गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। नैहरी से नंदपुर के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित थड़ा गांव में शनिवार उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में नाली में जा धंसी। इस सड़क के किनारे तीखे मोड़ पर गहरी नाली के चलते वाहनों को ओवर टेक करना खतरनाक साबित हो रहा है। शनिवार सुबह पेश आए इस हादसे में बस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इसमें सफर कर रहे स्कूली बच्चों और सवारियों…
Read MoreCategory: Himachal News
बहाना दर्शन, इरादे खौफनाक
ऊना। जिले के धार्मिक स्थलों में हर साल पंजाब के लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। इसी श्रद्धा की आड़ में कई असामाजिक तत्व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर देवभूमि को कलंकित कर रहे हैं। जिले में हो रही एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। अभी तक मर्डर, स्नेचिंग, लूटपाट एवं चोरी के मामले में हुए खुलासों में पंजाब के शातिर लोगों की ही अधिकतर संलिप्तता पाई गई है। पुलिस की फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो 60 फीसदी से ज्यादा आपराधिक मामलों में पंजाब के…
Read Moreदहेज प्रताड़ना पर छह लोग नामजद
अंब (ऊना)। दहेज प्रताड़ना को लेकर उपमंडल की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से थाना अंब में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहित महिला रेशमा कुमारी निवासी मुबारिकपुर ने शिकायत में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2007 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सोम दत्त निवासी चौकी मन्यार के साथ हुई थी। वर्तमान में उसके चार एवं तीन वर्ष के दो बच्चे…
Read Moreमालवाहक वाहनों में ढो रहे छात्र
ऊना। जिले में इन दिनों चल रही स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ भी पशुओं जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उनके साथ ऐसा व्यवहार करने वाले शिक्षक ही हैं, जो प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए उन्हें भेड़ बकरियों की तरह मालवाहक वाहनों में लाद कर ले जा रहे हैं, जबकि विभाग की ओर से नौनिहालों को इस तरह लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है और उन्हें केवल बसों में ही लाने और ले जाने की व्यवस्था दी गई है।…
Read Moreआम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
पंजावर ऊना। क्षेत्र के पंड़ोगा में वन विभाग ने नाके के दौरान प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने ट्रक को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए वन विभाग के आरओ मनीष रामपाल ने बताया कि विभाग के रामपाल, मलकीयत एवं जोंगिद्र सिंह की ओर से पंडोगा वैरियर पर शनिवार सुबह लगभग तीन बजे नाका लगाया हुआ था तभी वहां से पंजाब की ओर जाते हुए एक ट्रक को रोक कर जब चैक किया गया तो उसमें…
Read Moreशिमला को ओवरआल का खिताब
रोहड़ू। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को विधायक मोहनलाल ब्राक्टा मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिमला जिला ओवरआल चैंपियन रहा। राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में खेल छात्रावास मतियाना विजेता, खेल छात्रावास रोहड़ू उपविजेता रहा। अंतर जिला वॉलीबाल में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। राज्य स्तरीय कबड्डी में बिलासपुर खेल छात्रावास विजेता, साई खेल छात्रावास उपविजेता। अंतर जिला में सोलन विजेता, मंडी उपविजेता रहा। राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। टेबल टेनिस में कांगड़ा विजेता, ऊना उपविजेता। योगा में हमीरपुर विजेता,…
Read Moreबीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी बस
भोटा (हमीरपुर)। मढ़ी से हरिद्वार जा रही हमीरपुर डिपो की बस (एचपी67ए 0247) भोटा के समीप खराब हो गई। इस कारण बस में सवार यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य पर रवाना किया गया लेकिन ऊना जा रहे एनआईटी संस्थान के छात्रों की ट्रेन छूट गई। छात्रों ने ऊना से ट्रेन पकड़नी थी, उसके लिए आरक्षण भी किया गया था। छात्र दिल्ली परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। यात्रियों में रूप सिंह, संदीप कुमार, निशा देवी,…
Read Moreधनेटा में दीवार गिरने से एक दबा
धनेटा (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बे में एक व्यक्ति की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। व्यक्ति वीरवार देर रात घर से बाहर निकल कर कहीं जा रहा था।अचानक दीवार गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह सवाल बना हुआ है कि दीवार कैसे गिर गई। जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी धनेटा रात…
Read Moreतहसील में नहीं बने प्रमाण पत्र
हमीरपुर। तहसील कार्यालय हमीरपुर में सर्वर ठप होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। शुक्रवार को करीब तीन दर्जन बच्चों को बिना प्रमाण पत्र बनवाए लौटना पड़ा। बच्चों और उनके अभिभावकों में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष देखने को मिला। तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे बच्चों राहुल, राकेश कुमार, विक्की, गुलशन, कृष्ण, राहुल, निखिल, विशाल, मोहित, रजत, हर्ष शर्मा, विक्रांत, गौरव, भागद्दीन, अली मोहम्मद, राजद्दीन, तनवीर खां, अंकित पटियाल, रिषभ राणा, रजनी, अभिषेक और आर्यन आदि का कहना है कि 29 सितंबर को जिला बिलासपुर…
Read Moreबिना बिल सामान पर डेढ़ लाख जुर्माना
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला तथा जिला के बाहर औचक निरीक्षण कर बिना बिल सामान पकड़कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सहायक आयुक्त के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान विभाग ने बीड़ियां, लकड़ी, प्लाई सहित बिना बिल का अन्य सामान पकड़ा है। इनका मूल्य निर्धारण कर विभाग ने संबंधित व्यापारियों से जुर्माना वसूल किया है। एक सप्ताह की अवधि के दौरान विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से सारा सामान उतरवाकर बिलों की…
Read More