चहेतों को बांटे जा रहे टेंडर

चहेतों को बांटे जा रहे टेंडर बददी (सोलन)। स्थानीय ठेकेदारों ने बीबीएनडीए पर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर बैकडोर एंट्री से अपने चहेतों ठेकेदारों को दिए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि जब ठेकेदारों ने इसका विरोध किया तो बीबीएनडीए ने टेंडर रद कर डाले। उपायुक्त ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया है कि अनुसार इस मामले में जांच होगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टेंडर की पूरी प्रक्रिया होती है। इसके बावजूद यदि ठेकेदारों ने आरोप…

Read More

निजी बसों की नियमित जांच करें : डीसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका के गिरिपार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जबलोग गांव के रणफुआ में हुए भीषण बस हादसे की उपायुक्त विकास लाबरू ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए संबधित अधिकारियों को एक माह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उपायुक्त ने आरटीओ नाहन सुनील शर्मा को निजी बसों की नियमित जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ओवरलोडिंग बसों पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई करने को कहा है। जिला प्रशासन ने सभी 21 मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार की फौरी सहायता प्रदान…

Read More

जबड़ोग के घाट में जली 12 चिताएं!

नौहराधार (सिरमौर)। रणफुआ बस हादसा जबड़ोग गांव को गहरे जख्म दे गया है। शुक्रवार को गांव के पैतृक घाट पर एक साथ 12 ग्रामीणों की चिताएं जलाई गई। जबड़ोग गांव में किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने पति। किसी ने भाई खोया तो किसी ने पिता। पूरे गांव के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में कम ही ऐसे परिवार बचे हैं जो शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा सके। समीप के पैतृक घाट में जब एक साथ 12 चिताएं जली तो ग्रामीणों की आँखाें में आंसू…

Read More

शानदार जीत पर निकाली विजयी रैली

पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पांवटा स्कूल का दबदबा रहा। विजयी होकर लौटी टीम और स्टॉफ का स्कूल परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रुहीना बेगम और सचिव इंदिरा चौहान ने टीम को तराशने और बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम के कोच पूरन तोमर, सुरेंद्र शर्मा, मदन तोमर, देशराज, रजनी, नेतर तोमर और अनिता को बधाई दी। उन्होंने बताया कि ऑल राउंड द बेस्ट स्कूल चुने जाने से स्टाफ और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। स्कूल टीम ने छात्र…

Read More

बातापुल पर 7 किग्रा चूरा पोस्त समेत एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के बातापुल पर एक बाइक सवार से पुलिस ने चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर यमुनानगर से पांवटा आ रहा था। बातापुल के समीप पुलिस ने नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चूरा पोस्त समते दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बुधवार शाम को बातापुल पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान हरियाणा से हिमाचल आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। एक बाइक एचपी-17 7809 बातापुल के समीप पहुंचा। जांच के लिए…

Read More

20 हजार बिजली कर्मचारियों को डीए

शिमला। एचपीएसईबी लिमिटेड कंपनी ने अपने 20 हजार कर्मचारियों को आठ फीसदी डीए की किश्त जारी कर दी है। बिजली कंपनी की बीओडी की बैठक में शनिवार को इस पर मुहर लगा दी गई। कर्मचारियों को अक्तूबर महीने में वेतन के साथ आठ फीसदी डीए मिलेगा। एरियर की राशि जीपीएफ में डाल दी जाएगी। कंपनी प्रबंधन ने दस हजार से ज्यादा पेंशनरों को भी डीए की किश्त जारी कर दी है। इससे कंपनी पर सालना 41 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। कर्मचारियों के डीए पर 30 करोड़ और पेंशनरों…

Read More

1992 से पहले बने भवनों को मिलेंगे घरेलू कनेक्शन

शिमला। नगर निगम के मर्ज एरिया में वर्ष 1992 से पहले बनाए गए भवनों के मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। मनोनीत पार्षद संजय परमार की मांग पर नगर निगम के सदन ने हजारों भवन मालिकों को राहत देते हुए उन्हें घरेलू दरों पर पानी और बिजली कनेक्शन देने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत क्षेत्रों से नगर निगम में शामिल किए क्षेत्रों में हजारों की संख्या में ऐसे भवन हैं जिनके नक्शे पास नहीं हैं। इस कारण उन्हें व्यावसायिक दरों पर बिजली और पानी के कनेक्शन दिए गए…

Read More

कांग्रेस नेता ने हेडकांस्टेबल से की धक्का-मुक्की

शिमला। शिमला शहर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके और पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की करने और गालीगलौज करने का आरोप लगा है। आरोप ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने लगाया है। शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता हरीश जनारथा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हरीश जनारथा अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेडकांस्टेबल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक आईजीएमसी रोड पर…

Read More

आज नगर निगम सदन में पेश होगा प्रस्ताव

शिमला। नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके 460 अधिकारियों और कर्मियों को भी मेडिकल सुविधा दी जाएगी। निगम प्रशासन ने अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया है। शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जाएगा। सदन ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया तो सेवानिवृत्त कर्मियों के इलाज पर आए खर्च की राशि नगर निगम लौटाएगा। राज्य सरकार के सभी विभागों में सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मियों को मेडिकल रिंबरसमेंट सुविधा मिलती है लेकिन नगर…

Read More

मेले में खरीददारी को आई महिला से दुराचार

गोहर (मंडी)। जिलास्तरीय ख्योड़ मेले के समापन के दो दिन बाद मेले में खरीददारी करने आई एक महिला के साथ कार में युवक ने दुराचार किया। महिला की बस छूटने के बाद कार में सवार दो युवकों में से एक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को उपमंडल की एक महिला ख्योड़ मेले में खरीददारी करने आई हुई थी। शाम को घर जाने के…

Read More