अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी संध्या में लगा हिमाचली तड़का

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली तड़का लगा। संध्या में हिमाचल के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। साथ ही श्रोताओं को झूमने पर विवश किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक कुलदीप शर्मा ने सतगुरू वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद लागा डोला रा धमाका…., इक मुजरे जोगी जवाना…, पानी री टांकी…., बाठणा चाली जातरे-जातरे….जैसी नाटियां गाकर श्रोताओं को नचाया। लोक गायक नरेंद्र रंजन ने मेरे मामा रंजिया मामा…, मेरी रेश्मा…, भक्तू मामा…, बांकी छोरिए…, नागा साहब जैसी पहाड़ी…

Read More

चार दिन बाद भी डोडरा क्वार मार्ग बहाल नहीं

रोहड़ू। हिमपात के चार दिन बीतने के बाद भी डोडरा क्वार सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। चांशल घांटी पर परिवहन निगम की एक बस सहित करीब एक दर्जन वाहन फंसे हैं। क्षेत्र के लोग वाया उत्तराखंड के फदल होकर सफर कर रहे हैं। हिमपात के कारण सात नवंबर की शाम से चांशल घाटी पर रोहड़ू से क्वार जाने वाली परिवहन निगम की बस फंसी हुई है। मार्ग पर करीब डेढ फुट बर्फ जमने से दर्जन भर लोगों के निजी वाहन और टैक्सियां फंसी हुई हैं। मौसम…

Read More

एचआरटीसी ने दिए पांच माह पुराने निर्देश

शिमला। एचआरटीसी के अधिकृत ढाबों में यात्रियों से हो रही लूट खसोट रोकने के लिए पांच माह पूर्व जारी किए गए निर्देशों पर तो अमल हुआ नहीं, निगम प्रबंधन ने खानापूर्ति के लिए एक बार फिर थोड़ा बदलाव कर नए निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच माह पूर्व मई माह में ‘अमर उजाला’ ने निगम से अधिकृत ढाबों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर खबरें प्रकाशित की थीं, जिसके बाद निगम प्रबंधन ने कंडक्टरों को ढाबों की रेट लिस्ट उपलब्ध करवाने, ढाबों के बाहर मोटे अक्षरों में रेट लिस्ट लगाने और…

Read More

बागी में एटीएम में सेंधमारी

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के बागी स्थित यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर एटीएम का चेस्ट (कैश बॉक्स) नहीं तोड़ सके। एटीएम से नौ हजार 600 रुपये का कैश गायब है। आशंका जताई जा रही है कि कैश बॉक्स से बाहर रही रकम पर चोर हाथ साफ कर गए। हालांकि देर शाम तक कैश की जांच का काम चल रहा था। एटीएम में करीब छह लाख रुपये की रकम थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के…

Read More

मनरेगा में ‘कनवर्जेंस’ पर केंद्र सख्त

शिमला। मनरेगा योजना में ‘कनवर्जेंस’ की नई व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र ने हिमाचल सरकार को कहा है कि वह इस नई व्यवस्था के तहत हिमाचल में हुए कार्यों की समीक्षा करे। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग ने हिमाचल सरकार को दो माह यानी दिसंबर तक श्रम बजट का अनुमान भेजने को कहा है। आगामी वित्त वर्ष से मनरेगा के तहत इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश हुए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र में कहा…

Read More

परिवहन कर्मचारियों को 8 फीसदी डीए

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 8 फीसदी महंगाई भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते की यह किस्त जनवरी 2013 से दी जाएगी। जनवरी से लेकर सितंबर तक का आठ फीसदी 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता नकद प्रदान किया जाएगा। अक्तूबर माह से महंगाई भत्ता वेतन के साथ प्रदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने से निगम पर प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों…

Read More

सभी आशा वर्कर्स बिना साक्षात्कार हों तैनात

शिमला। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने सरकार से मांग की है कि छह साल पूर्व नियुक्त की गईं 3313 आशा वर्कर्स की तैनाती बिना साक्षात्कार के ही करें। इंटक ने कहा कि इनकी पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति कर ली गई थी। बाद में भाजपा ने सत्ता में आते ही इन्हें निकाल दिया था। अब इन्हें सीधे तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इंटक के राज्य उपाध्यक्ष सोहन वर्मा और सचिव संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष आशा वर्कर्स की दोबारा नियुक्ति करने…

Read More

स्कूलों में अगले साल बदलेगा छुट्टियों का शेड्यूल

शिमला। स्कूलों में छुट्टियों का बदला शेड्यूल अगले साल लागू होगा। चालू सत्र में इसमें फेरबदल नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरकार के पास गए प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है। इसमें विभाग की ओर से सेकेंड सेटरडे की छुट्टी को खत्म करने के साथ विंटर विकेशन स्कूलों में सेशन को मार्च से शुरू करने का प्रस्ताव था। इसे बीच सत्र में बदलने के कारण सत्रह हजार के लगभग स्कूलों का पूरा शेड्यूल खराब होना था। इसलिए सरकार ने फिलहाल इसे लागू न करने का…

Read More

बारूद के ढेर पर रोहड़ू

रोहड़ू। दिवाली को लेकर पटाखों की खेप रोहडू़ पहुंच चुकी है। लेकिन नियमों को ताक में रख आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम बने हैं। ऐसे में रोहड़ू कस्बा बारूद के ढेर पर खड़ा है। आवासीय कालोनियों पटाखों का भंडारण किया गया है। यहां पर दमकल के वाहन पहुंचने का रास्ता तक नहीं है। आग की एक चिंगारी भी चंद मिनटों में पूरे कस्बे को खाक कर सकती है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। दिवाली के लिए बाजार में हर दिन…

Read More

स्टेडियम सीज के विरोध में चक्का जाम, बाजार बंद

कोटखाई। भाजयुमो ने कोटखाई के गुम्मा में करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने विधायक रोहित ठाकुर से मांग की है कि गुम्मा स्टेडियम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे या पद से इस्तीफा दें। आंदोलन में पूर्व बागवानी मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा विशेषतौर पर उपस्थित रहे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुम्मा बाजार भी बंद रहा। भाजपा नेताओं ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि रात के अंधेरे में गुम्मा स्टेडियम का निर्माण कार्य बंद करना…

Read More