धूमल-अनुराग ने की सौदे की राजनीति

भोरंज (हमीरपुर)। धूमल और अनुराग सेवा की नहीं सौदेबाजी की राजनीति करते हैं। दस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद धूमल ने हमीरपुर के लिए कुछ नहीं किया है। कार्यकाल के दौरान उन्होंने मात्र अपने पुत्र अनुराग ठाकुर को सांसद बनाया है। भरेड़ी में कार्यकर्ता जागरूकता अभियान के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाना कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है। 120 करोड़ आबादी को खाद्य सुरक्षा कानून का अधिकार देना…

Read More

शिक्षक पात्रता परीक्षा में हजारों फेल

हमीरपुर। प्रदेश के भावी शिक्षकों के तोते दूसरी बार फिर उड़ गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टेट में करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी न्यूनतम अंक की शर्त को ही पार नहीं कर पाए हैं। वर्तमान में टेट (टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल) का परिणाम पिछली बार के मुकाबले भी कम रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टेट का परिणाम करीब 20 से 25 प्रतिशत रहा था। वर्तमान में 10 से 15 प्रतिशत के बीच सिमट गया है। इससे प्रशिक्षित बेरोजगारों की स्थिति और प्रशिक्षण व्यवस्था का…

Read More

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त बद्दी (सोलन)। बद्दी के हैरिटेज भवन में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के जीर्णोद्धार के लिए सीएम ने तीन लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मौजूदा समय में बद्दी स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एक प्राचीन इमारत में चल रही है। हालांकि यह इमारत अब विभाग के अधीन है, बावजूद इसके देखरेख के अभाव में यह खंडहर होती जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के बीबीएन दौरे के दौरान इस प्राचीन धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए बजट की मांग रखी थी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजय महाजन,…

Read More

करंट लगने से कामगार की मौत

करंट लगने से कामगार की मौत बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। मानुपरा स्थित एल्युमीनियम का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद तहसील करचना और गांव करमो बाजार निवासी मोहम्मद कलाम (25) तैनात था। वीरवार देर सांय वह कंपनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य कर रहा था। कैमरा लगाने के बाद वह अन्य कामगारों के साथ अपने घर को जाने लगे, लेकिन उसे याद आया की उसने कैमरा लगाने के लिए…

Read More

अकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग

अकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग बद्दी (सोलन)। एक कंपनी में तैनात कर्मचारी का अकाउंट हैक करके शातिरों ने हजारों उड़ा लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि उसका अकाउंट हैक करके शातिरों ने करीब 49 हजार की शॉपिंग कर डाली है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम करे छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डाबर कंपनी में तैनात कर्मचारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसका बद्दी स्थित एक बैंक में खाता है। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड भी ले रखा है, लेकिन…

Read More

35 हजार का जल्द भुगतान हो

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला आईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमर भारद्वाज व उपाध्यक्ष ठाकुर धनवीर सिंह ने कहा कि कंपनी के माध्यम से शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को उनके लिए स्थायी व ठोस नीति बनानी चाहिए। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में इसकी सिफारिश से शिक्षकों की उम्मीदें बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। संगठन के महा सचिव ऋषि भारद्वाज ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग लंबे समय से रही है। प्रदेश सरकार व विभाग संगठन की मांगों…

Read More

पुरानी सड़कें ही पक्का करने पर जोर

शिमला। हिमाचल के गांवों की कच्ची सड़कें पक्का करने को डीपीआर तैयार कर शीघ्र केंद्र के पास मंजूरी को भेजी जाएगी। दो सौ करोड़ रुपये तक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। ग्रामीण सड़कों के लिए निजी भूमि न मिलने से लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई के तहत पुरानी सड़कें पक्का करने पर जोर दिया है। इससे हिमाचल कोटे का बजट भी अधिक खर्च होगा। साथ ही प्रदेश को केंद्र से ज्यादा राशि मिलने में आसानी होगी। नवंबर में विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर भेजी जानी प्रस्तावित…

Read More

हजारों की नकदी और गहने उड़ाए

चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के भटेहड़ गांव में दिनदहाड़े मकान में सेंधमार कर चोर नकदी तथा चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। भटेहड़ गांव निवासी अर्जुन बिष्ट के घर चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगाई। घर में घुसकर चोरों ने सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। सात हजार की नकदी तथा दो सौ ग्राम चांदी के गहने उड़ा कर ले गए। अर्जुन बिष्ट किसी काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी तथा…

Read More

फाइनेंस कंपनी को लाखों का चूना लगा गए ‘नटवर लाल’

नेरचौक (मंडी)। गुटकर स्थित एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को तीन शातिरों ने लाखों का चूना लगा दिया। तीनाें ने मिलीभगत कर एक ही वाहन फिर से रिफाइनेंस कर दिया। कंपनी के प्रबंधक ने तीनाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी से उक्त तीनों ने वाहन फाइनेंस करवाया था, लेकिन किस्त जमा नहीं करवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किस्त न भरने पर जब कंपनी वाहन को कब्जे में लेने गई तो…

Read More

चरस तस्कर को पांच साल कठोर कारावास

मंडी। चरस सहित पकडे़ जाने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी के निश्चित समय में जुर्माना न अदा करने पर उसे एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने थुनाग तहसील के बागा चनौगी निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 में अभियोग साबित होने पर उक्त सजा का फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष…

Read More