रामपुर बुशहर। लोक सभा चुनाव का मतदान पूर्ण होने पर रामपुर उपमंडल के सभी बूथों से ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर स्थित स्ट्रांग रूम में लाया गया। जहां 16 मई को इनकी मतगणना होनी है। लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 16 मई को खुलेगा। बुधवार को पोलिंग बूथों से इन ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। वहीं, कुछ दुर्गम क्षेत्रों से वीरवार सुबह चुनाव सामग्री लाई गई। इसे रामपुर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग…
Read MoreCategory: Shimla
सीआईडी टीम ने बहराल में 1.18 लाख पकड़े
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीआईडी टीम ने बहराल के समीप 1.18 लाख राशि पकड़ी है। हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक आल्टो कार से नकदी बरामद की गई। वाहन सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद सीआईडी टीम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम को नकदी सौंप दी है। हरियाणा सीमा बैरियर पर नकदी पकड़े जाने का तीसरा मामला है। मंगलवार दोपहर को सीआईटी टीम ने हरियाणा से लगते बैरियर पर नाका लगाया था। सीआईडी के एएसआई रघुवीर सिंह तोमर, मुख्य…
Read Moreभूमि न देने पर जवाब दे सरकार
शिमला। हिमाचल सरकार की ओर से वृद्ध आश्रम बनाने के लिए डेढ़ बीघा जमीन न देने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने जन कल्याण संस्था रामपुर बुशहर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव राजस्व, जिलाधीश शिमला और निदेशक कल्याण विभाग को आदेश दिए हैं कि वे इस मामले में तीन माह के भीतर वांछित कार्रवाई करें और इस बारे…
Read Moreकांगड़ा किला फतह करने को तिकोनी लड़ाई
शिमला। हिमाचल में यदि किसी संसदीय सीट पर तिकोना मुकाबला है तो वह कांगड़ा है। भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार के बीच भाजपा के बागी और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजन सुशांत फंस गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि राजन सुशांत जितने वोट लेंगे, उसका ज्यादा नुकसान किसे होगा? यहां चुनाव महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे राष्ट्रीय मुद्दों और राज्य की कांग्रेस सरकार के काम पर लड़ा जा रहा है। इस बार 12,58,601 वोटर इस सीट के सांसद पर अपना फैसला सुनाएंगे। भाजपा ने कांगड़ा-चंबा…
Read Moreये मेरा आखिरी वोट, ‘मोदी को पीएम देखना चाहता हूं’
शिमला Updated @ 10:33 AM IST आखिरी बार वोट डालने आया हूं आजाद भारत के पहले मतदाता 97 वर्षीय श्याम सरन नेगी बुधवार को मतदान के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह शायद मेरा आखिरी वोट होगा। आजादी के बाद से हर बार के चुनाव में मैंने वोट डाला है। मुझे किसी पार्टी से कोई शिकायत नहीं। लेकिन मैं अपने इस आखिरी चुनाव में नरेंद्र मोदी को पीएम बनते देखना चाहता हूं। नेगी मोदी के प्रशंसक बन गए हैं। 97 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने बुधवार सुबह ठीक…
Read Moreअधरंग का इलाज अब आईजीएमसी में भी
शिमला अधरंग का अटैक पड़ने पर अब घबराने की जरूरत नहीं। बस मरीज साढ़े चार घंटे के भीतर आईजीएमसी अस्पताल पहुंच जाए। अगर आप समय रहते अस्पताल पहुंच गए तो 24 घंटे के भीतर मरीज स्वस्थ हो जाएगा। प्रदेश में पहली बार आईजीएमसी अस्पताल में अधरंग के मरीज को ठीक किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अधरंग के अटैक से साढ़े चार घंटे के भीतर अगर मरीज को आईजीएमसी लाया जाता है तो वह मरीज को अधरंग से मुक्ति दिला देंगे। डॉक्टरों ने ठीक किया…
Read Moreपहली बार मतदान करेंगे तिब्बती
शिमला जिले में अभी तक करीब 344 तिब्बतियों ने मतदाता पहचान पत्र बनवाए हैं। – सी पालरासु, जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार तिब्बती मूल के लोग भी आहुति डालेंगे। 26 जनवरी 1950 से 15 जुलाई 1987 तक भारत में पैदा होने वाले तिब्बती लोगों को चुनाव आयोग की ओर से मतदान करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग के इस फैसले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती भी दे रखी है। वहीं, चुनाव आयोग के इस फैसले से तिब्बतियों में…
Read Moreदेश के पहले मतदाता ने परिवार सहित डाला वोट
शिमला परिवार सहित नेगी ने डाला अपना वोट आजाद भारत के पहले मतदाता 97 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने बुधवार सुबह ठीक सात बजे अपने परिवार के साथ कल्पा मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां पहुंचे और अपना वोट दिया। चुनाव आयोग की ओर से भी 97 साल के श्याम सरन नेगी को पलकों पर बिठाने के पूरे प्रबंधन किए गए थे। हालांकि, उनके एक बेटे और परिवार के कुछ लोगों ने शुद्धारंग पोलिंग बूथ पर वोट डाले हैं। नेगी और उनका…
Read Moreओलावृष्टि से सेब की फसल चौपट
कोटखाई। सेब की अच्छी पैदावार की आस लगाए बैठे बागवानों की उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया है। तहसील की हिमरी, क्यारवी, रामनगर और नगान पंचायतों में रविवार शाम को भारी ओलावृष्टि हुई। इससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्र के बागवानों ने सरकार राहत की मांग की है। बागवानों ने बताया कि रविवार शाम चार पंचायतों में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हो गई है। सेब के पत्ते और फूल जमीन पर बिखर गए हैं। सब्जियों और अन्य फसलों को भी ओलों से क्षति…
Read Moreभाजपा-कांग्रेस की साख दांव पर
रोहडू। जुब्बल, कोटखाई और रोहडू विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा स्वयं रोहडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वहीं जुब्बल और कोटखाई भी रोहडू के साथ लगती विधानसभाएं हैं। वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में रोहडू से कांग्रेस को 10,064 मतों की लीड मिली थी। लोकसभा चुनाव में कुल 65,662 मतदाताआें में से 41,065 मत पड़े थे। कांग्रेस को 24,689 मत, भाजपा को 14625 तथा अन्य को 1751 मत पड़े थे। हालांकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन…
Read More