मुख्यमंत्री ने एन-95 मास्क प्रदान करने के लिए किया राष्ट्रपति का धन्यवाद

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का राज्य को 2000 एन-95 सर्जिकल मास्क प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया है।   मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन को लिखे पत्र में कहा कि इससे कोरोना महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को और भी उत्साहित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे।

Read More

जय राम ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कोटा और अन्य हिस्सों में फंसे छात्रों के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष एवं राजस्थान से सांसद ओम बिरला से राजस्थान के कोटा और अन्य हिस्सों में हिमाचल प्रदेश के फंसे छात्रों के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।   लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन लागू होने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और मजदूरों सहित हजारों लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा में हिमाचल प्रदेश से संबंधित सैकड़ों छात्र विभिन्न कोचिंग कोर्स कर रहे हैं और उन…

Read More

राज्य सरकार स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आक ओवर में शिमला नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मचारी कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वच्छता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे राज्य में वायरस के खिलाफ प्रभावित तरीके से लड़ने में मदद मिल रही है।   जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्तानें इत्यादि प्रदान करेगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी…

Read More

कार्य स्थल पर कामगारों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए निर्देश दिए कि जहां सरकारी ऐजेंसियांे के माध्यम से कार्य करवाए जा रहे हैं, वहां ऐसे जिम्मेवार व्यक्ति की तैनाती करना सुनिश्चित करें, ताकि कामकारों को उपयुक्त मास्क उपलब्ध करवाए जा सके और साथ-साथ सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करवाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कफ्र्यू पास न होने पर भी मेडिकल इमरजेंसी सहित आपातकालीन सेवाओं के…

Read More

प्रदेश सरकार मनरेगा के काम 20 अप्रैल से कर सकती है आरंभ, लॉकडाउन में ढील देकर सरकार नहीं उठाना चाहती जोखिम

शिमला प्रदेश में लागू लॉकडाउन में ढील देकर सरकार फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। बीते शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन में छूट देने के मामले पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सभी का मत था कि जिस तरीके से कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए जोखिम नहीं उठाना चाहिए। सरकार का मानना है कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी जाती है और फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा तो दोबारा लॉकडाउन करके आर्थिक संकट नहीं झेला जा सकेगा। लिहाजा,…

Read More

मत्स्य नियम 1979 में संशोधन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, व्यवसाय से जुड़े परिवारों को होगा लाभ

शिमला हिमाचल के 40 साल पुराने मत्स्य पालन नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी  है। सरकार इन नियमों को शीघ्र संशोधित कर लागू करेगी। इससे प्रदेश के करीब 19.5 हजार मत्स्य व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ होगा। प्रदेश के मत्स्य नियम 1979 में संशोधन के बाद प्रदेश में मछली पकड़ने को नेट का आकार बढ़ाया जा सकेगा। अभी तक सिर्फ पांच मीटर गहरे नेटों के इस्तेमाल ही मछली पकड़ने की मंजूरी थी, लेकिन अब मत्स्य पालक आठ मीटर गहरे नेटों का प्रयोग कर पाएंगे। राज्य में पहले…

Read More

हिमाचल के सभी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई

शिमला कोरोना वायरस के  संकट के बीच बैंक खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल के सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई है। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के पैरा 10 में निर्देश दिए हैं कि बैंक के कंट्रोलर सुनिश्चित करेंगे कि शाखा प्रबंधक और फ्रंट लाइन स्टाफ को कोरोना संकट में रिजर्व बैंक की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो। सभी बैंकों से दोटूक कहा है कि आपदा की इस घड़ी में ग्राहकों को…

Read More

रैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए दोनों कोरोना संक्रमित मरीज

शिमला हिमाचल में पहली बार जिला हमीरपुर के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज रैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए हैं। दोनों का यात्रा इतिहास नहीं होने से संक्रमण कैसे फैला यह पहेली बन गया है। महिला बजूरी पंचायत में रह रहे एक ठेकेदार की पत्नी जबकि दूसरा संक्रमित नादौन के जोलसप्पड़ का एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। दोनों संक्रमित मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराने आए थे। शुक्रवार देर रात दोनों को भोटा अस्पताल में भर्ती कर दिया। हमीरपुर जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले आने पर यहां कर्फ्यू…

Read More

एक से दूसरे जिले में जाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-2 की घोषणा और 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद में बैठे लोगों को अभी एक से दूसरे जिले में जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन एग्जिट प्लान तैयार कर रही टास्क फोर्स ने भी तीन मई तक इसमें छूट न देने की सिफारिश की है। प्रदेश के अंदर भी बिना पूरी सरकारी कवायद के न आने देने को कहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन…

Read More

सरकार ने बसों से स्पेशल रोड टैक्स न लेने का फैसला लिया, टैक्स प्रस्ताव विचाराधीन

शिमला कोरोना को लेकर लॉकडाउन के चलते हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप हैं। ऐसे में सरकार ने सरकारी और निजी बसों से स्पेशल रोड टैक्स (विशेष पथ कर) न लेने का फैसला लिया है। इस टैक्स में तब तक छूट रहेगी, जब तक सेवाएं बंद रहती है। व्यावसायिक वाहन का टोकन टैक्स माफ करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। टोकन टैक्स कितने महीने का माफ करना है, इस पर फैसला लिया जाना है। हिमाचल में 33 सौ परिवहन निगम और 31 सौ प्राइवेट बसें हैं। इन दोनों से…

Read More