भाजयुमो ने प्रदर्शन कर पीएम, कानून मंत्री से मांगा इस्तीफा

शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। युवा मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी तो है ही, बेशर्म भी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जब शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला गया तो केंद्र सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उन्हें जेल…

Read More

हजारों उपभोक्ता नहीं भरेंगे पानी बिल

शिमला। दूध के दाम पर मिल रहे पानी को लेकर हजारों उपभोक्ता नगर निगम के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। लोगों ने एकमत होकर पानी बिलों का भुगतान न करने का फैसला किया है। शहर से पांच गुना अधिक बिल आने पर ये लोग कोर्ट जा रहे हैं। भट्ठाकुफर में आपात बैठक कर उदय वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले यह रणनीति बनाई गई है। सोसाइटी से जुडे़ लोग निगम परिधि से सौ मीटर बाहर रहने वाले अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी इस मुहिम से जोड़ने की कवायद में…

Read More

ब्लाक स्तर पर पहली बार खेलेंगे निजी-सरकारी स्कूल

शिमला। नए शैक्षणिक सत्र 2013-14 में जिला भर के स्कूली छात्रों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बुधवार को उप निदेशक एलीमेंटरी टीसी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी ब्लॉक के खेल प्रभारियों और जिला प्रभारी सहित प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार निजी स्कूलों को भी ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा। बीते वर्ष निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने सीधे जिला स्तर की प्रतियोगिताओं मेें हिस्सा लिया था। स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन चरणों में 18 जून से…

Read More

एमसी कर्मचारियों ने दी पानी सप्लाई ठप करने की धमकी

शिमला। नगर निगम की जल एवं निकाय शाखा कर्मचारी यूनियन तेरह मई को निगम आयुक्त को पंद्रह दिन का नोटिस देगी। जल एवं सीवरेज प्रोजेक्ट को ठेके पर देने के विरोध में लामबंद कर्मियों की मांग को अगर पंद्रह दिन के भीतर नहीं माना गया तो सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर में पीने के पानी की सप्लाई को भी ठप कर दिया जाएगा। बुधवार को इस बाबत कर्मचारी यूनियन ने आयुक्त से मुलाकात कर सारी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रेम सिंह वर्मा…

Read More

टॉय ट्रेन में है सफर की चाहत, वेटिंग लिस्ट लंबी

कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में बड़ा इजाफा हुआ है। इससे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली टॉय ट्रेन में सफर का मौका न मिलने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। बुधवार को शिमला रेलवे स्टेशन और स्कैंडल प्वाइंट स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगा रहा। वर्ल्ड हैरिटेज की सूची में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों पैक है। करीब एक सप्ताह से टॉय ट्रेन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। काफी…

Read More

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

रामपुर बुशहर। यहां ननखड़ी के जाहू के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल दोनों व्यक्ति दिल्ली से यहां फलों का कारोबार करने आए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक फिगो कार संख्या डीएल 10सीजी-0022 दिल्ली से पनोली की ओर आ रही थी। इसी दौरान…

Read More

जुब्बल में चरमराई ब्राडबैंड सेवा

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। इसके चलते आनलाइन कार्य करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में बीएसएनएल की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष है। इंटरनेट सेवा लेने के लिए कई लोगों ने अपने घरों तथा कार्यालयों में बीएसएनएल के ब्राडबैंड कनेक्शन ले रखे हैं। लेकिन, क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। कई बार ब्राडबैंड की इंटरनेट स्पीड काफी कम रहती है तो कई बार सेवाएं पूरी तरह ठप हो…

Read More

कोटखाई में शवाल मेला धूमधाम से शुरू

कोटखाई (शिमला)। यहां आयोजित होने वाला शवाल मेला बुधवार को धूमधाम से शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नाटियों का भी आयोजन किया जाता है। कारदार रमेश टाहु भंडारी, सीता राम पलोग भंडारी तथा गोविंद सावंत ने बताया कि मेले का आयोजन कारदार कमेटी की ओर से किया जाता है। मेले में दुर्गा माता पुजेली बुधवार और वीरवार को मेला ग्राउंड पहुंचती हैं। इस दौरान यहां मेला ग्राउंड में नाच कर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाते हैं। इस दौरान मेले कमेटी…

Read More

चौपाल पंस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

चौपाल (शिमला)। चौपाल पंचायत समिति अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को पंचायत समिति के चौदह सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुशील चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया। पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी चौपाल दुष्यंत सरपाल को सौंपा दिया है। पंचायत समिति वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता देवी, खूंद नेवल से सरिता देवी, मालत से जगतराम, कुपवी से नारायण सिंह, धबास…

Read More

प्रधान-उपप्रधान के खिलाफ खोला मोरचा

रोहडू। ग्राम पंचायत खंगटेड़ी के प्रधान तथा उपप्रधान के खिलाफ वार्ड सदस्यों और नवयुवक मंडल खंगटेड़ी ने बदसलूकी करने तथा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रोहडू शिवराम से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। वार्ड सदस्य रोवन लाल, खुशी राम, कमलेश, सुमीला, नवयुवक मंडल खंगटेड़ी के प्रधान चेतन कुमार, उपप्रधान सिविल कुमार, सलाहकार करतार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, तारजीऊ, विक्की, संजीव तिलोकटा, अमन चौहान, मुकेश मेहता, सन्नी मेहता, मुकेश कुमार, रीपन लाल, सीला राम, कैलाश तिलोकटा, जगदीश…

Read More