व्यवस्था परिवर्तन का एक और किस्सा सामने आया है एक तरफ जहाँ सरकार उद्योग जगत के करोड़पतियों को बिजली शुल्क में 6 फीसदी की छूट देने का मसौदा तैयार कर रही है दूसरी तरफ आम जनता के लिए 15 फीसदी अधिक बसूली का प्रस्ताव तैयार कर रही है हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के बाद घरेलू बिजली की दरों में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य बिजली बोर्ड की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर याचिका के माध्यम से विद्युत नियामक आयोग में दायर कर दिया गया है।…
Read MoreCategory: Shimla
सीएम सुक्खू ने प्रदेश के युवाओ को विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग को हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोक्ताओं की सुविधा के लिए कुशल जनशक्ति से संबंधित पूर्ण डाटा डिजिटिलाइज करने को कहा। कहा कि इस्राइल और स्कैंडिनेवियन देशों में मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की मांग बढ़ गई है। पर्यटन एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के दृष्टिगत रोपवे स्थापित करने के लिए अतिरिक्त स्थल चिह्नित किए जाएं। सुक्खू ने कहा कि बिजली महादेव रोपवे निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच…
Read Moreप्रदेश से उद्योगपतियों के पलायन को रोकने के लिए सरकार बिजली शुल्क में कर सकती है कटौती
हिमाचल से उद्योगों का पलायन रोकने के लिए सरकार बिजली शुल्क में 6 फीसदी तक कटौती कर सकती है। सितंबर में उद्योगों के लिए बिजली शुल्क 11 से बढ़ाकर 19 फीसदी कर दिया गया था, इसे कम कर 13 फीसदी करने का प्रस्ताव है। वजह यह है कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हिमाचल के मुकाबले उद्योगों को अधिक रियायतें दी जा रही हैं। विशेष तौर पर विद्युत ड्यूटी और जीएसटी रिटर्न को लेकर बाहरी राज्य उद्योगों को आकर्षित हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि बिजली…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में दिखने लगा है सूखे का असर, कई पेयजल योजनाए हुई प्रभावित
जनवरी माह में ही होने लगी पानी की किल्लत मई जून तक क्या होंगे हालत ,प्रदेश की जनता को सता रही है मौसम की बेरुखी । हिमाचल में पिछले तीन माह से बारिश न होने का असर पेयजल योजनाओं पर पड़ा है। प्रदेशभर में 15 से 25 फीसदी तक पानी की स्कीमें प्रभावित हुई हैं। इन योजनाओं के पानी में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा दिक्कत शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर और अन्य जिलों में हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम राहत दे सकता है।…
Read Moreसरकार ने मिक्स लैंड यूज को दी मंजूरी, रिहायशी मकानों में भी खोल सकेंगे दुकान, ढाबा और कैफे
हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक और पहल की है। अब सड़क के साथ रिहायशी मकानों में भी लोग मंजिल के एक किनारे पर दुकान, ढाबा और कैफे खोल सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मिक्स लैंड यूज को मंजूरी दी है। पहले व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के लिए नक्शा उसी हिसाब से पास होता था। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल के हजारों लोगों को फायदा होगा। भवन में होटल और पर्यटन गतिविधियों के लिए कामर्शियल नक्शा पास करना होगा। नेशनल हाईवे, राज्यमार्ग और मेजर डिस्ट्रिक्ट…
Read Moreहिमाचल के बागवान बर्फ न गिरने पर बागीचो में कर रहे है इस तकनीक का इस्तेमाल
बारिश और बर्फबारी नहीं होने से परेशान बागवानों ने कृत्रिम बर्फ जमाकर सेब के लिए चिलिंग आवर्स पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। बगीचों में रात के समय पानी की फुहारों से बर्फ जमाई जा रही है। बागवानों का मानना है कि इस तकनीक से बगीचों में नमी खत्म होने की समस्या से भी निजात मिल रही है। शिमला के अलावा कुल्लू और मंडी जिले के ऐसे बागवान जिन्होंने उच्च घनत्व पौधरोपण (एचडीपी) पर बगीचे लगा रखे हैं इस तकनीक का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम की…
Read Moreअधिकारियों को बतानी होगी अपनी चल और अचल संपत्ति तभी मिलेगी प्रमोशन : राज्य सरकार
राज्य सरकार ने प्रमोशन को लेकर अधिकारीयों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए है जानिए विस्तृत रिपोर्ट : हिमाचल प्रदेश के एचएएस और सचिवालय सेवाएं अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति नहीं बताई तो उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्हें चल और अचल संपत्ति का यह ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर साझा करना होगा। संपत्ति का यह ब्योरा देने के लिए सरकार ने इन दोनों श्रेणियों के अधिकारियों के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि रखी…
Read Moreदेवभूमि हिमाचल रामलला की भक्ति में लीन, मंदिरों में किए गए रामायण और सुन्दर कांड के पाठ
भारत वर्ष के लिए आज का यह पल बेहद ख़ास है भारत वर्ष के लिए आज का यह पल बेहद ख़ास है अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल है। करीब 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए जाएंगे। प्रदेश का हर व्यक्ति श्रीराम की भक्ति डूबा नजर आ रहा है। अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार…
Read Moreप्रदेश में सूखा पड़ने से किसान – बागवान परेशान, नहीं बिक रहे सेब के लाखो पौधे
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने से सूखे की स्थिति के चलते बागवान अपने बगीचों में सेब के नए पौधे नहीं लगा पा रहे। इस साल उद्यान विभाग ने बागवानों को पांच लाख पौधे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक महज 30 फीसदी ही पौधे बिक पाए हैं। मौसम का रुख देखते हुए बागवान उद्यान विभाग से पौधे नहीं खरीद रहे हैं। अगर सूखे की स्थिति लंबे समय तक चलती है और पौधे नहीं बिकते तो उद्यान विभाग को करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है। सरकार की ओर…
Read Moreक्रिप्टोकरेंसी ठगी के मुख्य आरोपी ने शेयर मार्केट और सम्पति खरीदने में किया करोडो का निवेश
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष ने कुछ निजी कपंनियों के साथ शेयर मार्केट में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है। पुलिस निजी कपंनियों से भी रिकाॅर्ड जुटा रही है। अब तक की जांच में मास्टरमाइंड सुभाष की 6 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। वित्तीय जांच में एसआईटी हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। आरोपी के सभी बैंक खातों की भी पड़ताल पूरी हो चुकी है। वहीं इस घोटाले…
Read More