नियमो का पालन नहीं करने वाले 34 निजी नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की उठी मांग

नियमो का पालन नहीं करने वाले 34 निजी नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की उठी मांग

शिमला हिमाचल प्रदेश में 34 निजी नर्सिंग संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन संस्थानों ने न तो पंजीकरण कराया है और न ही शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात सही है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजकर इन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की है। आयोग ने निजी नर्सिंग संस्थानों को आगामी तीन माह के भीतर खामियों को दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि आयोग की ओर से गठित टीम…

Read More

प्री प्राइमरी शिक्षकों के 4000 पदों के लिए सितम्बर माह में भर्तियां होगी आयोजित

प्री प्राइमरी शिक्षकों के 4000 पदों के लिए सितम्बर माह में भर्तियां होगी आयोजित

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सितंबर से 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू सितंबर में होने की संभावना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को सिरमौर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जल्द प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है। प्रदेश में प्री प्राइमरी शिक्षा नीति भी बनाने के लिए कहा…

Read More

जेसीसी की जल्द तय होगी तिथि, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक

जेसीसी की जल्द तय होगी तिथि, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक

शिमला हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक जल्द तय होगी। इस बैठक के बारे में 15 अगस्त के बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय लेगा। यह बैठक मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में होनी है। बैठक में एक जनवरी 2016 के बाद पेंशनरों के सभी देय लाभ जारी करने की मांग उठ सकती है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि देशभर में अन्य राज्य सरकारों ने ये लाभ दे दिए हैं। 65, 70 और 75 साल की आयु…

Read More

हिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट, लोगो को नदी नालो से दूर रहने की सलाह

हिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट, लोगो को नदी नालो से दूर रहने की सलाह

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पानी, बिजली व संचार सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व…

Read More

हिमाचल सहकारी बैंक परियोजनाओं से बकाया ऋण वसूली को एकमुश्त देगा छूट

हिमाचल सहकारी बैंक परियोजनाओं से बकाया ऋण वसूली को एकमुश्त  देगा छूट

शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं से बकाया ऋण वसूली के लिए राज्य सहकारी बैंक एकमुश्त छूट देगा। शनिवार को शिमला में सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इसको लेकर सहमति बनी। एकमुश्त छूट की नीति का प्रस्ताव बनाकर रजिस्टार कोआपरेटिव सोसायटी (आरसीएस) की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनपीए हो चुके जल विद्युत परियोजनाओं के ऋण खातों को निपटाने और बैंक की वसूली करने के लिए एकमुश्त छूट नीति को बनाने का फैसला लिया…

Read More

हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट लगाकर आयोग की हेकड़ी उतारी

हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट लगाकर आयोग की हेकड़ी उतारी

शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट लगाई है। किसी सरकारी संस्था की लापरवाही पर पहली बार इतनी बड़ी कॉस्ट लगाई गई है। आयोग के दोहरे और टकराववादी रवैये पर यह कार्रवाई की गई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने आयोग को आदेश दिए हैं कि कॉस्ट की राशि 22 अगस्त तक अदालत में जमा कराई जाए। यह राशि किसे दी जाएगी, इस बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। कहा कि आयोग ने टकराववादी रवैया याचिकाकर्ता के साथ ही नहीं बल्कि…

Read More

हिमाचल बनेगा देश का पहला राज्य, बागवानी नीति के ड्राफ्ट को सरकार ने दी मंजूरी

हिमाचल बनेगा देश का पहला राज्य, बागवानी नीति के ड्राफ्ट को सरकार ने दी मंजूरी

शिमला हिमाचल प्रदेश बागवानी नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। प्रदेश सरकार ने बागवानी नीति के ड्राफ्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर इसी साल नीति लागू करने की तैयारी है। इसी महीने हितधारकों के साथ इस पर चर्चा का पहला चरण पूरा होगा। इसके बाद इसे आम लोगों के सुझाव और आपत्तियों के लिए वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। नीति के तहत एशियन विकास बैंक वित्त (एडीबी) पोषित शिवा परियोजना के तहत फल उत्पादन के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाएगा। बागवानी नीति…

Read More

ओपीएस मामला : चुनाव से पहले चुनौती बनी ओपीएस बहाली, मुख्य सचिव ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

ओपीएस मामला :  चुनाव से पहले चुनौती बनी ओपीएस बहाली, मुख्य सचिव ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली राज्य सरकार के लिए चुनौती बन गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) लेने वाले कर्मचारियों के मसलों को सुलझाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में इस संबंध में एक कमेटी भी बनी हुई है। दरअसल न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों की पेंशन पहले वाली स्कीम से बहुत कम हो गई है। राज्य में वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारी…

Read More

कांग्रेस सात और आठ अगस्त को बनाएगी विधानसभा चुनावों की रणनीति

कांग्रेस सात और आठ अगस्त को बनाएगी विधानसभा चुनावों की रणनीति

शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सात और आठ अगस्त को विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यवेक्षक सचिन पायलट व प्रताप सिंह बाजटा शिमला आएंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त और तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद रहेंगे। सात अगस्त को शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों सहित पार्टी के सभी विधायकों, चुनाव समितियों के अध्यक्षों,…

Read More

प्रदेश में फिर सामने आया फ़र्ज़ी डिग्री का मामला :दो निजी विवि के नाम से बेच दीं 80 फर्जी डिग्रियां

प्रदेश  में फिर सामने आया फ़र्ज़ी डिग्री का मामला :दो निजी विवि के नाम से बेच दीं 80 फर्जी डिग्रियां

शिमला हिमाचल प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों के नाम पर किसी और ने 80 फर्जी डिग्रियां बेच डालीं। नौकरी देने से पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सत्यापन के लिए आई डिग्रियों की जांच में यह खुलासा हुआ है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को इस बाबत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए हैं। पड़ोसी राज्यों में सरकारी सहित बड़ी निजी कंपनियों में नौकरियां देने से पहले डिग्रियों की जांच करवाई जाती है। प्रदेश में बीते दिनों कई निजी विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए सैकड़ों डिग्रियां…

Read More