हिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी देते हैं मात, फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज

हिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी देते हैं मात, फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज

शिमला हिमाचल में पहली फिल्म सिटी की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने इस ओर प्रयास किया है।  प्रस्ताव एक साल के भीतर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंजूरी के लिए सरकार को सौंपी जाएगी। इससे जहां निर्माताओं को एक छत के नीचे शूटिंग, एक्टिंग, कॉपी और डिस्ट्रब्यूटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकार को भी इससे आय होगी। अमर उजाला से बातचीत में अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा बीते माह उनके बड़े भाई अनुपम खेर ने प्रदेश में फिल्म सिटी…

Read More

भाजपा और कांग्रेस उपचुनाव के लिए एक्शन मोड में

भाजपा और कांग्रेस उपचुनाव के लिए एक्शन मोड में

शिमला हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यह मानकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा में पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, उनके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त भी यहां खूब सक्रिय हो गए हैं।  मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले…

Read More

कोरोना के चलते फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल

कोरोना के चलते फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल

शिमला मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से फील्ड में भेजे गए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को वापस बुलाया जा रहा है। कोरोना के चलते ये डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ करीब पांच महीने से फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सेवाएं अब ओपीडी और आपातकालीन विभाग में ली जाएंगी। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी ओपीडी में आ रहे हैं। एक सप्ताह में इनकी संख्या आठ हजार से ज्यादा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते इन डॉक्टरों और…

Read More

पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

सुन्नी (शिमला) हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लॉक के तहत धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल के प्रगतिशील बागवन ने सेब के पांच महीने पहले पौधे रोपे और अब उसमें फसल भी तैयार कर दी है। सोमवार को बागवान के डार्क बैरोन बैरून गाला सेब को शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथों हाथ खरीदा। बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की। समय-समय पर मेहनत करने…

Read More

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।  वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सोशल मीडिया…

Read More

कैबिनेट बैठक: इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट बैठक:  इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सात जुलाई को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित है। बैठक में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाने के अलावा शिक्षा से संबंधित व अन्य बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।  हिमाचल में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम…

Read More

अलर्ट : तीन दिन भारी बारिश, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

अलर्ट : तीन दिन भारी बारिश, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को धर्मशाला, सरकाघाट और पालमपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के…

Read More

फीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव

फीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव

शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने वार्षिक फीस में छह से दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की मांग की है। राज्य के बड़े कान्वेंट स्कूलों ने गुणात्मक शिक्षा देने की बात कहते हुए अपनी फीस को जायज ठहराया है। कान्वेंट स्कूलों ने कड़े शब्दों में लिखा है कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा नहीं मिलने के चलते ही अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं। निजी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में स्कूल फीस भी उसी स्तर पर तय होती है। अभिभावकों ने जनरल हाउस…

Read More

अगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र

अगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश सरकार को अगस्त के तीसरे और चौथे हफ्ते में आयोजित कराने की सिफारिश की है। चूंकि, बजट सत्र में बैठकें कम हुई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार आठ से दस बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। फिलहाल, अभी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि अगली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।…

Read More

पेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू

पेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा पंप में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद अब राजधानी शिमला में भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका। सामान्य पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल के दामों में 0.33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चंबा में पावर पेट्रोल 100. 32 रुपये लीटर बिका, वहीं बिलासपुर में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए। हालांकि, डीजल के दाम शुक्रवार को नहीं बढ़े। डीजल…

Read More