सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

ऊना। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी मरीजों की कतारें लग रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुधवार को शाम चार बजे तक खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या 110 से ज्यादा पहुंच गई। अन्य अस्पतालों में भी 40 से 50 फीसदी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। खुश्क ठंड के चलते लोग इन बीमारियों की जद में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों…

Read More

छह रुपये में चाय, 45 रुपये में खाना

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कैप्टन जेएम. पठानिया ने किन्नौर जिले के सभी बाजारों में बिकने वाले खाद्य एवं पेय वस्तुओं के दामों की तय सूची जारी की है। सभी प्रकार के करों और अन्य चार्जेज सहित अधिकतम दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इसके तहत चाय प्रति कप जहां छह रुपये मिलेगी वहीं खाना फुल डाइट 45 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा मांस, होटल ढाबों का खाना सभी के दाम निर्धारित किए गए हैं। इसमें भेड़ और बकरी का मांस 290, सुअर का मांस…

Read More

शिमला गेयटी थियेटर में “मनोहर भाई को सलाम” नाट्य का आयोजन

शिमला (वीरेंद्र खागटा ) शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में दिनांक 14 नवम्बर, 2013 को विख्यात फ़िल्म व् थियेटर अभिनेता स्व्0 मनोहर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प संस्था पर एक विशेष नाट्य संध्या “मनोहर भाई को सलाम” का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक कर रही है1 इस कार्यक्रम में जहां एक ओर स्व0 मनोहर सिंह के भारतीय रंगमंच में उनके योगदान और जीवन के कुछ संस्मरणों को याद किया जाएगा तो दूसरी ओर ऐसे युवाओं कि नाट्य प्रस्तुतियों का मचन होगा जो गेयटी थियेटर…

Read More

मल्ला सलोनी में बंद घराट के अंदर मिला शव

रानीखेत। सुदूरवर्ती मल्ला सलोनी गांव में बंद घराट के भीतर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर और यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शिनाख्त के लिए शव को एक दिन पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। ताड़ीखेत विकासखंड के मल्ला सलोनी में लंबे समय से बंद घराट के अंदर ग्रामीणों को गत दिवस शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक भूपाल गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में गोपाल राम, डिगर सिंह, नंदन सिंह आदि ने मौके…

Read More

लापरवाह कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ा

बड़सर (हमीरपुर)। आईपीएच डिवीजन कार्यालय बड़सर के कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। डिवीजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी 31 अक्तूबर को पांच घंटे कार्यालय से अनुपस्थित रहे थे। कर्मचारियों की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एक्सईएन ने लापरवाही पर कर्मचारियों से जवाबतलबी की बात कही थी। अमर उजाला की खबर पर एसई ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्सईएन से जवाब मांगा था। स्थानीय लोगों ने सतर्कता की प्रशंसा की तथा कर्मचारियों के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की कड़े शब्दों में निंदा की थी। एक्सईएन के जवाब तलबी…

Read More

स्कूटर किया चोरी, पेट्रोल खत्म तो कर दिया खड़ा

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक कारोबारी का स्कूटर घर के बाहर से चोरी हो गया। इसे बाद में पत्तन बाजार में बरामद कर लिया गया है। व्यापारी रमेश जैन सोमवार रात अपने घर गया और स्कूटर घर के बाहर आंगन में खड़ा कर दिया। रमेश को जल्द ही वापस दुकान लौटना था तो उसने स्कूटर की चाबी स्कूटर के साथ ही रहने दी। जब वह बाहर आया तो स्कूटर आंगन से गायब था। उसने आसपास स्कूटर की तलाश भी की लेकिन उसे नहीं मिला। रमेश ने इसकी…

Read More

ज्वेलर की दुकान के तोड़े ताले

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत शहर की एक ज्वेलर शॉप में शातिरों ने सेंध लगा दी है। शातिरों को सोने का कोई आभूषण हाथ नहीं लगा है। इसके चलते शातिर काउंटर से चांदी के सिक्के और बर्तन आदि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी घनाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हमीरपुर बाजार में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। बीते सोमवार को रोजाना की तरह उसने शाम साढ़े…

Read More

मंत्री जी! गाड़ी वाले भी गरीब बने

हमीरपुर। मंत्री जी! गाड़ी, पक्के मकान और दुकानदार भी बीपीएल सूची में शामिल कर लिए गए हैं। अपात्र लोग पीडीएस के राशन का लाभ उठा रहे हैं। यह कहना है जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों का। मंगलवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने हमीर भवन में जिप और बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। पंचायत नुमाइंदों ने कहा कि जब वे दौरे पर होते हैं तो ग्रामीण ऐसी शिकायतें उनके समक्ष रख रहे हैं। मंत्री ने सदस्यों से मामलों की लिखित शिकायत भेजने का आग्रह किया।…

Read More

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी परवाणू (सोलन)। तमाम घोषणाओं के बाद भी सस्ती और पर्याप्त पेयजल सप्लाई का इंतजार कर रहे औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के करीब 40 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर नहीं है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने हिमुडा से पेयजल योजना का अधिग्रहण करने से इंकार कर दिया है। वर्तमान में आईपीएच से महंगी दरों पर हिमुडा परवाणू शहर में पानी की सप्लाई कर रहा है। घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन की दरें 3.5 रुपये से 13 रुपये प्रति 1000 लीटर तक महंगी है।…

Read More

23 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ निगला, मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के तारुवाला निवासी एक युवती ने विषाक्त पदार्थ निगल कर दम तोड़ दिया। युवती को उत्तराखंड के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पांवटा के वार्ड-3 तारुवाला में तान्या (23) परिवार के साथ रहती थी। कुछ वर्ष पहले युवती की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से ही युवती कुछ मानसिक तनाव में रहती थी। पिछले सोमवार रात को युवती ने कुछ विषाक्त पदार्थ निगल लिया…

Read More