काम न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

गोहर (मंडी)। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का नाचन के चैलचौक और गोहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रतिभा का सर्वप्रथम चैलचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें हर हाल में बताया जाए तथा उनका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। गोहर उपमंडल में जो अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची मुख्यमंत्री के पास आ गई है तथा इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह…

Read More

विधायक के भाई-भाभी पर धोखाधड़ी में एफआईआर

नगर परिषद बद्दी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोपों के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में दून के पूर्व कांग्रेस विधायक लज्जा राम चौधरी के बेटे मदन लाल व उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत कुछ अन्य को भी नामजद किया है। आरोपी पति पत्नी ज्योति हत्याकांड में फंसे दून के विधायक राम कुमार चौधरी के भाई व भाभी हैं। दर्ज एफआईआर में 2002 से वर्ष 2009 तक प्रधान नगर पंचायत और अध्यक्ष नगर परिषद रहते करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। पूर्व सरकार…

Read More

ओहदा तो दिया, लेकिन बांध दिए हाथ!

बिलासपुर। आखिर वही हुआ, जिसकी संभावना पिछले काफी समय से जताई जा रही थी। सरकार ने ओहदा तो दे दिया, लेकिन काम करने की आजादी नहीं दी। हाईकमान के समक्ष भी बात रखी गई, लेकिन स्थिति जस की तस रही। यही वजह रही कि घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को सीपीएस पद से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस के इस युवा तुर्क के ‘धमाके’ से जिले की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले घुमारवीं के युवा विधायक राजेश धर्माणी…

Read More

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ मामले ने उठाए कई सवाल

चुवाड़ी (चंबा)। ककीरा स्कूल में एक जिम्मेदार अधिकारी की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने और फिर स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से उसका साथ देने के मामले ने एक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अगर अश्लील हरकतों का शिकार हुई छात्रा और उसका परिवार हिम्मत न जुटाता तो एक बार फिर से शिक्षा के मंदिर की मर्यादा तार-तार करने वाले आसानी से बच कर निकलते । हैरतअंगेज यह है कि शिक्षा विभाग सरकार की ओर से स्कूली बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए…

Read More

बस किराये में बढ़ोतरी पर भाजपा मुखर

चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में की गई 30 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर चंबा भाजपा मुखर हो गई है। वीरवार को भाजपा की ओर से किराया बढ़ोतरी के खिलाफ शहर में रैली निकाली गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा ने उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और मांग की है कि बस किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन ने बताया…

Read More

0 दिन में राशन न मिला तो होगा आंदोलन

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की सनवाल पंचायत के लगभग 60 राशनकार्ड धारकों को पिछले दो माह से सस्ता राशन नहीं मिला है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने विभाग को चेताया है कि अगर दस दिन के भीतर राशन नहीं मिला तो वे सनवाल बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सनवाल डिपो के लिए लगभग दो माह से राशन की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण राशनकार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी पीर मोहम्मद,…

Read More

होली प्रोजेक्ट की जांच टीम ने उपायुक्त को दी जानकारी

चंबा। होली-बजौली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग की दिशा को लेकर चले विरोध के बीच प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट टीम ने जिला मुख्यालय में आकर ग्रामीणों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी किए जाने की बात कही है। यह बयान टीम के सदस्यों की उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात के बाद लोकसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया है। बुधवार को शिमला से आई विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने बांध स्थल के अलावा सुरंग का जायजा लिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में…

Read More

होली प्रोजेक्ट की जांच टीम ने उपायुक्त को दी जानकारी

चंबा। होली-बजौली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग की दिशा को लेकर चले विरोध के बीच प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट टीम ने जिला मुख्यालय में आकर ग्रामीणों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी किए जाने की बात कही है। यह बयान टीम के सदस्यों की उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात के बाद लोकसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया है। बुधवार को शिमला से आई विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने बांध स्थल के अलावा सुरंग का जायजा लिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में…

Read More

चकाचक होंगे चंबा शहर के मोहल्ले

चंबा। शहर के मोहल्ले जल्द ही सजे संवरे नजर आएंगे। शहर के जिन मोहल्लों में सड़कें नहीं हैं, वहां पर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा हर गली को पक्का किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद को लगभग 17 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से शहर के कुछ वार्डों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को अपने वाहनों को घर तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कच्चे पैदल रास्तों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा गलियों में…

Read More

सुपरिंटेंडेंट ने की छात्रा से छेड़छाड़

चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ककीरा के अधीक्षक पर स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का केस दर्ज किया है। इस मामले को दबाने में आरोपी का साथ देने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जानकारी के अनुसार स्कूल अधीक्षक विजय कुमार ने एक अक्तूबर को पीड़ित छात्रा को पानी देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया और उससे अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान लड़की के शरीर पर निशान भी पाए गए हैं। लड़की ने घर जाकर अपनी…

Read More