शिमला। हिमाचल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भवन को लेकर मनकोटिया और जोगटा गुटों में घमासान की संभावना है। जोगटा गुट ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में बैठक कर फैसला लिया कि बुधवार को एनजीओ भवन में बैठक करेंगे। पूजा अर्चना से शुभारंभ करेंगे। वहीं, मनकोटिया गुट का दावा है कि सरकार के आदेशों के बाद ही एनजीओ भवन में बैठे हैं। जोगटा गुट ने पिछले महीने दस सितंबर तक भवन को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान कमरा खाली न होने पर जोगटा गुट ने बैठक में…
Read MoreCategory: Shimla
लेट फीस के नाम पर नहीं लुटेंगे छात्र
शिमला। निजी विश्वविद्यालय लेट फीस के नाम पर छात्रों से लूट नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार ने सभी निजी विश्वविद्यालयों को लेट फीस के मामले में नए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निजी विश्वविद्यालय लेट फीस के मामले में ज्यादा से ज्यादा कुल देय राशि का एक फीसदी ही चार्ज कर सकेगा। पंद्रह दिन तक फीस में देरी होने पर लेट फीस देय फीस का .5 फीसदी ही होगा। एक महीना या इससे ज्यादा समय होने पर भी एक फीसदी से ज्यादा की वसूली नहीं हो सकेगी। निजी विश्वविद्यालयों…
Read Moreअनुबंधकर्मी खाद्य सुरक्षा दायरे से बाहर
शिमला। हिमाचल में 20 हजार से ज्यादा अनुबंध कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में नहीं लाया जाएगा। ये नियमित कर्मचारियों की तरह ही फूड सेफ्टी ऑर्डिनेंस के दायरे से बाहर रहेंगे। पंजीकृत ठेकेदारों के परिजनों को भी खाद्य सुरक्षा विधेयक का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, ये एपीएल के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ पूर्ववत उठाते रहेंगे। राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा विधेयक पर राजीव गांधी अन्न योजना की जो गाइडलाइंस तैयार की हैं, उनके तहत यह स्पष्ट किया गया है कि वे परिवार जिनका कोई भी सदस्य…
Read Moreप्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर दोबारा विचार करें सरकार
शिमला। राज्य कर्मचारी परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को सरकार गेंद न बनाए। सत्ता में आने पर एक सरकार इसे बंद करती है और दूसरी बहाल। इसकी बहाली पर दोबारा विचार करने के लिए सरकार से मांग की है। इसकी प्रति केंद्रीय कानून मंत्री, एडवोकेट जनरल, वित्त मंत्री और राज्यों के मंत्रियों को सौंपी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसकी बजाय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी को सरकार सर्विस मैटर हल करने की शक्तियां दें। विनोद कुमार…
Read Moreशिमला में पानी की अघोषित राशनिंग
शिमला। राजधानी में पीने के पानी की अघोषित राशनिंग हो गई है। बिजली कंपनी और आईपीएच की खिंचतान का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को चौड़ा मैदान जोन में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं हुई है। जबकि सोमवार सुबह छोटा शिमला और संजौली में कट लगाया गया। बताया जा रहा है कि लो वोल्टेज के चलते गिरि और गुम्मा पेयजल योजना में पानी की पंपिंग प्रभावित हो रही है। रात साढ़े दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक पेयजल योजनाओं को पर्याप्त सप्लाई नहीं…
Read Moreआरटीआई में नहीं मिलेगी दागी अफसरों की सूची
शिमला। संदिग्ध निष्ठा वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत नहीं मिल सकती है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो से आरटीआई के तहत ऑफिसर्स ऑफ डाउटफुल इंटीग्रिटी (ओडीआई) की सूचना मांगी गई। विजिलेंस ने आरटीआई एक्ट की धारा 8(1)(एच) का हवाला देते हुए कहा कि उक्त धारा के तहत संदिग्ध निष्ठा वाले व्यक्तियों की सूचना को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। विजिलेंस के अनुसार उनके पास जो ओडीआई लिस्ट में सूचीबद्ध होते हैं वे स्वत: ही उनकी जांच के दायरे में आ जाते हैं।…
Read Moreसपने दिखाकर सत्ता में आती है कांग्रेस : धूमल
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सपने या लॉलीपॉप दिखाकर सत्ता में आती है। पिछली बार मनरेगा स्कीम थी और इस बार खाद्य सुरक्षा बिल है। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस बार ऐसा न हो। धूमल ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा बूथ पर जाकर नए मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाए। कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में पहला कदम युवाओं का होगा। दीपकमल में प्रदेश…
Read Moreबाइक चोरी के दो आरोपी युवक गिरफ्तार
रामपुर बुशहर। रविवार रात को रामपुर से बाइक चोरी कर भागे दो युवकों को पुलिस ने किंगल के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जो बीबीएमबी में काम करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक (एचपी-30-2299) एनएच-22 पर खड़ी थी। जब वह सुबह मौके पर पहुंचा तो वहां से बाइक गायब पाई। पुलिस ने शिकायत पर…
Read Moreराष्ट्रीय शर्मिंदगी हैं मोदी : आनंद शर्मा
शिमला। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा नेता एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें राष्टीय शर्मिंदगी करार दिया। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा में आजकल बेचैनी है। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कुछ लोग गिद्ध की तरह नजर गड़ाए बैठे हैं। नरेंद्र मोदी के तो ये हाल हैं कि पहले पंद्रह अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के भाषण का जवाब देने की ओछी हरकत की और अब लालकिले का एक नकली सेट लगवाकर…
Read Moreनाबालिग को भगाने के आरोप में गिरफ्तार
रोहड़ू। डोडरा के एक गांव से बहला-फुसला कर भगाई गई नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को भगाने करने के आरोप में पुलिस ने नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने 21 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि 17 साल की युवती को नेपाली मूल का एक युवक बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। परिजनों ने बताया कि युवती बारह अगस्त को घर…
Read More