दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के सलोह बैरी में ओलावृष्टि से तबाही का मंजर है। लगातार हो रही बारिश ने जहां मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं ओलावृष्टि ने खेतों में कटाई को तैयार हुई धान की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों को लाखों रुपये की चपत लगी है। किसानों को रोटी के लाले पड़ने की चिंता सता रही है। जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी थी, वह भी खेतों में ही सड़ गई। जो धान की फसल खड़ी थी, उसे ओलावृष्टि ने तबाह कर…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश में विकास को मिली गति : शांडिल
जुब्बल (शिमला)। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास को गति मिली है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में करोड़ों रुपये की लाभकारी योजनाएं चल रही हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने रविवार को बढ़ाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शांडिल ने इस दौरान घयान-सलाला-घापली-सुजाला संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि सड़क से चार गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश…
Read Moreनॉन बीएड शिक्षकों ने मांगी ग्रांट इन एड
रामपुर बुशहर। पीटीए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रदेश भर में सेवाएं दे रहे नॉन बीएड पीटीए शिक्षकों के लिए ग्रांट इन एड की मांग की है। पीटीए शिक्षक सराहन में मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने अन्य शिक्षक वर्ग की तरह पीटीए शिक्षकों के लिए छुट्टियों का वेतन देने की भी मांग मुख्यमंत्री से उठाई। शिमला जिले के पीटीए अध्यक्ष बोविल ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले शिक्षकों ने सीएम से हटाए गए शिक्षकों की बहाली के साथ ही पूर्व सरकार के समय पीटीए शिक्षकों पर बने मुकदमों को…
Read Moreसेब से लदी जीप लुढ़की, दो की मौत
रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत मंगलाड खड्ड के पास सेब से लदी पिकअप एनएच से गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक किन्नौर जिले के पांगी गांव के रहने वाले थे। हादसे में नौ वर्षीय एक बालक को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामला दर्ज करके पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप पांगी गांव से सेब लेकर शिमला की तरफ जा रही थी। मंगलाड…
Read Moreटेट को रद न करने की मांग
नादौन (हमीरपुर)। बेरोजगार टीजीटी कला अध्यापकों ने टेट को रद्द करने की जा रही मांग को निरस्त करने की मांग की है। भूंपल में करीब 50 बेरोजकार कला अध्यापकों ने इस मुददे पर बैठक में चर्चा की। प्रवक्ता किरन ने बताया कि टेट में परीक्षार्थियों ने साल भर से कठिन मेहनत कर परीक्षा दी और अब इस परीक्षा को कांगड़ा जिले के एक केंद्र पर हुई नकल को लेकर रद करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मांग न्यायोचित नहीं है। अभ्यर्थियों का मानना है कि…
Read Moreएनआईटी हॉस्टल से लैपटॉप चोरी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रावास से छात्रों के तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं। यह लैपटॉप दो अलग-अलग कमरों से चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दिन दहाड़े छात्रावास के दो कमरों से तीन लैपटॉप चोरी हो गए। जब यह घटना घटी तब छात्र बाहर थे। दो कमरोें में तीन छात्र रहते थे। जब उन्हें लैपटॉप चोरी होने का पता चला तो उससे अगले दिन छात्रों…
Read Moreदस माह में तीन दर्जन चोरियां
हमीरपुर। जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दस माह के भीतर ही जिले भर में करीब तीन दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। करीब एक दर्जन चोरी के मामले सुलझा लिए हैं बाकी की छानबीन की जा रही है। तीन दर्जन चोरियों में से करीब आधा दर्जन चोरियां दिन दहाड़े हुई हैं। इनमें शातिर लाखों की ज्वेलरी और नकदी ले उडे़ हैं। भोरंज क्षेत्र में एक फौजी के घर में शातिरों ने सेंधमारी कर दो लाख रुपये के गहने और नकदी उड़ा ली। पहले भी…
Read Moreमां महागौरी से की सुख समृद्धि की कामना
मां महागौरी से की सुख समृद्धि की कामना सोलन। आठवें नवरात्रे पर जिला के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा अर्चना की तथा सुख समृद्धि की कामना की। कथाओं के अनुसार मां महागौरी को अठारह गुणों का प्रतीक माना जाता है। वह धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदात्री हैं। पंडित गौरी शंकर के अनुसार भगवान शिव ने मां काली पर गंगाजल छिड़का था तथा वह महागौरी बन गई। महागौरी सृष्टि का आधार हैं। यह अक्षत सुहाग की प्रतीक देवी…
Read Moreग्रामीण डाक सेवकों को दिवाली का तोहफा
ग्रामीण डाक सेवकों को दिवाली का तोहफा सोलन। सोलन और सिरमौर डाक मंडल के 850 ग्रामीण डाक सेवकों को इस बार दिवाली का बोनस नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर मिलेगा। बोनस की सीलिंग 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 कर दी है। इसी तरह अन्य मदों को जोड़कर कुल दिवाली भत्ता 5954 की जगह 6954 रुपये मिलेगा। इस पर डाक सेवकों में खुशी की लहर है। वर्ष 2006 से कर्मचारियों को अन्य मांगों सहित नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर बोनस देने की मांग कर रहा था। सरकार की मंजूरी के बाद…
Read Moreदरभौणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
जमटा (सिरमौर)। क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत में माता देवी दरभौणी ग्रामीण मेला धूमधाम से आरंभ किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान रीता देवी ने किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से दुर्गा नव युवक मंडल को 5100 रुपयों की राशि बतौर प्रोत्साहन प्रदान की। इस मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मां के दर्शनों के लिए उमड़ी। लोगों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना के साथ माथा टेका। दुर्गा नवयुवक मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीण मेले में भारी संख्या में भाग लेने पहुंचे…
Read More