ध्यान दे सरकार : जुगाड़बाजी लगाकर करवाई जा रही पढाई से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

ध्यान दे सरकार : जुगाड़बाजी लगाकर करवाई जा रही पढाई से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 50 विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नड्डल को छोड़ा है। इसका मुख्य कारण स्कूल में तीन साल से प्राधानाचार्य, पांच प्रवक्ताओं सहित तीन अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। हैरानी की बात है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान विद्यालय में जमा एक और दो कक्षा में 30 से 35 विद्यार्थी शिक्षारत रहे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या घटकर महज 10 रह गई। स्टाफ की कमी के चलते मजबूरन विद्यार्थी अन्य स्कूलों समेत जिला मुख्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। स्कूल में…

Read More

बस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत

बस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत

एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों ने नई पहल शुरू की है। चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने चालक सोहन लाल को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए। इससे पहले चालक सोहन लाल की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत सोहन लाल के परिवार को दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की।…

Read More

स्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ

स्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ

गगरेट शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली में दस सालों से कक्षा के एक कमरे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण के कारण कमरा जर्जर हालत में पहुंच गया है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहीं स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं और कक्षाएं नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की ओर रुझान खत्म हो गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जितना फंड प्राप्त हुआ, उससे कमरे का कार्य आधा ही हो पाया है। कई बार बजट…

Read More

काँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू

काँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में तीन हेलिपोर्टों का निर्माण किया जाएगा। डीसी कार्यालय के सभागार में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हेलिपोर्ट धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में किया जा रहा है। यहां हेलिपोर्ट के साथ हैंगर का निर्माण किया जाएगा जहां तीन-चार हेलिकॉप्टर एक साथ खड़े हो सकेंगे। इससे धर्मशाला से शिमला, पालमपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों हेलिपोर्ट स्थलों का निरीक्षण…

Read More

नेशनल हाईवे निर्माण में सरकार करेंगी पूर्ण सहयोग : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

नेशनल हाईवे निर्माण में सरकार करेंगी पूर्ण सहयोग : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

धर्मशाला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी और आईटी हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्णायक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कांगड़ा की पुरानी टनल के समीप फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण भी किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास के…

Read More

पूर्व व वर्तमान सरकार के जलशक्ति विभाग के दावे की खुली पोल, इस गांव से पलायन कर गए 21 परिवार

पूर्व व वर्तमान सरकार के जलशक्ति विभाग के दावे की खुली पोल, इस गांव से पलायन कर गए 21 परिवार

लम्बे अरसे से चली आ रही पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो लोग गांव छोड़कर चले गए। अब गांव में महज 2 से तीन परिवार ही बचे हैं। गांव अब वीरान हो गया है। जी हां, यहां बात हो रही है समुद्रतल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भरमौर के महौण गांव की। इसकी मुख्य वजह है गांव में 68 वर्षो से चली आ रही पेयजल किल्लत। हैरानी की बात है कि जलशक्ति महकमे ने 16 लाख 17 हजार रुपये खर्च कर गांव के लिए पेयजल लाइनें…

Read More

सुख की सरकार में बच्चो के अभिभावकों के दुःख, आखिर ये लोग डीसी के सामने क्यों रोए फूट-फूटकर

सुख की सरकार में बच्चो  के अभिभावकों के दुःख, आखिर ये लोग डीसी के सामने क्यों रोए फूट-फूटकर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बच्चों के अभिभावक डीसी के समाने फूट-फूटकर रोए। अभिभावकों ने डीसी चंबा अपूर्व देवगन से स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने बताया कि छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। स्थायी अध्यापक ने होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उनका भविष्य दाव पर है। बच्चों के अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी पहुंचे थे। डीसी अपूर्व देवगन ने अभिभावकों को आशवासन दिया कि बहुत जल्द स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजे जाएंगे।…

Read More

मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में पहली बार मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिला के परवाणू में चंडीगढ़ और पंजाब के युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा समेत 1.56 ग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स सोमवार सुबह 3:45 बजे परवाणू में गश्त पर थी। इस बीच परवाणू की तरफ से आ रही एक गाड़ी को तलाशी के…

Read More

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को 10 दिन का अल्टीमेटम, एक बॉक्स में 24 किलो सेब पैकिंग की शर्त का विरोध

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को 10 दिन का अल्टीमेटम, एक बॉक्स में 24 किलो सेब पैकिंग की शर्त का विरोध

सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार की सेब पैकिंग के लिए लगाई 24 किलो की शर्त को खारिज कर दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि आढ़तियों और व्यापारियों के दबाव में सरकार ने यह शर्त लगाई है। सेब उत्पादक संघ ने 10 दिन के भीतर सेब पैकिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। 3 जून को सेब उत्पादक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में…

Read More

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, पांच दिन खराब रहेगा मौसम

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, पांच दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 23 व 24 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, 25 व 26 मई के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। उधर, ऊना में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा।…

Read More