रेस्लिंग की दुनिया में भारत का नाम विश्वभर में रोशन करने वाले रेस्लर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली अब सड़कों पर उतर आए हैं। खली कुछेक मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी अंडरटेकर और बिग शो जैसे महारथियों को धूल चटाने वाले खली को अब अपने हक की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। कभी जो सरकार खली को अपना गौरव बताती थी अब उसी के खिलाफ खली ने…
Read MoreCategory: Sirmaur
पैंशनरों को तोहफा, छह हजार तक बढ़ जाएगी पैंशन
हिमाचल के हजारों पैंशनरों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनरों की पेंशन बढ़ेगी। इसमें प्रतिमाह 700 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक इजाफा होगा। पैंसठ साल से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों को बिजली बोर्ड पेंशन भत्ता देगा। 65, 75 और 85 साल आयु वर्ग के पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन भत्ता मिलेगा। बुधवार को शिमला में बिजली बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे बिजली बोर्ड पर सालाना 3.86 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Read Moreमंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे बलि के पशु
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नवरात्रों को लेकर सराहन के मां भीमाकाली मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर परिसर में इस बार बलि के लिए पशुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा। इससे पहले मंदिर परिसर में पशुओं को लाया जाता था, परंतु उनकी मंदिर परिसर में बलि नहीं दी जाती थी। मां भीमाकाली मंदिर में नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी…
Read Moreसरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांगी
रोहड़ू। मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक लोनिवि रेस्ट हाउस में हुई। इसमें मिड-डे-मील वर्करों की लंबित पड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वर्कर 14 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे तथा पीटीए शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मियों की तर्ज पर लाभ देने की मांग भी करेंगे। यूनियन की प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे…
Read Moreसिरमौर में स्व. डा. वाईएस परमार को श्रद्धासुमन अर्पित
नाहन (सिरमौर)। राज्य निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. वाईएस परमार की 108वीं जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पौध रोपण का आयोजन किया गया। नाहन स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जहां से सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं दर्जनाें कार्यकर्ता यशवंत चौक स्थित परमार प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर स्वर्गीय परमार को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसियों ने इस अवसर पर विला राउंड क्षेत्र में…
Read Moreदीदान बने रोटरी सिरमौर हिल्स के नए प्रधान
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद भवन में वीरवार देर शाम को रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स ने अपना वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उनके साथ रोटेरियन डेविड हिल्टन रोटरी गवर्नर वर्ष 2015-16 विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगति सबलोक ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नसीम मोहम्मद दीदान को…
Read Moreसिरमौर अस्पताल में तैनात होंगे डॉक्टर
सिरमौर अस्पताल में तैनात होंगे डॉक्टर पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को सरकार प्रयासरत है। प्रदेश में 425 नए डॉक्टर नियुक्त किए हैं। सिरमौर के अस्पतालों में काफी रिक्त पद बताए गए हैं। इनकों भी शीघ्र भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माणाधीन 100 बेड पांवटा अस्पताल शीघ्र बनकर तैयार होगा। वे बात सिविल अस्पताल पांवटा में 1.25 करोड़ लागत से निर्मित सीटी स्कैन कक्षा का विधिवत उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ…
Read Moreप्राइमरी खेलकूद स्पर्धाएं 5 अक्तूबर से
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने वीरवार को आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक से मिलकर अपनी समस्याओं के अलावा प्रारंभिक स्कूलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। संघ के प्रधान नरेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यालय में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें डीडी प्राइमरी विजय प्रकाश अवस्थी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 अक्तूबर 2014 से आरंभ होंगी। जो प्रारंभिक शिक्षा खंड राजगढ़ में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं…
Read Moreएक-दूसरे के गले लगकर कहा ईद मुबारक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रमजान के पवित्र एक महीने के बाद मंगलवार को ईद त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिद परिसरों में नमाज-ए- ईद अदा की गई। मीठी ईद पर एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी गई। एक दूसरे कौम के अजीजों ने भी मुस्लिम समुदाय के भाइयों को ईद की बधाई दी। मंगलवार को पांवटा के पिपलीवाला एवं मिश्रवाला ईदगार में सुबह से काफी भीड़भाड़ रही। दर्जनों मस्जिदों में भी सुबह 9 से करीब 11 बजे तक नमाज-ए-ईद अदा का करने वालों का तांता लगा…
Read Moreमनरेगा बजट बंद करने पर भड़की शिलाई युकां
शिलाई (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन देने के वादे फुर हो गए हैं। देश भर में महंगाई अपने चरम पर है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यह बात शिलाई ब्लॉक युवा कांग्रेस ने यहां जारी अपने बयान में कही। यूथ कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की सभी नीतियां फेल हो रही हैं। केेंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मनरेगा का बजट भी हिमाचल के लिए बंद कर दिया गया है। शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के रतन सिंह, युकां के महासचिव राहुल चौहान, जिला…
Read More