सरकारी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं

ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नमिता रोशनलाल ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कुछ नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई। ऊना सदर की प्रभारी नमिता रोशनलाल ने कहा कि संगठन और सरकार के आपसी तालमेल से ही पार्टी कार्य करती है। लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात पार्टी मंच…

Read More

दुलैहड़ स्टेडियम को सवा करोड़ जारी

ऊना (दुलैहड़)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भदसाली में सब्जी मंडी के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और इसके लिए सरकार ने 50 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी है। उन्होंने भदसाली में सराय के निर्माण का ऐलान भी किया। अग्निहोत्री दुलैहड़ में छात्रों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुलैहड़ में स्टेडियम के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। जिन लोगों की जमीन स्टेडियम…

Read More

कुनेरन में महिला को लूटने का प्रयास

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के कुनेरन गांव में एक महिला को लूटने का प्रयास किया गया। ग्रामीणाें की मुस्तैदी से एक आरोपी को दबोच लिया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वारदात में घायल महिला को मेडिकल और उपचार के लिए गगरेट के अस्पताल लाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनेरन निवासी 40 वर्षीय महिला बबली देवी खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे नशीली दवा सुंघा कर…

Read More

टीहरा में रिहायशी भवन, पशुशाला राख

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के टीहरा गांव में आगजनी की घटना से पशुशाला एवं रिहायशी मकान का एक कमरा जल गया। इस घटना में तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पंचायत उपप्रधान टीहरा अजय कुमार ने इसकी सूचना बंगाणा थाने में दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीहरा गांव के जगत राम की पशुशाला में सोमवार सुबह अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दीं। आग की ये लपटें इतनी भयानक हो गईं कि परिवार के…

Read More

नम आंखों से दी अश्वनी को विदाई

अंब (ऊना)। अज्ञात नाकाबपोश युवकों की गोली का शिकार बने मृतक अश्वनी कुमार का मंगलवार को अंदौरा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में एक ही चर्चा थी कि जिस व्यक्ति का किसी के साथ न तो झगड़ा था और न ही किसी प्रकार का विवाद, उसे क्यों किसी ने गोली मारी। उधर, अश्वनी कुमार का सात वर्षीय बेटा दक्ष अपने पिता की चिता को एकटक निहार रहा था। ऐसे में एकाएक गुमसुम हुए दक्ष को अन्य परिजनों और रिश्तेदारों ने संभाला। कुदरत की मार कहें…

Read More

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा रामपुर

रामपुर बुशहर। यहां आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान रामपुर कॉलेज ने रिकांगपिओ को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 26 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में रामपुर की विश्वविद्यालय शिमला की टीम के साथ भिंड़त होगी। सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के साथ ही रामपुर कॉलेज ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। सोमवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रिकांगपिओ कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रिकांगपिओ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवरों…

Read More

पारंपरिक खेती के लिए किया जागरूक

रोहडू। कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के सौजन्य से सोमवार को विज्ञान केंद्र रोहडू के सभागार में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानाें-बागवानों को पौध किस्म सहित कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उपकुलपति डा. केके कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसबीआई की रोहडू शाखा की ओर से सेब की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उपकुलपति ने बताया…

Read More

हमीरपुर में भी चार स्थानों पर हैं आसाराम बापू के आश्रम

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में चार स्थानों पर आसाराम बापू के आश्रम चल रहे हैं। हालांकि आश्रमों में गतिविधियां नाममात्र की रहती हैं, विशेष अवसरों पर ही सक्रियता दिखाई देती है। आश्रमों की भूमि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि आश्रम की भूमि भक्तों और सेवा समिति के नाम खरीदी गई है या भक्तों ने ही दान में दी है। सरकार की ओर से भूमि की जांच करवाने की बात कही जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन फिलहाल जांच से इंकार कर रहा है। प्रशासन…

Read More

आमजन की दुश्मन बनी कांग्रेस

हमीरपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की दुश्मन बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोेजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर जन मानस को प्रताड़ित करने का कोई अवसर केंद्र सरकार नहीं छोड़ रही। भाजयुमो पंजाब प्रदेश प्रभारी नरेंद्र अत्री माधोपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अत्री ने मंडल पदाधिकारियों से युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान की जानकारी ली तथा सदस्यता अभियान में मंडल की सफलता के लिए मंडल…

Read More

बड़सर में गुंडाराज का हुआ अंत

बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र में पिछले पंद्रह साल से गुंडाराज चल रहा था। विस चुनाव के दौरान जनता ने उसका अंत किया है। उन्होंने भाजपा पर खूब निशाने साधे। भाजपा उन्हें बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। लखनपाल बिझड़ी विश्राम गृह में आयोजित बड़सर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक…

Read More