फसलों पर कहर बन टूटी ओलावृष्टि

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में मौसम बिगड़ने से शुक्रवार तड़के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। अचानक हुई ओलावृष्टि से दर्जनों नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। पच्छाद क्षेत्र के किसानों को बीते दिन देर रात से हो रही बारिश से जहां फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी मायूसी हाथ लगी है। डिंगर-किन्नर, मानगढ़, वासनी, चमेंजी, नेरी नावण, दाड़ो देवरिया, धारटिक्करी में ओलावृष्टि का व्यापक असर पड़ा है। किसानों ने बड़ी मात्रा में मटर, गोभी, लहसुन, प्याज, तुड़िया की…

Read More

शराब के नशे में पहुंचते हैं कुक

रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में नर्सिंग स्कूल में पढ़ रही प्रशिक्षु नर्सों को घटिया किस्म का खाना खिलाने के मामले की जांच के दौरान कई खुलासे हुए। प्रशिक्षु नर्सों ने अपने बयान में कहा कि हॉस्टल में खाना बनाने वाले कर्मचारी नशे की हालत में हॉस्टल में आते हैं, वहीं छात्राओं को कमेंट भी करते हैं। अगर विरोध करें तो तमाचा मारने की बात करते हैं। अगर ड्यूटी से लेट पहुंचे तो खाना तक नहीं मिलता है। जो खाना रोज मिलता है उसमें कभी चावल कच्चे होते हैं तो कभी…

Read More

दीदग के पास 33 केवी लाइन बर्फ से क्षतिग्रस्त

नौहराधार (सिरमौर) बीती शनिवार तड़के हुई बर्फबारी का असर क्षेत्र में रविवार दिन भर दिखा। बर्फ के चलते अभी भी नौहराधार क्षेत्र के तकरीबन 5 महत्वपूर्ण सड़क मार्ग रविवार को भी पूरी तरह से बंद रहे। इसके चलते नौहराधार-हरिपुरधार, हरिपुरधार-संगड़ाह, हरिपुरधार-कुपवी, संगड़ाह-गत्ताधार, रोनहाट-हरिपुरधार जैसे मार्गों पर बस सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं। उधर रविवार को क्षेत्र के जिन सड़क मार्गों पर वाहन सेवाएं बहाल हुई हैं उनमें नौहराधार-राजगढ़, नौहराधार-टौंडा, नौहराधार-संगड़ाह-पालर, रोनहाट-नेरवा-चौपाल, रोनहाट-शिलाई, नाहन- देवना थनगा मुख्य रुप से शामिल हैं। लोनिवि संगड़ाह मंडल के अधिशाषी अभियंता यशपाल कौशल ने बताया…

Read More

प्रतिनियुक्ति से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी खफा

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता परिषद के राज्य महासचिव डा. अरुण चंदन ने की। इस अवसर पर परिषद को संबोधित करते हुए डा. अरुण चंदन ने कहा कि एलोपैथिक संस्थान पूरे राज्य में निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद ने आयुर्वेद चिकित्सकों के डेपुटेशन पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। परिषद ने स्पष्ट किया कि अचानक डेपुटेशन होने से चिकित्सा संबंधी तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही कई दवाओं का उपयोग बेकार…

Read More

नाणेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रोनहाट (सिरमौर)। पंचायत नैनीधार के नाणेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर भारी धूम रही। नाणेश्वर शिव महाराज के दर्शन करने के लिए तड़के ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर क्षेत्र की द्राबिल, झकांडो, हलांह, रास्त, सखोली, लोजा मानल, नैनीधार सहित तकरीबन 13 पंचायतों के ग्रामीणों ने मंदिर में माथा टेका। इस दौरान श्रद्धालु अपने साथ कढ़ाई, हलवा, श्रीफल, गुड़, दाल, चौलाई व तिल आदि चढ़ाने को अपने साथ लेकर आए। क्षेत्र में नैनीधार स्थित नाणेश्वर शिव मंदिर ऐतिहासिक तथा…

Read More

10 दिन से राजस्व कार्य लटके

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील कार्यालय में आनलाइन कंप्यूटर सेवा प्रणाली में खराबी आ जाने के कारण पिछले दस दिनों से लोगों के राजस्व संबंधी कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालयों में अब सभी प्रकार के कार्य कंप्यूटर से ही किए जाते हैं और इसके सर्वर में कोई खराबी आ जाने की स्थिति में कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। यहां तहसील कार्यालय में तकनीकी खराबी आ जाने से पिछले दस दिनों से कोई कार्य नहीं…

Read More

राजगढ़-नौहराधार क्षेत्र में बिजली संकट

राजगढ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार क्षेत्र में बिजली संकट होने से लोग परेशान है। विद्युत बोर्ड राजगढ़ मंडल के नए अधिशासी अभियंता के कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमित हो गई है लेकिन सोलन स्थित 132 केवीए स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से राजगढ़, नौहराधार, चाढ़ना, मरयोग, खैरी, लानाचेता, हाब्बन चंदोल आदि इलाकों में बिजली कट लगना जारी है। बिजली कट हर रोज लगने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजगढ़ स्थित 33 केवीए सब स्टेशन में पहले कुल छह केवीए क्षमता के तीन…

Read More

भाजपा गैर कानूनी कार्यों को छिपाने को लगा रही आरोप : सोलंकी

नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकाल में हुए गैर कानूनी कार्यों को छिपाने के लिए स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री वीरभद्र पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में अधिकारियों पर गैर कानूनी काम करने का किस कद्र दबाव बनाया जाता था इसका उदाहरण कांगड़ा के पूर्व डीसी के विजिलेंस को दिए बयान से साबित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीसीए को…

Read More

सरिया और लकड़ी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत चौकी चड़ेच गांव में पुलिस ने सरिया चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार एवं वरुण कुमार निवासी चौकी चड़ेच के पास से चोरी का डेढ़ क्विंटल सरिया भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराहां स्थित एसवीएन कालोनी से पिछले सप्ताह एक घर से तकरीबन डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी हुआ था। मामला दर्ज होने पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कई क्षेत्रों में गश्त कर कार्रवाई…

Read More

एक और छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पांवटा साहिब: शिष्या के कथित यौन दुराचार के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शिक्षक के खिलाफ  शिलाई पुलिस ने आज एक अन्य छात्रा की शिकायत पर बच्चों को यौन उत्पीडऩ से बचाव कानून के तहत के आज दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है जिसकी जांच डीएसपी पांवटा साहिब कर रहे हैं। काबिलेगौर हो कि गिरिपार के मिडल स्कूल शिरीक्यारी में कार्यरत शिक्षक अपनी नाबालिग शिष्याओं को छुट्टी के बाद स्कूल परिसर में बुलाकर उनका यौन शोषण करता था।   एक छात्रा की शिकायत पर शिलाई पुलिस ने 3 जनवरी को…

Read More