तलमेहड़ा में दो गुटों में चली तलवारें

ऊना। जिला के तलमेहड़ा क्षेत्र के रौणखर गांव में रविवार देर रात दो गुटों में हुई खूनी झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को नामजद कर लिया है, जबकि मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। तलवारों और लोहे की रॉडों के साथ हुई इस झड़प से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार रविवार रात रौणखर निवासी…

Read More

मेहंदी स्पर्धा में दिखाया हुनर

ऊना। जिलाभर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा में मेहंदी स्पर्धा में छात्रा चेतना, हर्षिता, कामिनी, मुस्कान, नैंसी, अंजलि, रीतिका, कविता, सूरज, श्वेता, पूनम ने भाग लिया। इसमें पूनम एवं नैंसी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रेणू शर्मा ने सभी छात्रों को हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य रजनी बाला, स्टाफ सदस्यों में रीता धीमान, प्रवीण कुमारी, रीता देवी,…

Read More

कर्मचारियों ने डीसी को बताई समस्याएं

ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विपिन राणा और महासचिव कु लदीप सिंह दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अभिषेक जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति ऊना की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया। जिससे लंबित पड़ी मांगों का निपटारा हो सके और प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस पर उपायुक्त ने 1 नवंबर को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुडे़ ज्वलंत मुद्दों…

Read More

फिर आना चाहूंगी चिंतपूर्णी मंदिर, अनुराधा पौडवाल ने नवाया शीश

चिंतपूर्णी (ऊना)। लोकप्रिय भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का कहना है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने की तमन्ना आज बहुत दिनों बाद पूरी हो पाई है। काफी साल पहले भी वह यहां चुकी हैं और दोबारा भी आना चाहूंगी। मां के दर्शन कर मन को सुकू न मिलता है। सोमवार को छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अनुराधा पौडवाल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी बृजमोहन भारती ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। ध्यानू की तरह अंबे मेरा नाम अमर कर दो, फूलां…

Read More

ईसपुर के दो गुटों में संघर्ष, मां-बेटी समेत तीन घायल

ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनाें गुटाें की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार तारो देवी पत्नी तारा चंद निवासी ईसपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सायं दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर सिंह, जीतो देवी, सपना देवी, सुमन देवी सभी निवासी ईसपुर उनके घर में घुस आए और उनके एवं उनकी बेटी के साथ मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष से…

Read More

हमीरपुर कॉलेज में आया भूकंप

हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में सायरन की आवाज आई और बचाव कार्य शुरू हो गया। दरअसल सायरन भूकंप से बचाव के लिए बजाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने प्राकृतिक आपदा की अवस्था में बचाव के तरीके बताए। हमीरपुर कॉलेज में प्राकृतिक आपदाएं, संवेदनशीलता, तैयारियां विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार के दूसरे दिन कॉलेज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही हमीरपुर कॉलेज में भूकंप आया, विशेष उपकरणों से लैस एनडीआरएफ टीम के जवानों ने भूकंप के कारण भवन में फंसे लोगों और…

Read More

अब सड़कों पर बिछने लगी तारकोल

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की सड़कों की मरम्मत अब तारकोल से होना शुरू हो गई है। पहले नपं ने सड़कों में पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा। इसके चलते नपं ने हरकत में आकर गड्ढों से मिट्टी को हटाकर तारकोल से भरना शुरू कर दिया है। बरसात के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो गई थी। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुजानपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस कारण नपं ने सड़कों को आनन-फानन में नालियों की गंदी मिट्टी…

Read More

प्याज की मार से सहमे उपभोक्ता

हमीरपुर। प्याज की मार से उपभोक्ता सहम गए हैं। नवरात्रों के दौरान प्याज के दामों में हल्की सी गिरावट आई थी लेकिन फिर से दाम आसमान छूने लगे हैं। जिले में वर्तमान में प्याज की कीमतें बढ़ कर 75 रुपये हो गई हैं। हफ्ता भर पहले प्याज की कीमत 60 रुपये थी। यही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की थाली से हरी सब्जियां भी गायब होने लगी हैं। ऊपर से डिपुओं में राशन नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी और भी बढ़ गई है।…

Read More

अब गुरु काटेंगे लाइसेंस के चक्कर

हमीरपुर। स्कूलों में मिड डे मील के लिए अब फूड लाइसेंस का होना अनिवार्य है। बिना फूड लाइसेंस कोई भी स्कूल मिड डे मील नहीं पका सकता है। अब लाइसेंस बनाने के लिए गुरुओं को भी विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ बढे़गा। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ेगा। फूड लाइसेंस के लिए एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष, मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य ही फूड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएमओ या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास…

Read More

जल्द सुलझाया जाएगा वेतन विवाद

शिमला। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों के शिक्षकों के वेतन विवाद को शीघ्र सुलझाने की तैयारी चल रही है। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में इस मसले पर शीघ्र बैठक प्रस्तावित है। सरकार ने पांच कंपनियों को इन कोर्सों को चलाने का जिम्मा सौंपा है। कंपनियों की ओर से शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन में कई विसंगतियां सामने आ रही थीं। कई जगह शिक्षकों को आठ तो कई स्कूलों में चौदह हजार रुपये तक वेतन का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के पास शिक्षकों की ओर से…

Read More