ऊना/टाहलीवाल। जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक ही गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से दुराचार की सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने घटनाओं के संदर्भ में केस दर्ज कर लिए हैं। दोनों वारदातों के आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। वारदात का शिकार छात्राओं का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस जानकारी के अनुसार टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव की दसवीं और जमा एक में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। हालांकि दोनों घटनाएं…
Read MoreCategory: Himachal News
मिशन 2014 की तैयारी पर मंथन
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को स्थानीय विश्रामगृह में हुई बैठक में मिशन 2014 की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। धर्माणी ने फूड सिक्योरिटी बिल, स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट समेत प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने की नसीहत दी। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की सूचना अपने ब्लॉक प्रभारियों को…
Read Moreऊना में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ
ऊना। हरोली के विभिन्न क्षेत्रों समेत बीत इलाके में अपराधों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। पंजाब की सीमा से सटा यह इलाका अपराधियों का गढ़ बन रहा है। हाल ही में पंजाब के बीनेबाल की एक युवती का अपहरण और दुराचार कर हत्या कर दी गई थी। युवती का शव टाहलीवाल के समीप पेड़ से लटकाया गया। वारदात की शिकार युवती टाहलीवाल की एक फैक्टरी में काम करती थी। अब क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुराचार की वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।…
Read Moreभड़ोलियां, संतोषगढ़, कनेड़ में मारपीट
ऊना। जिला के संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां और कनेड़ में मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार निर्मला देवी पत्नी प्रेम नाथ निवासी भड़ोलियां कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात राम प्यारी पत्नी ब्रह्मानंद और उसके पुत्र ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उधर, अनीता पत्नी अरुण कुमार…
Read Moreफै क्टरी प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोल
ऊना। स्विस गार्नियर मजदूर यूनियन (इंटक) के बैनर तले काम से निकाले मजदूरों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोप है कि प्रबंधन और श्रम अधिकारी ने निकाले हुए मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं की। यूनियन के प्रधान लखविंद्र सिंह और महासचिव पूजा ने आरोप लगाया कि निकालने से पहले मजदूरों को कोई सूचना नहीं दी जाती है। जब कोई मजदूर इस संदर्भ में प्रबंधन से कुछ जानने की कोशिश करता है तो उसे फोन पर धमकियां दी जाती…
Read Moreस्टेयरिंग पर सांप, चालक ने लगाई छलांग
ऊना। क्षेत्र के पनोह में शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चलते ट्रक के स्टेयरिंग पर अचानक सांप के आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने अपनी जान बचाने के चक्कर में चलते ट्रक से छलांग लगा दी। इससे सड़क पर पैदल चल रहे दोनों व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार वहां लोगों ने भी सांप को देखा। पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर एचआर…
Read Moreफटकार पड़ी तो बदले सुर
रामपुर बुशहर। आला नेताओं से डांट फटकार पड़ी तो कार्यकर्ताओं के सुर ही बदल गए। एक दिन पहले विकास के मामले में अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कार्यकर्ता अब धारगौरा क्षेत्र में विकास की गति बढ़ने की बातें कर रहे हैं। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक नंदलाल की कार्यशैली को भी सराहा है। कांग्रेस जोन गौरा ने समस्याओं की अनदेखी पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 17 अक्तूबर को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने जन समस्याएं जल्द हल न…
Read Moreमंदिर की सफाई ठेके पर
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में मंदिर परिसर के बाहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को ठेके पर देने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। सुलभ शौचालयों, मंदिर परिसर के बाहर की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार से अनुबंध किया जाएगा। बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतनमान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर न्यास के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने की। बैठक में सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित थे। एसडीएम ने विभिन्न मुद्दों…
Read Moreबरनासी गांव में पेयजल किल्लत
बरनासी गांव में पेयजल किल्लत घरेड़ (सोलन)। नालका पंचायत बरनासी गांव को अभी तक पेयजल योजना से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस गांव में एक दर्जन परिवार रहते हैं। इस गांव के अभी तक किसी योजना से नहीं जोड़ा गया है। गांव से एक किलोमीटर नीचे गांववालों की अपनी ही जमीन में पानी की बावड़ी है। ऐसे में गांव एक किलोमीटर ऊपर होने से लोग अभी तक सिर पर पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं। पंचायत के प्रधान धनमंती, उप…
Read Moreधबीरी का तीन गोल्ड पर निशाना
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में लड़कियों की जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स मीट का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर गौना करौर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन हुए तीन मुकाबलों में धबीरी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दो स्थानों पर सेरा की काजल ने गोल्ड मेडल झटका है। शॉटपुट में सेरा की काजल प्रथम, सुजानपुर की शिवानी द्वितीय और भलेठ की प्रिया को तृतीय स्थान मिला। लांग जंप में धबीरी की अनु प्रथम, एसपीएस कल्लूर की…
Read More