शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के 31 मार्च तक उच्च शिक्षा निदेशालय आने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में जारी वार्षिक परीक्षाओं के बीच तबादलों के लिए शिमला पहुंच रहे शिक्षकों पर शिकंजा कसते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रिंसिपलों को हिदायत देते हुए कहा है कि बिना पूर्व मंजूरी के कोई भी शिक्षक अपना स्टेशन नहीं छोड़े। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया…
Read MoreCategory: Shimla
विभाग से रिपोर्ट तलब, कागजों में ही तो नहीं बांट दी 58.67 लाख की छात्रवृत्ति
शिमला एक भी प्रशिक्षणार्थी को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिए बिना ही 58.67 लाख रुपये की छात्रवृत्ति तो नहीं बांट दी गई। यह गड़बड़झाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सामने आया है। समिति के एक सवाल के जवाब में विभाग ने जो दस्तावेज पेश किए, उनके अनुसार साल 2017-18 में अधिकतर जिलों में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या शून्य थी, लेकिन प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति एवं फीस का भुगतान कर दिया गया। समिति ने अब विभाग से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। चिंतपूर्णी से…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम पेश करेंगे अपने कार्यकाल का चौथा बजट
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह 11 बजे अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। कोरोना काल में सीएम के लिए बजट चुनौतीपूर्ण होगा। सरकार को घाटा कम करना मुश्किल होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के यह बजट अनुमान 52 हजार करोड़ रुपये के आसपास रहने के आसार हैं। उधर, विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का रास्ता रोकने पर निलंबित नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के पांचों विधायकों की शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच निलंबन रद्द होने के साथ सदन में वापसी हो गई। कोरोना महामारी के असर…
Read Moreकोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 79 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केसों का आंकड़ा
शिमला हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा जिले के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, सोलन जिले के नंदपुर की 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की पीजीआई में मौत हो गई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 79 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 20, सिरमौर 25, ऊना 18, सोलन 10, मंडी तीन, हमीरपुर दो और शिमला में एक नया मामला आया है। जीपीएस मालूवाल की एक छात्रा पॉजिटिव ऊना जिले में एक ही परिवार…
Read Moreमौसम: आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
शिमला हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 11 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.8,…
Read Moreसरकार ने 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी
शिमला हिमाचल प्रदेश में 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी सरकार ने दे दी है। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में दी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सवाल के लिखित उत्तर में सीएम ने सदन को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के डेढ़ सौ से ज्यादा सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों में से विभिन्न महकमों में तैनात 41 मुलाजिमों के खिलाफ संबंधित जांच एजेंसियों को अभियोजन की मंजूरी…
Read Moreआजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव
शिमला आजादी के 73 साल बाद भी हिमाचल के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन्हीं में से एक है मंडी के सरकाघाट का रछोट गांव। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे चार किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सालों से ग्रामीण चार किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क के अभाव में हाल ही में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसे गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किमी…
Read Moreविधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तनातनी पर विराम लग जाने के संकेत हैं। छह दिन से लगातार बने इस गतिरोध को तोड़ने के लिए बुधवार को हुई पहल से यह उम्मीद बंधी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों, माकपा विधायक और जयराम सरकार के एक मंत्री की बंद कमरे में हुई बैठक इसी ओर इशारा कर रही है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सभी ने लजीज हिमाचली व्यंजन सिड्डू के स्वाद के चटखारे लेते हुए गतिरोध तोड़ने के…
Read Moreकैबिनेट की बैठक आज, कोरोना को लेकर हो सकता है सख्त फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सामूहिक मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए गुरुवार को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुछ सख्त फैसले लिए जा सकते हैं, ताकि कोरोना को दोबारा बढ़ने से रोका जा सके। बुधवार को प्रदेश में 77 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक साथ बिलासपुर जिले के घुमारवीं में प्रिंस हौजरी में 16 मामले आए हैं। इस कारण प्रिंस हौजरी को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सोलन-सिरमौर में 14-14, कांगड़ा में 9, शिमला में 8, कुल्लू 5,…
Read Moreभाजपा विधायक के नौ करोड़ टैक्स चोरी मामले में बैंक खाते सीज
शिमला केंद्रीय माल एवं सेवा कर के आयुक्त कार्यालय शिमला ने भाजपा के एक विधायक और उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। विधायक शिमला जिले से हैं। यह कार्रवाई सेवा कर चोरी के एक मामले में की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एक फर्म के माध्यम से शिमला में ही अपार्टमेंट का निर्माण कर उसके फ्लैट बेचे लेकिन निर्धारित सेवा कर नहीं चुकाया। सीजीएसटी के अधिकारियों की जांच में करीब नौ करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स बना, जिसे विधायक की ओर से जमा…
Read More