
Read Moreकेंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का होगा विरोध : राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एटक राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जन विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों ने कई बार मांगों बारे ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एटक राज्य उपाध्यक्ष रविवार को रामपुरघाट स्थित जीत सिंह किसान फार्म हाउस में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा, उपाध्यक्ष जीत सिंह सैनी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों को…
Read More