हिमाचल प्रदेश में अब स्वास्थ्य सेवाएं निगम (न्यू हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन) बन गया है। इस निगम के माध्यम से ही अस्पतालों के लिए दवाओं, उपकरण, मशीनरियों की खरीद-फरोख्त होगी। इससे सरकारी दुकानों में मरीजों को दवाइयां और उपकरण और भी सस्ते मिल सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से विशेष स्वास्थ्य सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अधिकारी इस कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) और एचएएस अधिकारी महाप्रबंधक (जीएम) होगा। इनके अलावा दो मैनेजर (वित्त और तकनीक) विधि अधिकारी, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट शामिल हैं। निगम…
Read MoreCategory: Himachal News
बेसहारा बच्चों का पुनर्वास नहीं करने पर कोर्ट ने सरकार से तलब की रिपोर्ट
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास न करने पर संज्ञान लिया है। अदालत ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग सहित राज्य सरकार से इनके पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी तलब की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के बाद निर्धारित की है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि इस संवेदनशील मामले में केंद्र और राज्य सरकार ने चार माह बीत जाने के बाद भी…
Read Moreसुक्खू सरकार ने बंद की सब्सिडी, जनता को दिया महंगी बिजली का झटका
हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को इस माह से महंगी बिजली का झटका लगेगा। 125 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 22 पैसे प्रति यूनिट की दर से अधिक शुल्क चुकाना होगा। व्यावसायिक और औद्याेगिक उपभोक्ताओं के लिए 46 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हुई है। अप्रैल में इस्तेमाल की गई बिजली के इस सप्ताह से बिल आना शुरू होंगे। विद्युत विनियामक आयोग ने 22 से 26 पैसे तक प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाई हैं। सरकार ने 20 पैसे की पूर्व में मिलने वाली सब्सिडी को…
Read Moreप्रदेश के बागवानों के लिए मुसीबत बना विदेशी सेब
देश भर की मंडियों में अब हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए तुर्किये और इटली का सेब चुनौती बन गया है। दोनों देशों के इस रेड डिलिशियस सेब ने शिमला की मंडियों में दस्तक दे दी है। इससे कोल्ड या सीए स्टोर में पड़े हिमाचली सेब के लिए नई चुनौती पैदा हो गई है। हालांकि, यहां शीत भंडारों में अब गुणवत्तापूर्ण सेब नहीं बचा है, उसी से यह चुनौती उपलब्ध हुई है। यह चुनौती आने वाले वक्त में और बढ़ सकती है। इससे सेब सीजन में हिमाचली सेब की मांग…
Read Moreपाकिस्तान की जेल में ऊना के विपिन कुमार की मौत, पाक रेंजरों ने सौंपा शव
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के नंगलकलां गांव के रहने वाले विपिन कुमार का शव बुधवार को पाकिस्तान से भारत लाया गया। पाक रेंजर्स ने जीरो लाइन पर शव बीएसएफ के हवाले किया। ऊना के नायब तहसीलदार राजन शर्मा और मृतक के भाई चिरंजी लाल व नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद शव लेने सुबह ही एंबुलेंस लेकर पहुंच गए थे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नायब तहसीलदार समेत पारिवारिक सदस्य शव लेकर ऊना पहुंचे। टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह…
Read Moreपहले कांग्रेस व अन्य पार्टियां उठाती रही ईवीएम पर सवाल, अब स्वयं भाजपा नेता ने ईवीएम में गड़बड़ी करने की दी शिकायत
पूर्व में कांग्रेस पार्टी व अन्य राजनीतिक दलो ने भाजपा द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी करवाने के अनेको चुनाव में आरोप लगाए थे ! मगर अब स्वयं एक भाजपा नेता ने यह ही आरोप लगाकर जनता में फिर से भ्रम की स्थिति पैदा कर दी ! नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कंगनाधार और छोटा शिमला में पार्टी प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्न की ईवीएम के अंदर प्लेसमेंट बदलने की शिकायत की है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे…
Read Moreदेह व्यापार का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस तीन के एक भवन में देह व्यापार करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि फेस तीन के एक भवन में बिलासपुर जिले के फरोह गांव का अनित कुमार और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का ओशांत कुमार बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने टीम के साथ…
Read Moreइसी सत्र से 17 आईटीआई में शुरू होंगे 27 नए ट्रेड
हिमाचल प्रदेश की 17 आईटीआई में नए सत्र में 27 नई ट्रेड शुरू होंगे। अगस्त 2023 में इन 17 आईटीआई में दाखिला आरंभ होगा और सूबे के 627 विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे। इसमें कुल्लू की शमशी आईटीआई भी शामिल है, जहां सोलर तकनीशियन के पढ़ाई हो सकेगी। यह कोर्स एक साल होगा और 20 विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईटीआई में अलग-अलग ट्रेड शुरू करने से युवाओं को रोजगार में भी अवसर प्रदान होंगे। इन ट्रेडों को पढ़ाने के लिए सरकार ने…
Read MorePaper leak Case: आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार की सेवाएं समाप्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। रवि कुमार पर गैर कानूनी तरीके से सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप है। भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 22 अगस्त 2021 को आयोजित ट्रैफिक इंस्पेक्टर के छह पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में रवि कुमार ने भाग लिया था। आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके बेटे निखिल आजाद और नितिन आजाद ने रवि कुमार को भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था। आयोग ने…
Read Moreफायरिंग रेंज में सेना के जवान की मौत, हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे संदीप
असम की दरांग फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे तुरंत एयरलिंफ्ट किया गया। लेकिन बहादुर जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेना का बहादुर जवान सीएफएन संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले थे। सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सीएफएन संदीप कुमार दरंग फील्ड फायरिंग रेंज में एक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे संतरी की ड्यूटी में तैनात थे। रेंज में मौजूद एक रेजिमेंटल चिकित्सा…
Read More