चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी के गांव तड़ग्रां को जोड़ने वाला घरूरू (झूला पुल) खराब हो गया। इसके कारण एक बच्चा लगभग एक घंटे तक इसमें ही फंसा रहा। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से उसे सुरक्षित निकाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह करीब आठ बजे धीरज (13) पुत्र गोपाल सिंह निवासी तड़ग्रां घर से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। वह घरूरू पर चढ़कर रावी को पार करने लगा तो अचानक घरूरू की तार निकल गई और वह रावी नदी के बीच में…
Read MoreCategory: Himachal News
लंबित विकास कार्यों पर मांगा जवाब
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रविवार सुबह देहरा, जसवां-परागपुर और ज्वालामुखी हलके का दौरा किया। लोनिवि देहरा के रेस्ट हाउस में प्राक्कलन समिति ने सभी विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र के विकास, निर्माण कार्य, पेयजल, सड़क, पुल आदि कार्यों की समीक्षा की। प्राक्कलन समिति के सभापति कुलदीप कुमार, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, महेश्वर सिंह, सरवीण चौधरी और इंद्र कुमार ने अधिकारियों से विकास कार्यों पर फीड बैक लिया। महेश्वर सिंह ने शामलात भूमि, जंगलात महकमे के कारण अटकी सड़कें, सुप्रीम कोर्ट के पर्यावरण पर दिए नए…
Read Moreलंबित विकास कार्यों पर मांगा जवाब
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रविवार सुबह देहरा, जसवां-परागपुर और ज्वालामुखी हलके का दौरा किया। लोनिवि देहरा के रेस्ट हाउस में प्राक्कलन समिति ने सभी विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र के विकास, निर्माण कार्य, पेयजल, सड़क, पुल आदि कार्यों की समीक्षा की। प्राक्कलन समिति के सभापति कुलदीप कुमार, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, महेश्वर सिंह, सरवीण चौधरी और इंद्र कुमार ने अधिकारियों से विकास कार्यों पर फीड बैक लिया। महेश्वर सिंह ने शामलात भूमि, जंगलात महकमे के कारण अटकी सड़कें, सुप्रीम कोर्ट के पर्यावरण पर दिए नए…
Read Moreजनता पर किराए का बोझ : परमार
पालमपुर (कांगड़ा)। बस किराये में हुई बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुलह के पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक तो जनता पहले ही महंगाई की मार से दबी थी। अब प्रदेश सरकार ने किराये का अलग से बोझ डाल दिया। यही नहीं डिपुओं में मिलने वाली चीनी और खाद्य तेल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इससे लाखों एपीएल परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने नौ…
Read Moreतेल-रिफाइंड के लिए अभी और इंतजार
धर्मशाला। डिपो के माध्यम से मिलने वाले सरसों और रिफाइंड तेल के लिए उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा। खाद्य तेल के लिए अभी तक टेंडर नहीं हो पाए हैं। टेंडर होने के बाद ही खाद्य तेल की आपूर्ति डिपुआें में होनी है। टेंडर होने में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद सप्लायर के माध्यम से तेल की आपूर्ति डिपुओं में होनी है। अगस्त माह का तेल का कोटा न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पैसा खर्च कर तेल खरीदना पड़ रहा है।…
Read Moreटाट पर टेट भावी अध्यापकों ने जमीन पर बैठ दी परीक्षा
धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को ली गई टेट परीक्षा भावी अध्यापकों को टाट पर बैठकर ही देनी पड़ी। यह बात भावी अध्यापकों को रास न आई और परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी व्यवस्था को देखकर बिफर गए। धर्मशाला के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकोह में यह अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। परीक्षार्थी बिंता मेहरा, प्रवीण कु मार, राकेश, निशा कुमारी आदि ने कहा कि एक ओर शिक्षा बोर्ड ने उनसे 800 रुपये तक फीस वसूल की है। लेकिन व्यवस्था सौ रुपये की…
Read Moreकृषक मित्रों ने मांगी ठोस नीति
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कृषक मित्र संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को गीता भवन ज्वालामुखी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के कृषक मित्र संघ के उपाध्यक्ष नरेश वैद्य ने की। इसमें कृषक मित्राें ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर नरेश वैद्य ने कहा कि कृषक मित्रों का दो अक्तूबर को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। लेकिन सरकार ने आज दिन तक कृषक मित्रों के लिए कोई ठोस नीति न बनाकर उनसे भेदभाव किया है। उन्होंने बताया कि कृषक मित्रों के लिए…
Read Moreजसूर में मिली लावारिस कार
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक कस्बा जसूर में पुलिस को एक लावारिस कार मिली है, जिसमें दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी हुई थीं। जसूर के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास पिछले 4 दिन से खड़ी इस कार के अगली तरफ जेएंडके की नंबर प्लेट जेके 02ए 3600 तथा पिछली तरफ पंजाब की नंबर प्लेट पीबी10 एडब्लयू 0155 लगी हुई थी। अभी हाल ही में जेएंडके में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह लावारिस कार का मिलना सुरक्षा की दृष्टि से कई सवाल खड़े…
Read Moreपायलट थाने को नहीं मिली 15 दिन में फोरेंसिक रिपोर्ट
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास गटर में मिले सकोह निवासी रविंद्र के शव को लेकर अभी तक फोरेंसिक लैब अपनी रिपोर्ट थाने में नहीं सौंप पाई है। लैब से रिपोर्ट न आने के कारण पुलिस कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पाई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर मृतक के परिजन भी थाना प्रभारी से मिले थे और परिजनों ने आशंका जताई है कि रविंद्र को मारने के बाद उसके शव को गटर में फेंका गया था। वहीं, धर्मशाला थाना पायलट प्रोजेक्ट के तहत आता है। ऐसे में लैब…
Read Moreब्यास में कार गिरने से चार लोग घायल
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली घूमने आए सोलन जिले का एक परिवार के चार सदस्य पतलीकूहल के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तड़के करीब सवा पांच बजे पतलीकूहल के 18 मील के पास हुए इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी चार पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल पर्यटकों को प्रारंभिक उपचार के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती किया था, जहां चिकित्सकों ने बाद में सभी घायलों को छुट्टी दे दी…
Read More