ऊना। प्रदेश में शुरू की गई स्कूली वर्दी योजना को लेकर सरकारी संस्थानों के छात्र और शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। एक साल बीतने के बाद अभी तक नौनिहालों को वर्दी की नई खेप जारी नहीं हो पाई है। पिछले साल विद्यार्थियों को दी गई वर्दियां घिसकर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने के संदर्भ में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं और न ही इसे बंद करने के संदर्भ में कोई आदेश। जिले भर के स्कूलों के प्रभारियों…
Read MoreCategory: Himachal News
नंबर प्लेट के लिए चक्कर पर चक्कर
अंब (ऊना)। वाहनों पर लगाई जाने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के जंजाल में वाहनों के मालिक बुरी तरह उलझते जा रहे हैं। हालत यह है कि एक वर्ष का अरसा बीत जाने के बाद अभी तक भी कई लोगों को नंबर प्लेट नहीं मिल सकी है। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों से पूछे जाने पर उन्हें हर बार अगली तिथि दे कर भेज दिया जाता है। अंब उपमंडल के करीब 800 वाहनों पर अभी तक एचएसएन प्लेट लगना अभी बाकी है। वाहनों के मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली…
Read Moreशिशुओं के चेहरे पर मुस्कान लाएगी एसएनबीसीयू
ऊना। गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर इनकी समय से पूर्व डिलीवरी होती है और शिशु को उपचार की जरूरत है, तो आनन-फानन में चंडीगढ़ या बाहरी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में शिशुओं के लिए विशेष वार्ड तैयार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाखों रुपये की मशीनरी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचा दी गई है। इसे जल्द ही कंपनी के इंजीनियरों की ओर से स्थापित कर सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनबीसीयू) को तैयार कर इस मास्टर प्लान को क्रियान्वित…
Read Moreभाषण में रीतिका फर्स्ट
बिझड़ी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय मतदाता जागरूक अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य एचएस राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खंड बिझड़ी के दस विद्यालयों के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में महारल स्कूल की रीतिका ने प्रथम, झिरालड़ी के सौरभ ने द्वितीय, अतुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बिझड़ी की शिवानी शर्मा ने प्रथम, नीलम पब्लिक स्कूल बीहडू की दिव्य सोनी ने द्वितीय, हेमा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त…
Read More10500 को दिया जाएगा कौशल विकास भत्ता
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के तहत हमीरपुर में 10500 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान कि या गया है। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना है। योजना 21 मई 2013 से शुरू की गई है। योजना की शर्तें युवाओं की समझ में नहीं आईं, इसके चलते कम युवाओं ने आवेदन भेजे। मात्र 14 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन भेजे। 2 अगस्त को…
Read Moreअंतरजातीय विवाह पर दोगुनी राशि
हमीरपुर। अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों की पुरस्कार राशि को केंद्र सरकार ने दोगुना कर दिया है। पहली अप्रैल 2013 या इसके बाद शादी करने वाले दंपतियों को सरकार अब 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद जारी करेगी। पहले यह मदद 25 हजार रुपये ही मिलती थी। अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना केंद्र सरकार कल्याण विभाग के माध्यम से चला रही है। योजना के तहत अप्रैल 2013 से पहले प्रति दंपति को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती थी। इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। ऐसे…
Read Moreजन औषधि में सभी दवाइयां रखो
हमीरपुर। में जन औषधि केंद्र में नहीं जरूरी दवाइयां समाचार प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने सीएमओ हमीरपुर को जन औषधि केंद्र में दवाइयां मुहैया करवाने के आदेश दिए। जन औषधि केंद्र में भले ही थोड़ी दवाइयां रखो लेकिन सभी किस्मों की दवाइयां होनी चाहिए। वर्तमान में जन औषधि केंद्र हमीरपुर में आपातकाल की कोई भी दवाई उपलब्ध नहीं है। केंद्र में विभिन्न 300 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में मात्र 60 विभिन्न किस्म की दवाइयां ही उपलब्ध हैं।…
Read Moreहैरत : काबुली चने को खा गए कीड़े
हैरत : काबुली चने को खा गए कीड़े सोलन। जिले के डिपुओं में सस्ती कीमतों पर मिल रहे काबुली चने की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। अधिकांश स्थानों से खराब चना होने की शिकायतें आ रही हैं। लोगों का दावा है कि चने कीडे़ लगे हैं, हालांकि पैकेट बाहर से देखने में साफ दिखता है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। स्थानीय उपभोक्ता गणेश दत्त, केडी शर्मा, पंकज, देवराज शर्मा, सारिका शर्मा, ज्योति, तारा देवी, नरेंद्र कुमार, विवेक शर्मा और बीके…
Read Moreबैंक कर्मचारी की लापरवाही से हुई चोरी
बैंक कर्मचारी की लापरवाही से हुई चोरी बद्दी (सोलन)। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बद्दी में स्थित बैंक में चोरी हुई है। कैशियर खुला पैसा नोट गिनने वाली मशीन पर रखने के बाद काउंटर छोड़ देता है जिससे चोर को पैसा उड़ाने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई। सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त होने से किसी ने भी उसे जाते हुए नहीं देखा। वहीं पुलिस को चोरी होने के 40 मिनट के बाद सूचित किया तब तक आरोपी हरियाणा राज्य की सीमा पार कर गया था। चोरी का…
Read Moreहिमाचल में भी हाई अलर्ट
शिमला। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस पर आतंकी हमले के दृष्टिगत हिमाचल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत चप्पे-चप्पे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर से लगती चंबा की 226 किमी की सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए वहां तैनात पुलिस जवानों को सतर्क किया गया है। मंदिरों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भी तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने सभी आईजी रेंज और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी…
Read More