शिमला। (वीरेन्द्र खागटा)नरेंद्र मोदी क्या हिमाचल में लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक मिथक तोड़ेंगे? मिथक ये कि हिमाचल में जिस दल की सरकार होती है, उसी को लोकसभा में भी बढ़त मिलती है। राज्य में सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार को सवा साल ही हुआ है। ऐसे में क्या इस बार भी बाजी सरकार मारेगी या मोदी लहर का जादू चलेगा? भाजपा के दावों और मोदी लहर की असल परीक्षा दरअसल हिमाचल में ही होगी। लोकसभा चुनाव से पहले के एग्जिट पोल ने राज्य में भाजपा को 4-0 से जीत…
Read MoreCategory: Shimla
पार्किंग दें निजी स्कूल
शिमला(वी डी शर्मा)राजधानी के सभी निजी स्कूलों को अब अभिभावकों को पार्किंग मुहैया करानी होगी। पुलिस विभाग ने स्कूल लगने और छूटने के समय ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए योजना बनाई है। पुलिस विभाग ने सभी थानों और बीट इंचार्ज को सूचित कर दिया है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को पत्र लिखकर पार्किंग मुहैया कराने को कहें। इसके बाद डीएसपी सभी स्कूल प्रशासनों के साथ खुद बैठक करेंगे। राजधानी के स्कूलों में सोमवार से नया सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल और ऑफिस टाइम…
Read Moreसुदृढ़ होगा प्रदेश का गुप्तचर विभाग
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल में गुप्तचर विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए पुुलिस विभाग ने 14वें वित्त आयोग से 5 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह राशि सीआईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग और आधुनिकीकरण पर खर्च होगी। इसके अलावा पुलिस लाइन भराड़ी में आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी योजना है। इस ट्रेनिंग सेंटर में सीबीआई और एनएसजी के पैटर्न पर ट्रेनिंग करवाने का प्रावधान होगा। इसके अलावा आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। ट्रेनिंग पर पहली बार हिमाचल पुलिस ने इस तरह ध्यान दिया है। यह पहली बार होगा, जब पुलिस विभाग…
Read Moreसप्ताह भर सताएगा गैस सिलेंडर
शिमला।(सोनिया)अचानक बुकिंग बंद होने से गैस उपभोक्ता मुश्किल में पड़ गए हैं। रसोई गैस सब्सिडी के लिए लिंकेज से तो राहत मिली है लेकिन सिलेंडर न मिलने से चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। जिन लोगों के सिलेंडर खत्म हो गए हैं या खत्म होने वाले हैं वे जैसे-तैसे सिलेंडर पाने की कोशिश में लगे हैं। बुकिंग बंद होने की वजह से जान पहचान वाले भी सिलेंडर देने से मना कर रहे हैं। सोमवार से सप्लाई सामान्य होने की बात कही जा रही है लेकिन जो उपभोक्ता सोमवार को सिलेंडर बुक…
Read More12 हजार में से 849 का चयन
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा)प्रदेश हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्कों की भर्ती के लिए ली बहु-विकल्पीय परीक्षा प्रश्न (मल्टीपल च्वायस) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 23 फरवरी को परीक्षा हुई थी। परीक्षा में 12 हजार 170 प्रार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 849 को ही अगले चरण के लिए चयनित किया है। इन्हें कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। हर वर्ग में विज्ञापित कुल पदों के पांच गुना प्रार्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। इसमें अंतिम कट ऑफ के बराबर अंक हासिल करने वाले सभी प्रार्थी शामिल हैं। सामान्य…
Read Moreमहिलाओं को बताए उनके अधिकार
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर नगर परिषद हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। वहीं, महिलाओं को सरकार की ओर से मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बीएमओ ननखड़ी-रामपुर डा. राजस्वी आजाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आओ एक दीप जलाएं…, गीत से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय…
Read Moreकॉलेज के मेधावी छात्र नवाजे
जुब्बल। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डा. अमर देव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद संगीत विभाग के छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कॉलेज प्रवक्ता बलवंत चौहान ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्य डा. शशि कुमार सूद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस मौके पर कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में दीक्षा खलास्टा, मीनू, मधुबाला, विशाल…
Read Moreज्यूरी की उपप्रधान पर 420 का केस
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) ज्यूरी पंचायत की उपप्रधान के खिलाफ पंचायत प्रधान ने सरकारी धन के दुरुपयोग और मस्ट्रोल से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस थाना झाकड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सोम दत्त ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्यूरी पंचायत के प्रधान अशोक नेगी…
Read Moreअवैध कब्जे नियमित करे सरकार
रोहडू(सुंदर औक्टा) हिमाचल किसान सभा की रोहडू इकाई ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभा ने अवैध कब्जों को नियमित करने की मांग उठाई। सभा के सदस्यों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम का विरोध किया है। किसान सभा की रोहडू इकाई अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा ही किसान और बागवान विरोधी हैं। भाजपा ने वर्ष 2002 में 20 बीघा तक के अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान प्रदेश…
Read Moreडंसा आयुर्वेदिक अस्पताल को मिला चिकित्सक
डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा) नोगवैली डंसा के आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त कर दिया है। सरकार के आदेशानुसार वीरवार को डा.रोजी गुप्ता ने डंसा में पदभार संभाल लिया है। यह जानकारी खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डा. केके मोक्टा ने दी है। नोगवैली की डंसा पंचायत में आयुर्वेदिक चिकित्सक न होने से लोगों को यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एक साल से पंचायत और आसपास के क्षेत्रों लालसा और शिंगला के मरीजों क ो प्राथमिक उपचार के लिए भी रामपुर के खनेरी…
Read More