कुमारसैन (शिमला)। एचआरटीसी की लंबे रूटों की बसें कुमारसैन बाजार नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण तहसील मुख्यालय जाने के लिए लोगों को पैदल सफर करना पड़ता है। कई बार निगम को अवगत करवाने के बावजूद लोगों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। कुमारसैन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव नीरज सोनी, कुमारसैन पंचायत के प्रधान प्रवीण वर्मा, बीडीसी आरती निर्मोही, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया है कि लंबे रूट की अधिकतर बसेें बराड़ा में सवारियां…
Read MoreCategory: Shimla
विभिषणों ने उड़ाई एमसी की नींद
शिमला। नगर निगम के पार्षद और अधिकारी आजकल विभिषणों की हरकतों से परेशान हैं। इनकी हरकतों से पार्षदों से लेकर अफसरों की नींद उड़ी हुई है। ये विभिषण नगर निगम की हर छोटी-बड़ी बात को लेकर मुख्यमंत्री के पास शिकायत कर रहे हैं। बात पार्षदों के गुजरात दौरे की हो या एचपीसीए विवाद की। हर खबर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पार्षदों के गुजरात दौरे से लेकर एचपीसीए मामले का हर अपडेट मुख्यमंत्री को दिया जा रहा है। इस कारण कई पार्षदों और अफसरों को…
Read Moreइलाज कराएंगे लेकिन चोट से बचाने का इंतजाम नहीं करेंगे
शिमला। नगर निगम बर्फ पर फिसलने के बाद फर्स्ट एड मुफ्त में करवाने का दावा तो ठोक रहा है लेकिन जिस वजह से लोग बर्फ पर चोटिल हों वहां से बर्फ हटाने और अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर बेफिक्र है। नगर निगम खुद अपने कार्यालय की एपी ब्रांच की ओर जाने वाले रास्ते को दुरुस्त नहीं कर पाया है। यहां बिजली और पानी के बिल जमा करवाने के काउंटर भी हैं। रोजाना सैकड़ों लोगों को इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। बर्फ पर कोहरा जमने से कई लोग…
Read Moreरामपुर में गहराया बिजली संकट
डंसा (शिमला)। उत्तर भारत को रोशन करने वाला रामपुर क्षेत्र इन दिनों स्वयं बिजली संकट से जूझ रहा है। हालत यह है कि रामपुर उपमंडल की कई पंचायतों में इन दिनों अघोषित पावर कट आम हो गए हैं। कभी 66 केवी तो कभी नोगली सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। अघोषित बिजली कटों के चलते जहां लोगों को सर्द मौसम में कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ता है, वहीं रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रामपुर की लालसा, डंसा, शिंगला,…
Read Moreबोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत
ननखड़ी के बेलूपुल के पास एक बोलेरो कैंपर के डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरने से ढाई माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो नेपाली और तीन स्थानीय लोग हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार देर रात बोलेरो (एचपी 06 ए-2432) नीरथ से सुरढ जा रही थी। बेलूपुल के पास सड़क से खाई में जा गिरी।…
Read Moreधीमान के खिलाफ याचिका को 25 हजार की कॉस्ट
शिमला। भोरंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद की ओर से ईश्वरदास धीमान की चुनावी विजय को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने 25 हजार रुपये की कॉस्ट के साथ खारिज कर दिया। न्यायाधीश वीके शर्मा ने प्रार्थी की ओर से दायर याचिका को प्रथमदृष्टतया गुणवत्ताहीन बताया और गवाह पेश करने से पहले ही खारिज कर दिया। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार दिसंबर 2012 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार प्रार्थी ईश्वरदास धीमान को 27327 और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद को 16908 मत प्राप्त…
Read Moreशिमला-धर्मशाला के लिए वोल्वो बस सेवा
शिमला। शिमला-धर्मशाला रूट पर आज से एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू करेगा। शिमला से धर्मशाला के लिए बस की रवानगी का समय सुबह साढ़े आठ बजे आईएसबीटी टूटीकंडी से तय किया गया है। धर्मशाला से बस शिमला के लिए सुबह नौ बजे रवाना होगी। शिमला से धर्मशाला का करीब 250 किलोमीटर का सफर करीब नौ घंटों में पूरा होगा। वोल्वो बस के लिए शिमला से धर्मशाला का किराया 780 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है जबकि सामान्य बसों में यह किराया 358 रुपये है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के…
Read Moreशिमला-धर्मशाला के लिए वोल्वो बस सेवा
शिमला। शिमला-धर्मशाला रूट पर आज से एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू करेगा। शिमला से धर्मशाला के लिए बस की रवानगी का समय सुबह साढ़े आठ बजे आईएसबीटी टूटीकंडी से तय किया गया है। धर्मशाला से बस शिमला के लिए सुबह नौ बजे रवाना होगी। शिमला से धर्मशाला का करीब 250 किलोमीटर का सफर करीब नौ घंटों में पूरा होगा। वोल्वो बस के लिए शिमला से धर्मशाला का किराया 780 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है जबकि सामान्य बसों में यह किराया 358 रुपये है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के…
Read Moreकोर्ट के निर्णय को चुनौती देगी सरकार
शिमला। बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों को पेंशन तथा अन्य लाभ देने के हाईकोर्ट के निर्णय को सरकार चुनौती देने की तैयारी में है। क्या इस निर्णय को सरकार लागू करेगी? इस सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार इसका रिकार्ड देखेगी। उसके बाद इस फैसले को चुनौती देने पर विचार हो सकता है। पिछले सप्ताह हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के अधीन निगमों और बोर्डों के लगभग 7000 कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित लाभ देने के मामले में फैसला सुनाते हुए आदेश दिए थे कि…
Read Moreसात तहसीलदार शीघ्र बनेंगे एचएएस
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के 14 एचएएस अफसरों के आईएएस बनने के बाद इस कैडर में तहसीलदारों को पदोन्नत करने की तैयारी है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कर ली है। अब कमेटी की बैठक के बाद बची हुई औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही विभाग की ओर से इनकी पदोन्नति की सूची जारी की जानी है। कार्मिक विभाग ने नौ पदों के लिए बैठक की थी, लेकिन सात पदों पर ही अभी तक पात्रता सही पाई गई। एचएएस कैडर में दो पदों…
Read More