कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीजीआई और आईजीएमसी की तर्ज पर आर्थो विभाग में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन स्थापित की जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक अब हड्डियां टूटने पर मरीज की चीरफाड़ नहीं होगी। सी आर्म मशीन के जरिये ही हड्डियों को जोड़ा जाएगा। इससे हड्डी विशेषज्ञ को आपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार से लाखों रुपये की अप्रूबल आ चुकी है। जल्द ही अस्पताल प्रशासन सी आर्म मशीन लगाएगा। इसके अलावा बंद पड़ा एएनएम…
Read MoreCategory: Himachal News
ऊना के 58 उद्योगपतियों को नोटिस
ऊना। उद्योग बंद और उत्पादन ठप करने पर उद्योग विभाग ने 58 उद्योगपतियों को नोटिस जारी किए हैं। इनसे जवाब तलब किया गया है। कई वर्षाें से उद्योग बंद रखने और उत्पादन ठप होने के कारण विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। उत्पादन बंद होने से राज्य सरकार को भारी राजस्व घाटे का भी तर्क दिया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से उद्योगपतियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने मैहतपुर में 30, टाहलीवाल में 22 और गगरेट में छह उद्योगपतियों को नोटिस जारी करके स्थिति…
Read Moreटकारला में बसेगा मिनी इंडस्ट्रियल एरिया
ऊना। अंब उपमंडल के टकारला में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना होगी। उद्योग विभाग ने टकारला में 350 कनाल भूमि को इंडस्ट्रियल एरिया के लिए चिन्हित किया है। 14 अक्तूबर को उद्योग विभाग, वन विभाग के अधिकारी तथा अन्य अफसर भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन करेंगे। भूमि के फाइनल होते ही उद्योगपतियों को उद्योगों की स्थापना के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक तिलक राज शर्मा ने सोमवार को ज्वाइंट इंस्पेक्शन की तारीख निर्धारित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ज्वाइंट…
Read Moreबारिश के बाद मौसम कूल, आज भी संभावना
ऊना। जिले में हल्की बारिश के बाद मौसम कूल हो गया है। शहर और आसपास क्षेत्रों में बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत ली है। बारिश के दौरान शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। भारी बारिश के कारण पुराना बस अड्डा क्षेत्र में पानी दुकानों में घुसने का खतरा बन गया था। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे। कई दिन से आसमान में बादल छाए रहने का क्रम चल रहा था।…
Read Moreऐसे तो नहीं पकेगा दोपहर भोजन
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मिड डे मील के लिए मिलने वाले सिलेंडरों पर सब्सिडी न दिए जाने पर रोष प्रकट किया है। संघ के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रवक्ता महेश शारदा, कोषाध्यक्ष रवि राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, लेखाकार लखविंद्र सिंह, रमन कुमार, अवतार सिंह हरोली, वीरेंद्र राणा, कुलदीप कंग, जोगेंद्र सिंह, जगदेव सिंह ने कहा कि मिड डे मील के लिए कुकिंग कॉस्ट मात्र तीन रुपये 34 पैसे मिलती है। इसी में ही अन्य राशन भी लेना होता है। जब सिलेंडर 380 से 450 रुपये तक मिलता…
Read Moreमिलावट के गोरखधंधे पर लगाम की तैयारी
ऊना। जिले में मिलावटी मिठाइयों का गोरखधंधा करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिठाइयों के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी करने का फैसला लिया गया है। त्योहारी सीजन को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। बाहर से आने वाली मिठाइयों की खेप पर भी निगाह रखी जाएगी। मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्ती करने का फैसला किया है। मिलावटी मिठाइयों के कारोबार में पिछले वर्षों के दौरान…
Read Moreटाउन हाल जल्द होगा दुरुस्त
हमीरपुर। टाउन हाल की छत अब नहीं टपकेगी। भवन की मरम्मत के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को एस्टीमेट बनवाने के आदेश जारी किए हैं। करीब एक माह के भीतर भवन का मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। टाउन हाल भवन की छत जगह-जगह से टूटी पड़ी है। बारिश के मौसम में भवन की छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है। शौचालयों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। शौचालयों में गंदगी पसरी है। भवन से पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। दरवाजे और खिड़कियाें की…
Read Moreहिलोपा ने बस किराया वृद्धि का किया विरोध
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी ने बस किराये में बढ़ोतरी का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसडीएम नादौन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंडयाल ने कहा कि बस किराये में बढ़ोतरी से आम लोगों सहित गरीब लोगों को भारी बोझ पड़ा है। बस किराये में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए मांग की कि न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। निर्णय नहीं बदला तो पार्टी…
Read Moreअखर रहा बढ़ा हुआ किराया
हमीरपुर। सरकार ने भले ही न्यूनतम किराये में कटौती की हो लेकिन 30 फीसदी किराये में एकमुश्त बढ़ोतरी अभी भी लोगों को अखर रही है। नियमित और लंबा सफर करने वालों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। बसों में सवारियों के साथ बहस के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। जनता सरकार से मांग कर रही है और उम्मीद जता रही है कि सरकार किराये में बढ़ोतरी को वापस लेगी। दियोटसिद्ध में बैंक में कार्यरत हमीरपुर निवासी विजय कु मार का कहना है कि 30 फीसदी बढ़ोतरी…
Read Moreसुजानपुर में भाजयुमो का हल्ला बोल
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर मंडल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कौशल विकास भत्ते, बस किराये में बढ़ोतरी, महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सुजानपुर में हल्ला बोला। शहर में रैली निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कौशल विकास भत्ते के नाम पर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
Read More