सपने तो दिखाए पर न घर मिला, न पानी-पार्किंग

शिमला। राजधानी शिमला में महापौर और उप महापौर को नगर निगम की सत्ता संभाले आज एक साल पूरा हो गया। माकपा से संबद्ध महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने चुनावी घोषणा पत्र में सभी को पर्याप्त पानी, पार्किंग और गरीबों को घर देने का वायदा किया। हर घर को सीवरेज कनेक्टिविटी देने के नाम पर वोट लिए। लेकिन एक साल बाद भी ये समस्याएं जस की तस हैं। आर्थिक तंगी के चलते बीते साल कर्मियों को तनख्वाह देने के लिए कई बार फिक्स डिपॉजिट तक प्री मैच्योर…

Read More

तो बिना वाहन आएं समर फेस्टिवल देखने

शिमला। समर फेस्टिवल में इस बार पार्किंग की किल्लत होगी। एक से पांच जून तक चलने वाले इस उत्सव में बंधित और प्रतिबंधित सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी करने की स्वीकृति इस बार नहीं होगी। यह पहली बार है कि पाबंदी लगाई गई है। इससे पहले स्थानीय लोगों को समर फेस्टिवल के दौरान गाड़ियां खड़ी करने की छूट थी। शहर के प्रवेश द्वारों मैहली, ढली, ओल्ड बैरियर और शोघी में नाके लगेंगे। समारोह स्थल रिज को सुरक्षा के मद्देनजर चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर का जिम्मा एक…

Read More

दिलेर मेहंदी और भगवंत मान होंगे स्टार कलाकार

शिमला। समर फेस्टिवल पहली जून से आरंभ होगा। इस बार सिर्फ पहली संध्या रात बारह बजे समाप्त होगी जबकि शेष चार दिन रात दस बजे के बाद धूम धड़ाका बंद कर दिया जाएगा। इस बार पंजाबी पॉप गायक दिलेर मेहंदी और कामेडियन भगवंत मान स्टार कलाकार होंगे। दूसरी संध्या हिमाचली लोक कलाकार के नाम रहेगी। चार जून को मिस शिमला प्रतियोगिता और फैशन शो होगा। प्रदेश विश्वविद्यालय, आईजीएमसी आडिटोरियम और गेयटी थियेटर में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

सेंधमारी गैंग का सरगना बालिग, बाकी नाबालिग

शिमला। घरों में सेंध लगाकर चुटकियों में जिंदगी भर की कमाई लूटने वाले गिरोह के सदस्य नाबालिग हैं। केवल इनका सरगना बीस साल का है, जो पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। शहर भर में दिन के उजाले में हुई छह सेंधमारी की वारदातों में अब तक इनका हाथ बताया जा रहा है। चोरी के बाद सारा माल आपस में बांट लेते थे। इतना ही नहीं, अगर एक सोने का मंगलसूत्र हाथ लगा तो इसके भी तीन या इससे अधिक टुकड़े कर देते थे। गिरोह के सरगना ने पुलिस पूछताछ…

Read More

हिंदी में प्रियांशी, अंग्रेजी लेखन में मारुल प्रथम

जुब्बल (शिमला)। न्यू माडल पब्लिक स्कूल मंढोल में अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदी और अंग्रेजी लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब ेजूनियर वर्ग में करवाई गई। हिंदी लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रियांशी शक्टेट ने प्रथम, अवंतिका रोल्टा ने द्वितीय स्थान और सारिका कलांटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अभय मांटा ने प्रथम, वंशिका ने दूसरा और अनिता रेस्टा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में दिविजा जस्टा ने प्रथम, मन्नत ने…

Read More

रुपिण नदी में बहा युवक

रोहडू। डोडरा क्वार के दूरदराज गांव जिस्कून में सोमवार को एक युवक नदी में डूब गया है, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और स्थानीय लोग मंगलवार को दिन भर युवक की तलाश करते रहे। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिस्कून गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सुभाष अपनी गाय चरा रहा था। इसी बीच सुभाष गाय को रुपिण नदी पर लगे कच्चे पुल पर से नदी पार करवा रहा था। इस दौरान युवक और गाय का अचानक संतुलन बिगड़ गया…

Read More

हमें पानी दो वरना रोक देंगे शहर की सप्लाई

शिमला। नगर निगम के सदन में सोमवार को संजौली, चम्याणा और ढली के पार्षदों ने पानी की नियमित सप्लाई न मिलने पर मोर्चा खोल दिया। तीनों वार्डों के पार्षदों ने एकजुट होकर निगम सदन में चेतावनी दी है कि अगर पानी नहीं मिला तो शहर की सप्लाई रोक दी जाएगी। इन वार्डों से होकर ही शहर में पानी की सप्लाई पहुंचती है। इस पर उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने मामला शांत करते हुए बुधवार को जल शाखा के अधिकारियों समेत फील्ड स्टाफ को ढली में तलब किया है। पार्षदों का…

Read More

नशे की ओवरडोज से छात्र की मौत

शिमला। नशे की ओवरडोज से होटल मैनेजमेंट के एक छात्र की मौत हो गई है। 22 साल का छात्र कांगड़ा जिले के धर्मशाला का रहने वाला था। छात्र के सिर से माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। शिमला के संजौली में रिश्तेदार के पास रहता था। रविवार रात युवक को गंभीर हालत में आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। संजौली पुलिस ने जब छात्र के कमरे की तलाशी ली तो वहां से नशीले कैप्सूल के खाली पत्ते मिले हैं। सभी पत्तों से 119 कैप्सूल गायब…

Read More

34 छात्र नेताओं को कारण बताओ नोटिस

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एसएफआई और एबीवीपी के 34 छात्र नेताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें दोनों ही छात्र संगठनों के छात्र नेता शामिल है। इनके अलावा पूर्व एससीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव से लेकर दोनों ही छात्र संगठनों के परिसर अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल है। छात्र नेताओं को आगामी दस दिनों में नोटिस का जवाब देना होगा। इस दौरान तक यदि छात्रों ने जवाब नहीं दिए तो सात दिनों का दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन की ओर से आगामी प्रशासनिक कार्रवाई…

Read More

हिल्सक्वीन’ के नाम पर सैलानियों से आनलाइन ठगी

शिमला। ‘छुट्टियों में लीजिए पहाड़ों की रानी (हिल्सक्वीन) शिमला में घूमने का मजा, बहुत ही सस्ती दरों पर, हमारे साथ ‘आनलाइन टूर प्रोग्राम’ बनने पर आपको मिलेगा 75 फीसदी तक डिस्काउंट।’ इन दिनों कुछ इस तरह ही इंटरनेट पर सैलानियों को सस्ते पैकेज के नाम पर ठगा जा रहा है। सैलानियों के साथ हो रही धोखाधड़ी की सूचना के बाद पर्यटन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर की ट्रेवल एजेंसियों के कार्यालयों पर छापामारी की है। गड़बड़ी पाए जाने पर तीन एजेंसियों के चालान काटे हैं। पर्यटन विभाग के उप…

Read More