एचआरटीसी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

शिमला एचआरटीसी की बस रविवार सुबह सोलन से ‌शिमला जा रही थी। बस में करीब 30-35 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस सुबह 8.05 बजे सोलन से ‌शिमला के लिए चली। 8.40 बजे जब बस वाकनाघाट के दिहारी घाट पहुंची तो सामने से आ रही नीले रंग की अल्टो कार अचानक सामने आ गई। कार को बचाने के चक्‍कर में ड्राइवर ने सतुंलन खो दिया। बस दो पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल ने…

Read More

बीए फाइनल: मेरिट में फिर चमकी ‘बेटियां’

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में शिमला के सेंट बीड्स कालेज ने दबदबा कायम कर लिया है। कॉलेज की छात्रा आस्था बढालिया ने 1000 में से 844 यानि 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी कालेज की छात्रा गरिमा सेन ने 84 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीए की इस मेरिट सूची में गर्वमेंट कालेज अंब की छात्रा दीक्षा और दौलतपुर चौक कालेज की छात्रा अंजलि जरयाल ने 82.7 फीसदी अंक…

Read More

11 साल बाद उसे मिला इंसाफ, दरिंदे को सजा

हिमाचल हाईकोर्ट ने एक जघन्य मामले में पहले दुष्कर्म और फिर दुराचार के बाद हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रदेश हाईकोर्ट शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में हत्या और दुराचार के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। आखिरकार 11 वर्ष बाद दरिंदे को अपने कुकृत्य की सजा मिली और दिवगंत पीड़िता को इंसाफ मिला। हाईकोर्ट ने सोलन के हरविंदर सिंह को दुष्कर्म और हत्या के मामले…

Read More

मांगें मनवाने के लिए एसएफआई ने दिया कॉलेज में किया धरना

शिमला एसएफआई रामपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने मांग की है कि कॉलेज में जल्द से जल्द नए प्राध्यापकों की नियुक्ति, पानी पीने के लिए कूलरों की व्यवस्था और कूडे़दानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को को पूरा न करने पर एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी। इस…

Read More

शिमला में आधी रात को फायरिंग, दो युवक जख्मी

शिमला शिमला शहर के बीचोंबीच वीरवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला आगे बढ़ा और इनके बीच फायरिंग होने लगी। एयरगन से हुई फायरिंग से दो युवक जख्मी भी हो गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते देर रात दो गुटों में कहासुनी हो गई। पहले तो काफी देर तक बहसबाजी होती रही। फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने एयरगन से दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के…

Read More

सरहद लांघ्‍ाकर कर आई मां-बेटे की मौत

शिमला रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अंटी के तहत गांव छाजपुर में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मां बेटे को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्‍ण लाल (24) अपने बगीचे में कामगार की तलाश के लिए नेपाल गया था। वीरवार सुबह ही वह अपने गांव वापस पहुंचा था। अपने साथ वह नेपाल से एक परिवार को लाया था। कृष्‍ण ने लेबर के रहने की व्यवस्‍था घर के साथ ही बने शेड में कर दी। शाम करीब 7.30 बजे कामगारों ने उसे शेड…

Read More

मंडी हादसे पर हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

कोर्ट ने कॉलेज से कहा मुआवजा दो हिमाचल हाईकोर्ट ने वीएनआर विज्ञान ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज हैदराबाद की ओर से दायर उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के आदेश को संशोधित करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने ब्यास में बहे छात्रों के अभिभावकों को 2.5-2.5 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए थे। कॉलेज प्रबंधन ने तर्क दिया था कि मृतक छात्रों की ट्यूशन फीस 1.74 लाख रुपए वापस की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक छात्र के अभिभावकों को 2 लाख रुपए बीमा राशि भी दी जाएगी।…

Read More

मोदी ने हिमाचल को दिया आईआईएम का तोहफा

  प्रदेश में खुलेगा पहला आईआईएम रेल बजट में निराशा हाथ लगने के बाद अब प्रदेश को आम बजट में भी ज्यादा कुछ नहीं मिला है। वीरवार दोपहर पेश किए गए आम बजट में हिमाचल के लिए किसी तरह के विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई। इस बजट में हिमाचल को सिर्फ एक आईआईएम मिला है। इसे स्‍थापित करने को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कहां स्‍थापित होगा और इस पर कितना बजट खर्च किया जाएगा, इसे लेकर भी जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं,…

Read More

गुड न्यूज! 4275 युवाओं को रोजगार का मौका

शहरी आजीविका मिशन से मिलेगा रोजगार हिमाचल के 10 शहरों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के जरिये इस साल 4275 युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करवाया जाएगा। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़ शेष सभी जिला मुख्यालय इस मिशन के तहत आएंगे। बीपीएल के अलावा आर्थिक तौर पर पिछड़े और कम आय समूहों के लोग भी इसमें पात्र होंगे। प्रदेश शहरी विकास विभाग के सचिव आरडी नजीम ने बताया कि इसके लिए विभाग लाभार्थी समूहों तक पहुंचने के लिए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स की सेवाएं लेगा। 4275 युवाओं को…

Read More

हिमाचल में खुली सिगरेट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध!

नहीं मिलेगी खुली सिगरेट हिमाचल में जल्द खुली सिगरेट की बिक्री जल्द बंद हो जाएगी। सिगरेट के अलावा अन्य तंबाकू उत्पादों की खुली बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की तैयारी में प्रदेश सरकार जुट गई है। कैबिनेट अगर प्रस्ताव को पारित कर देती है, तो हिमाचल खुली सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। योजना के तहत सिगरेट की बिक्री सिर्फ पैकेट में ही हो पाएगी। किशोरों में सिगरेट की आदत लगने से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। तंबाकू रोधी…

Read More