महिलाओं ने शराब पकड़ी, जुआरियों को भगाया

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के गरावग में ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं ने अभियान छेड़ दिया है। गरावग पंचायत के शांऊ गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को एक ढाबे में धोवा बोलकर न केवल शराब की 17 बोतलें बरामद कीं, बल्कि यहां जुआ खेल रहे लोगों को भी भगाया। महिला मंडल प्रधान पुष्पा, उपप्रधान विद्या, सचिव रीना देवी और गुड्डी देवी ने कहा कि गरावग में लंबे समय से ढाबों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। लेकिन, न तो पुलिस कोई कार्रवाई…

Read More

सभी डीपीईज को मिले पीजीटी पदनाम

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश डीपीईज संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य योजना विकास के चेयरमैन रामलाल ठाकुर से मिला। इस दौरान संघ के प्रेस सचिव संजय नेगी की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सभी डीपीईज को पीजीटी पदनाम देने की मांग उठाई। डीपीईज संघ के प्रेस सचिव संजय नेगी ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत तीन सौ डीपीईज को पीजीटी का पदनाम दिया जा चुका है, लेकिन नौ सौ शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है। इसके चलते ये शिक्षक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमए शारीरिक…

Read More

मस्तराम उपाध्यक्ष, शिवकुमार महासचिव

रामपुर बुशहर। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) की किन्नौर जिले की कार्यकारिणी में विस्तार कर दिया गया है। हिलोपा जिलाध्यक्ष चेतराम नेगी ने मस्तराम, हरदयाल सिंह तथा विमल कुमार को उपाध्यक्ष, जबकि शिवकुमार तथा राजेंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शनिवार को रामपुर में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय कुमार, यशवंत सिंह, विद्या चंद, दीवान सिंह तथा शक्ति सिंह को सचिव, जबकि देव कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिवान सिंह, विनोद कुमार, रामपदम, मंगल सिंह, गंगा देव, सुभाष चंद, जगत सिंह, काहन चंद, तिलक राज, रामदासी,…

Read More

समोली, थमटाड़ी और शरमाली ने जीते मैच

रोहडू। नवयुवक मंडल धारा के तत्वावधान में आयोजित सहारा कप 2013 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। शनिवार को कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच करालश तथा समोली टीम के बीच खेला गया। इसमें समोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में नौ विकेट खोकर 83 रन बनाए। समोली की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। करालश की ओर से जाहिर ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए करालश की टीम दस ओवरों में…

Read More

पंचायत को जल्द मिलें लाडा के 40 लाख

रामपुर बुशहर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरपारा में रंगाराजू कंपनी की ओर से बनाए गए बिजली प्रोजेक्ट द्वारा पंचायत में लाडा की राशि जमा न करवाने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार और उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रोजेक्ट में एक साल से बिजली बन रही है। लेकिन, इसकी एक फीसदी राशि भी आज तक पंचायत में जमा नहीं की गई है। पंचायत प्रधान वीना परमार का कहना है कि नियम अनुसार प्रोजेक्ट के निर्माण के…

Read More

दो दिन से घर से लापता व्यक्ति मृत मिला

रामपुर बुशहर। दो दिन से अपने घर से लापता एक व्यक्ति मृत मिला। ग्रामीणों ने व्यक्ति को खाई में पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किन्नू पंचायत के भगावट गांव का मंगतराम पुत्र जवाहर लाल दो दिन से घर से लापता था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी कि हो सकता है वह किसी…

Read More

नहीं होगी व्यापार मंडल की बैठक

रोहड़ू। व्यापार मंडल की 12 मई को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री हेमराज सूद ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों को होने वाली हर परेशानी को लेकर 12 मई को ठियोग के लक्ष्मी नारायण हाल में बैठक का आयोजन किया जाना था। लेकिन, किन्हीं कारणों को लेकर बैठक को स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि जल्द निर्धारित कर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। इंदु वर्मा ने किया धूमल का धन्यवाद ठियोग (शिमला)। भाजपा जिला महासू की महिला…

Read More

स्टोक्स ने पूर्व सरकार पर जमकर साधे निशाने

ठियोग (शिमला)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में वर्षों से लंबित पेयजल योजना, बाजार में सीवरेज योजना सहित अन्य कई मुद्दों पर सरकार गहनता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी योजनाओं को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ठियोग बस अड्डे, बाईपास और सिविल अस्पताल को लेकर भी मंत्री ने पूर्व सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस अवसर पर आईपीएच मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार तथा उनके नुमाइंदों ने ठियोग में विकास के नाम पर मात्र कोरे आश्वासन ही दिए…

Read More

लोकनाटी में आनी की छात्राएं छाईं

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। चार दिन तक चले इस मेले में पांच देवताओं ने शिरकत की। इनमें स्थानीय आराध्य शमशरी महादेव, पनेऊई नाग, देऊरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव तथा ब्यूगली नाग ने उपस्थिति दर्ज करवाई। देवताओं की विदाई के साथ ही मेले का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान एसडीएम आनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जाबण के पुरुषों ने धार को…

Read More

बिना जरूरत न करें टॉनिक का छिड़काव

रोहड़ू। सेब की अच्छी पैदावार के संकेत मिलते ही पोषक तत्व के नाम पर दवा कंपनियों के एजेंट गांव-गांव पहुंचने लगे हैं। बागवानों को पोषक तत्व के नाम पर विक्रेता अप्रमाणित उत्पाद बेचकर खूब चांदी कूट रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को पोषक तत्व के नाम पर बिक्री कर रहे एजेंटों से बचने की सलाह दी है। फ्रूट सेटिंग के बाद सेब के लिए पोषक तत्व बेचने वाले एजेंट गांव-गांव पहुंच रहे हैं। बागवानों से एक लीटर टानिक के दाम पांच सौ रुपये से दो हजार तक वसूल किए…

Read More