प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में जाकर कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में पद मांगे। संगठन की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए प्रतिभा ने कहा कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय भी संगठन एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की…
Read MoreCategory: Shimla
भीषण अग्निकांड, 9 मकान जलकर राख, 20 परिवारों के सिर से छिन गई छत
शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील में भीषण अग्निकांड हुआ है। टिक्कर के दरोटी गांव में आग लगने से 9 मकान जलकर राख हो गए। घटना शनिवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से 20 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक मकान में आग लगी और देखते ही देखते साथ लगते मकान भी धू-धू जलने…
Read Moreराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अनियोजित भवन निर्माण और अत्याधिक खनन पर सरकार लगाए रोक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार को अनियोजित भवन निर्माण और अत्यधिक खनन पर रोक लगाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे दो पत्रों में राज्यपाल ने आपदा के इन दो बड़े कारणों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी मांगी है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि हाल ही में राज्य में हुई अतिवृष्टि से जानमाल के भारी नुकसान का एक संभावित कारण पहाड़ों पर और…
Read Moreडिपुओं से इस माह ले सकेंगे अगस्त का राशन कोटा, निदेशालय ने जारी किए आदेश
सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जो लोग अगस्त महीने में डिपुओं से सस्ता राशन नहीं ले पाए हैं, वह सितंबर के कोटे के साथ इसे ले सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल के बाढ़ प्रभावित व जनजातीय क्षेत्र में लोगों ने सस्ता नहीं लिया है। अब यह राशन लैप्स नहीं माना जाएगा। हिमाचल में 20 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो खराब मौसम की वजह से डिपो नहीं पहुंच पाए हैं। हिमाचल में अमूमन…
Read Moreप्रदेश में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ़्तार, होटलों के करीब 50 फीसदी कमरे बुक
प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। वीकेंड के लिए होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शिमला, धर्मशाला, कसौली और चायल में कमरों की एडवांस बुकिंग में इजाफा हुआ है। हालांकि, मनाली अभी कम संख्या में ही सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से प्रदेश के हजारों पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हिल्सक्वीन शिमला में करीब दो माह बाद वीकेंड के लिए होटलों के करीब 50 फीसदी कमरे बुक हुए हैं। सैलानियों की आमद…
Read Moreहाईकोर्ट ने दी मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था दी है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक गृहिणी के कार्य को पैसों के साथ नहीं तौला जा सकता है। एक महिला पूरे परिवार की देखभाल करती है और वह निश्चित रूप से ही मुआवजे की हकदार है। अदालत ने मोटर वाहन दुर्घटना प्राधिकरण ऊना के फैसले में संशोधन कर मुआवजे की राशि बढ़ाई है। याचिकाकर्ता दिलबाग सिंह को 3,21,500 रुपये का मुआवजा अदा करने के आदेश पारित करते हुए अदलत ने 5,000 रुपये की कॉस्ट भी…
Read Moreसेब की कीमतों में क्यों आई इतनी गिरावट ? आखिर किसको पहुँचाया जा रहा है बागवानों की खून पसीने की मेहनत का फायदा, जानिए बागवानी संगठनों का क्या है कहना ?
इस साल सेब की फसल आधे से भी कम है। अदाणी कंपनी की ओर से सेब खरीद शुरू करते ही मंडियों में सेब के दाम 50 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक गिर गए हैं। अदाणी ने 24 अगस्त से सेब खरीद शुरू की है। शुरूआत में प्रीमियम क्वालिटी सेब 95 रुपये प्रति किलो खरीदा गया, जबकि मंडियों में प्रीमियम क्वालिटी सेब 150 से 160 रुपये किलो बिक रहा था। तीन दिन बाद रविवार को दामों में 10 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी कर प्रीमियम क्वालिटी सेब के दाम 105 रुपये प्रति…
Read Moreमुख्यमंत्री के आदेश को बिजली बोर्ड ने नहीं लिया गंभीरता से, एनपीएस का शेयर इस माह भी कटेगा, कर्मचारियों में सरकार के प्रति पनप रही नफरत
मुख्यमंत्री के आदेशों पर भारी पड़ रही है अफसरशाही घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। यह शब्द कहे बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग…
Read Moreसीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर प्रस्तावित डैम के निर्माण जल्द शुरू करवाने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डैम बनने से पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को भी लाभ होगा। वहीं इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। राज्यपाल शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल हुड्डा से यहां की भौगोलिक स्थिति व पानी को लेकर किए…
Read Moreप्रदेश हाईकोर्ट ने लोगों को दी बड़़ी राहत, अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे फैसले
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती…
Read More