आज नगर निगम सदन में पेश होगा प्रस्ताव

शिमला। नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके 460 अधिकारियों और कर्मियों को भी मेडिकल सुविधा दी जाएगी। निगम प्रशासन ने अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया है। शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जाएगा। सदन ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया तो सेवानिवृत्त कर्मियों के इलाज पर आए खर्च की राशि नगर निगम लौटाएगा। राज्य सरकार के सभी विभागों में सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मियों को मेडिकल रिंबरसमेंट सुविधा मिलती है लेकिन नगर…

Read More

शिमला को ओवरआल का खिताब

रोहड़ू। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को विधायक मोहनलाल ब्राक्टा मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिमला जिला ओवरआल चैंपियन रहा। राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में खेल छात्रावास मतियाना विजेता, खेल छात्रावास रोहड़ू उपविजेता रहा। अंतर जिला वॉलीबाल में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। राज्य स्तरीय कबड्डी में बिलासपुर खेल छात्रावास विजेता, साई खेल छात्रावास उपविजेता। अंतर जिला में सोलन विजेता, मंडी उपविजेता रहा। राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। टेबल टेनिस में कांगड़ा विजेता, ऊना उपविजेता। योगा में हमीरपुर विजेता,…

Read More

नच मेरी घुंघरिए… पर नाचे नर्सरी के छात्र

शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल लक्कड़ बाजार के जूनियर स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि मर्सी डिसूजा (लोरेटो कान्वेंट के जूनियर स्कूल की इंचार्ज सिस्टर) ने कक्षा में शैक्षणिक और खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की निदेशक सुनीता जॉन और बॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल जॉन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के छात्रों ने नच मेरी घुंघरिए.. गीत पर पहाड़ी नृत्य पेश किया। लोअर केजी और नर्सरी के छात्रों ने एक्शन सांग, नर्सरी के छात्रों…

Read More

हिमाचल में भी हाई अलर्ट

शिमला। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस पर आतंकी हमले के दृष्टिगत हिमाचल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत चप्पे-चप्पे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर से लगती चंबा की 226 किमी की सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए वहां तैनात पुलिस जवानों को सतर्क किया गया है। मंदिरों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भी तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने सभी आईजी रेंज और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी…

Read More

औद्योगिक निगम कर्मियों को आठ प्रतिशत महंगाई भत्ता

शिमला। एचपीएसआईडीसी कर्मियों को आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते की मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी वीरवार को निदेशक मंडल की बैठक मे दी गई है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त वर्ष 2012-13 में लगभग चार करोड़ रुपये का कुल लाभ अर्जित करने के लिए निगम के प्रबंधन वर्ग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एचपीएसआईडीसी ने अपनी कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि…

Read More

बहाल होगी दूध गंगा योजना

शिमला। हिमाचल में दूध गंगा योजना को जल्द बहाल किया जाएगा। अब इस योजना के तहत नाबार्ड की नई शर्तों पर ही सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए 30 फीसदी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। यह स्कीम 15 जुलाई को सस्पेंड कर दी गई थी। राज्य पशुपालन विभाग के सूत्रों ने बताया है कि हिमाचल सहित कई प्रदेशों में निलंबित की गई दूध गंगा योजना को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार सहमत हो गई है। नाबार्ड अब इस योजना के लिए आवश्यक उपदान देने को तैयार हो गया है।…

Read More

चार विधायकों की पुरानी सीटों पर घमासान

शिमला। चार जिला परिषद सदस्यों के विधायक बनने के बाद हिमाचल में इनकी पुरानी सीटों पर घमासान छिड़ गया है। लगभग तीन साल पहले अनिरुद्ध सिंह, पवन काजल, विक्रम सिंह जरियाल और हंसराज जिला परिषद सदस्यों के रूप में चुनकर आए थे। बाद में ये चारों विधायक बन गए, तो ये सीटें खाली हो गईं। छह अक्तूबर को इन सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह के मशोबरा वार्ड से हैं। हिमाचल में जिला परिषद के उपचुनाव तीन जिलों शिमला, कांगड़ा और चंबा में चार…

Read More

टायर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

ठियोग (शिमला)। क्षेत्र में टायर चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दो गाड़ियों के सात टायर चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से टायर भी बरामद कर लिए हैं। 23 सितंबर को को धर्मदत्त निवासी कथोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गाड़ी के टायर कोई चोरी कर ले गया है। उसी दिन नरेंद्र कुमार की गाड़ी के तीन टायर भी चोरी हुए। इसके बारे में भी पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। छानबीन…

Read More

कौशल विकास भत्ते पर शर्तें भारी

शिमला। कौशल विकास भत्ता योजना पर शर्तें भारी पड़ रही हैं। 400 से अधिक युवा फार्म लेकर गए लेकिन जमा महज 8 ही फार्म हुए। भत्ते के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट के बावजूद जिले में 4 युवाओं को ही भत्ता मिल पाया है। कौशल विकास भत्ता लेने के लिए युवाओं में रुझान क्यों नहीं है? जब इस मामले की पड़ताल की गई तो मालूम पड़ा है कि बेरोजगार युवाओं पर कौशल विकास भत्ता लेने के लिए रोजगार विभाग की शर्तें भारी पड़ रही हैं। रोजगार विभाग की शर्तों…

Read More

खाली रह गईं बीएड की 2000 सीटें

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड कालेजों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल पूरा होने के बावजूद दो हजार के लगभग सीटें खाली रह गई है। प्रदेश में दो सरकारी और 71 निजी बीएड कालेजों से बीएड करने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया विवि परिसर में हुई थी। इन कालेजों में कुल 8500 सीटें थीं। विवि प्रशासन को इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। इसके बाद ही खाली सीटों पर फैसला हो सकेगा। हिमाचल में लंबे अर्से बाद प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीएड की काउंसलिंग हुई है। इससे…

Read More