गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा सिंधिया में अवैध खनन कर रहे लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर उसे गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मवा सिंधिया तहसील अंब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रोज की तरह स्वां नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था।…
Read MoreCategory: Himachal News
पेखूबेला में खुलेगा इंडियन आयल डिपो
ऊना। उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऊना जिले को विकास के अनेक तोहफे मिले हैं और जिले को शिखर पर पहुंचाने के लिए एक विस्तृत एजेंडा तैयार किया जा रहा है। ऊना के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अगिभनहोत्री ने कहा कि ऊना जिले में आने वाले दिनों में इंडियन आयल डिपो भी खुलेगा। इसके लिए पेखूबेला में 60 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसमें 800 करोड़…
Read Moreपंचायत सचिव के बिना लटके काम
रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिध्याणी में पिछले दो माह से पंचायत सचिव न होने के कारण पंचायत का कामकाज ठप होकर रह गया है। पंचायत के लोगों को काम के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पंचायत तथा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही स्थायी तौर पर पंचायत सचिव की नियुक्ति करने की मांग की है। सिध्याणी पंचायत में गत दो माह से पंचायत सचिव का पद खाली पड़ा है। लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए…
Read Moreबीमा कंपनी को 31,002 रुपये हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 31,002 रुपये की राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए। इसके अलावा बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने का आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सरकाघाट तहसील के भांबला निवासी अमर सिंह धीमान पुत्र एमआर धीमान की शिकायत को उचित मानते हुए कंपनी के मुंबई कार्यालय और स्थानीय…
Read Moreपार्टी की मजबूती पर फोक्स कर गए दिग्गज
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर भाजपा मंडल के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी टिप्स दिए। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। शिविर में पहुंचने पर भाजयुमो तथा मंडल भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने कहा किअपने दायरे को बढ़ाएं और बूथ को मजबूत करें। अगर बूथ मजबूत…
Read Moreबस किराया बढ़ोतरी पर वामपंथी ‘लाल’
मंडी। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ वामपंथियों ने राज्यव्यापी आह्वान पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। सोमवार को माकपा के लाल झंडे तले कामरेडों ने विरोध प्रदर्शन और एनएच-21 पर आईटीआई के पास करीब आधा घंटा चक्का जाम किया और प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री जीएस बाली के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, परस राम, जोगिंद्र वालिया, रविकांत, जगदीश ठाकुर, सुरेंद्र सेन, जैवंती, हरदीप कौर, रमेश गुलेरिया, गुरूदास वर्मा और गोपेंद्र शर्मा ने…
Read Moreमंडी ने सुंदरनगर को 40-6 से धोया
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय अंडर-19 मेजर स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 16 टीमों से ढाई सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक मंडी और एएसएस नेला के बीच फुटबाल का मुकाबला हुआ। मंडी ने नेला को 5-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में सुंदरनगर स्कूल ने जोगिंद्रनगर की टीम को 2-0 से पराजित किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक मंडी ने सुंदरनगर को 40-6…
Read Moreसिमसा माता मंदिर में सिमटी सुविधाएं
लडभड़ोल (मंडी)। साल भर लाखों रुपये का चढ़ावा होने के बावजूद सिमसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए उचित सविधा मुहैया नहीं हो सकी हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे नल का पानी सीढ़ियों पर गिर रहा है। इससे श्रद्धालुओं के गिरकर घायल होने का अंदेशा बना हुआ है। दूसरी ओर महिलाओं के लिए बने स्नानागार में मंदिर कमेटी दरवाजे नहीं लगवा पाई है। बैजनाथ से आई महिला ममता, रीता, चढियार से आई सुदर्शना,चंडीगढ़ की सुनीता, सारिका ने बताया कि जब वे स्नान करने के लिए माता की बावड़ी…
Read Moreमेहंदी में शिफाली और तन्वी प्रथम
बिलासपुर। शहर के धौलरा मंदिर में नवरात्र पर शारदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस उपलक्ष्य पर महिलाओं और लड़कियों की मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आई 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में क्रिसैंट पब्लिक स्कूल की शिफाली व इसी स्कूल की तन्वी संयुक्त रूप से प्रथम रही। डीएवी की अक्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर की ज्योति और मुस्कान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में कन्या पाठशाला रौड़ा की वकुल जोशी…
Read Moreट्रकों के जमावड़े ने रोकी सड़क
मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट उद्योग में कुछ दिनों के अंतराल के बाद शुरू हुआ ढुलान कार्य सोमवार को लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। फैक्टरी से क्लिंकर लाद कर निकले सैकड़ाें ट्रकों के चलते शालूघाट से भड़ेत्तर तक ट्रैफिक जाम हो गया। इसके चलते सोमवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व कर्मचारियाें को एक तरह से छुट्टी ही करनी पड़ी। जाम में फंसे दो मरीजों को पीठ पर उठाकर वहां से निकालना पड़ा। बागा सीमेंट उद्योग में बीते करीब एक सप्ताह से उत्पादन बंद था। इसके चलते…
Read More