सबिसडी के चक्कर में दिहाड़ी भी गई

अंब (ऊना)। केंद्र सरकार की सबिसडी योजना के चक्कर में लोगों की दिहाड़ी भी जा रही है। दिहाड़ीदार सबिसडी के चक्कर में रुपये गंवा रहे हैं। दो-दो बार राशन और सिलेंडर तथा अन्य सामान लेने के बावजूद सबिसडी एक बार भी नहीं मिली। लोगों को पेश आ रही इस तरह की समस्याओं से प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन की ओर से गई सारी तैयारियां महज कागजी औपचारिकता बनकर रह गई हैं। जिनके पास उचित साधन हैं वे चुपचाप बैठे हैं। मजदूरी कर गुजारा करने वाले लोग सबिसडी के चक्कर…

Read More

जर्जर भवन बने लोगों के लिए खतरा, हादसे का अंदेशा

ऊना। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कई भवन जर्जर हो चुके हैं। हालत यह है कि भूकंप का हल्का सा झटका भी ऊना शहर के लिए घातक हो सकता है। 80 से 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराने यह जर्जर भवन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं,लेकिन प्रशासन और नप इन जर्जर भवनों को लेकर अभी तक संजीदा नहीं दिख रहे हैं। नगर परिषद में पिछले कई वर्षों से भवन गिराने की प्रक्रिया लटकी हुई है। नप बैठकों में मात्र प्रस्ताव एवं लोगों को नोटिस…

Read More

डिपुओं से दाल, चीनी और तेल गायब

ऊना/गगरेट/अंब। त्योहारी मौके पर ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी डिपुओं से सस्ते राशन की खेप गायब हो गई है। डिपो होल्डर तर्क दे रहे हैं कि इस बार सस्ते राशन की सप्लाई नहीं आई। लोग डिपुओं से मायूस होकर लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारी मौके पर सरकार और विभाग की ओर से ऐसा भद्दा मजाक अच्छा नहीं लगता। जिला में इस समय 291 सरकारी डिपो चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। कमरतोड़ महंगाई के इस दौर…

Read More

बंगाणा में बीएसएनएल सेवाएं चरमराईं

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं हांफ गई हैं। इसके कारण कई दिनों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग मजबूर होकर अन्य निजी संचार कंपनियों का सहारा लेकर संपर्क कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष जताया है। उपभोक्ताओं में ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान महेंद्र सिंह, बुधान के प्रधान शिवनाथ शर्मा, उप प्रधान जोगेंद्र पौणू, व्यापार मंडल के महा सचिव डा. राम सिंह कुटलैहड़िया, सतीश कुमार, प्रवीण…

Read More

सिराज उत्सव का छह नवंबर से

आनी(कुल्लू)। सिराज उत्सव आनी के राजा रघुवीर सिंह मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सम्मान में आयोजित इस उत्सव को इस बार छह से आठ नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय वीरवार को सिराज उत्सव कमेटी ने शमशर मंदिर में जाकर देवता से अनुमति से लिया। सिराज उत्सव कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा और उपाध्यक्ष फ कीरचंद वर्मा ने बताया कि छह नवंबर को क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव, पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के आगमन के साथ ही…

Read More

सर्दी जुकाम का इलाज भी 40 किमी दूर

रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी में चिकित्सक और अन्य सहयोगी स्टाफ न होने से लोगों को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा भी नहीं मिल रही है। सीपीएस (स्वास्थ्य) एवं विधायक नंदलाल की गृह पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का पद दो साल से रिक्त है। फार्मासिस्ट भी नहीं है। लोगों को सर्दी जुकाम भी हो जाए, तो उपचार करवाने करीब 40 किमी दूर रामपुर आना पड़ता है। पीएचसी में रिक्त पदों को भरने की मांग बार-बार उठती रही है, लेकिन लोगों को हर आश्वासन ही मिले। ऐसे…

Read More

बड़ैहर में पौने पांच लाख की चोरी

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बड़ैहर गांव में करीब पौने पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। शातिरों ने सोमवार शाम के समय घर की ऊपरी मंजिल से करीब 14 हजार की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र शर्मा निवासी बड़ैहर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू और पत्नी सोमवार शाम करीब…

Read More

मैहरे में कहां खड़े करें वाहन!

बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार मैहरे में गाड़ियां खड़ी करने के लिए कोई स्थान नहीं है। वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। पार्किंग नहीं होने के कारण चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार कमेटी ने पार्किंग बनाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि मैहरे बाजार में लगभग 300 दुकानें हैं लेकिन बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। गाड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते बाजार में पार्किंग व्यवस्था…

Read More

इलेक्शन कानूनगो का परिणाम घोषित

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने इलेक्शन कानूनगो पद का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक इस प्रकार हैं। आरती देवी 65506 197 मुकेश घाय 65638 202 सुनील शर्मा 66555 196 सुरेंद्र कुमार 67721 183 पंकज शर्मा 68991 183

Read More

मिलावटी मिठाई पर नपेंगे दुकानदार

हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों की खैर नहीं। स्वास्थ्य विभाग दुकानदारों पर पैनी नजर रखेगा। कोई भी दुकानदार मिलावटी मिठाई बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। डिब्बे के साथ मिठाई तोलने वाले दुकानदारों पर भी विभाग की नजर रहेगी। गौर रहे कि त्योहारी सीजन के चलते अधिकतर दुकानदार बाहरी राज्यों से मिलावटी मिठाइयां लाते हैं। ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग पहले ही मुस्तैद हो गया है। इसके लिए विभाग जल्द ही छापामारी अभियान शुरू कर रहा है। डिब्बे सहित मिठाई…

Read More