ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर

कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र में करीब दो हजार लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। दूषित पानी की आपूर्ति के चलते भीषण गर्मी में लोगों को गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, क्षेत्र के लोगों ने कई बार आईपीएच विभाग से इसकी शिकायत की। लेकिन, इसके बावजूद विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र के लोगों में अमित चौहान, प्रमोद चौहान, अनिल शर्मा, अखिल चौहान, निखिल चौहान, ज्ञान चौहान, जगदीश शर्मा, राकेश शर्मा, मुलक राज, देविंद्र चौहान और काकू चौहान ने बताया…

Read More

उम्र भर के जख्म दे गया हादसा

ज्यूरी (शिमला)। क्याओ के पास हुए सड़क हादसे ने जहां चार बच्चों के सिर पर से माता पिता का साया उठ गया। इस हादसे में जहां रवीना और ममता के सिर से माता पिता हाथ हमेशा के लिए उठ गया। वहीं एक मां अपने बच्ची के साथ मौत की नींद में सो गई। यह हादसा परिवार के लिए उम्र भर के जख्म दे गया। दिल को दहला देने वाले हादसे में से क्षेत्र में शोक ली लहर है। अपने माता-पिता की इंतजार कर रही रवीना और ममता ने कभी सोचा…

Read More

पुराने राशन कार्ड पर मिलेगा सस्ता राशन

रोहडू। नगर परिषद रोहडू क्षेत्र के लोगों को अब पुराने राशन कार्ड पर 31 जुलाई तक राशन मिलेगा। नगर परिषद रोहडू में नए राशन कार्ड न बनने से लोगों को सस्ता राशन मिलना बंद हो गया था। वीरवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा से मिला। इस पर एसडीएम ने लोगों की मांग पर सस्ता राशन देने के आदेश जारी किए हैं। नए राशन कार्ड बनाने की जिम्मेवारी नगर परिषद रोहडू की है, लेकिन नगर परिषद लोगों के राशन कार्ड नहीं बना रहा है।…

Read More

विकासनगर में सड़क की घटिया टारिंग का आरोप

शिमला। नगर निगम द्वारा विकासनगर से सूर्यनगर तक की जा रही सड़क की टारिंग पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि गटका डाले बिना मिट्टी पर ही टारिंग की जा रही है। बुधवार को निगम आयुक्त के दफ्तर आकर कुछ लोगों ने इस बाबत शिकायत की। कड़ा संज्ञान लेते हुए आयुक्त अमरजीत सिंह ने भवन एवं मार्ग शाखा के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निगम कर्मी लगातार मौके पर…

Read More

भंडारे लगाने के लिए पांच साल की वेटिंग

शिमला। भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का ही परिणाम है कि श्रद्धालु मंदिर में भंडारा लगाने के लिए सवा साल से पांच साल तक इंतजार करने को भी तैयार हैं। मन्नत पूरी होने या फिर सालाना कमाई का दशांश धार्मिक कार्य में खर्च करने के लिए लोग भंडारा देने को अधिमान दे रहे हैं। राजधानी शिमला के मंदिरों में कुछ ऐसी ही स्थिति है। प्रसिद्ध तारादेवी माता मंदिर में रविवार के दिन भंडारे के लिए पांच साल की एडवांस बुकिंग चल रही है। इतना ही नहीं, तारादेवी मंदिर…

Read More

सैलानी पूछ रहे, शिमला में इतना जाम क्यों?

शिमला। टूरिस्ट सीजन पीक पर है और हिल्सक्वीन में रोजाना जाम लग रहा है। शिमला पहुंचने वाले सैलानी जाम से परेशान है। सैलानियों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर शिमला में हर रोज लग रहे जाम की वजह क्या है। बुधवार को राजधानी के प्रवेश द्वार पर सुबह आठ बजे से जाम लगा रहा। घोड़ा चौकी से वाहनों की कतार विक्ट्री टनल तक लग गई। इस दौरान दर्जनों पर्यटक वाहन जाम में फंसे रहे और शिमला की खूबसूरती का आनंद लेने आए सैलानी गाड़ियों में कैद हो कर…

Read More

खाली पिंजरे में नहीं आया तेंदुआ, कुत्ते का सहारा लिया

शिमला। हिमलैंड के समीप शिवपुरी में खाली पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने की नगर निगम की स्कीम फेल हो गई है। बुधवार को पिंजरे में कुत्ता बैठाकर एमसी ने तेंदुए को पकड़ने की जुगत लगाई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए बड़े पिंजरे में कुत्ते को रखने के लिए एक और पिंजरा रखा गया है ताकि शिकार की तलाश में पिंजरे में तेंदुए के आने पर कुत्ते को कोई नुकसान नहीं हो। उधर, तेंदुए के हमले में घायल परमानंद शर्मा को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि डाक्टरों की…

Read More

चिड़गांव में सीटू ने का धरना प्रदर्शन

रोहड़ू। विधुत परियोजनाओं में कार्यरत सीटू से संबंधित क्षेत्रिय कमेटी ने चिड़गांव में बुधवार को प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। सीटू की क्षेत्रीय इकाई के महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदर्शन में तांगणू रमई परियोजना, मसली, गौतमी, शिमला परियोजना सहित अन्य निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भाग लिया। रैली का आयोजन राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों ने चिड़गांव ब्लाक से बाजार होकर तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। सीटू ने मांग…

Read More

नंदलाल ने झाकड़ी में किया चुनाव प्रचार

रामपुर बुशहर/ज्यूरी। मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल ने झाकड़ी पंचायत के गसो, लैंडलैस कालोनी, खड़काग और झाकड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह मजबूत प्रत्याशी हैं। जबकि, जयराम मजबूर उम्मीदवार हैं। इसलिए सभी लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस के उममीदवार को भारी मतों से जिता कर लोकसभा पहुंचाएं। इसके अलावा बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन सुभाष मंगलेट, पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारटा…

Read More

यशपाल पालसरा युवा मोर्चा के महासचिव

रामपुर बुशहर। भाजयुमो मंडल रामपुर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरि सिंह ने सभी क्षेत्रों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर नई कार्यकारिणी का चयन किया है। यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से काम करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक 14 जून को रामपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यकारिणी में यशपाल पालसरा को महा सचिव, महेंद्र मेहता, पलस राम खूंद, महेंद्र मेहता, प्रदीप ठाकुर और राजेंद्र द्रोहा को उपाध्यक्ष, अमर सिंह चौहान, दारा सिंह…

Read More