मंडी। मंडी शहर के लिए प्रस्तावित 100 करोड़ की ऊहल पेयजल योजना के प्रारूप में बदलाव होगा। कमांद से मंडी तक ग्रेविटी के माध्यम से 24 घंटे पानी मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग की ओर से 100 करोड़ की योजना तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी थी। बजट अधिक होने पर इस योजना को आउट सोर्स करने का सुझाव केंद्र की ओर से राज्य सरकार को मिला है। इसके चलते अब इस महत्वकांक्षीयोजना के आउट सोर्सिंग को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बल्हघाटी में…
Read MoreCategory: Himachal News
टीचर की कमी से 50 बच्चे छोड़ चुके हैं स्कूल
भरमौर (चंबा)। मिडल स्कूल तूर में अध्यापकों की कमी से स्थानीय बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तूर स्कूल में पिछले तीन साल से एक ही अध्यापक तैनात है और उसी के सहारे यह स्कूल चल रहा है। इस स्कूल में मौजूदा समय में लगभग 37 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अध्यापकों की कमी के कारण कई बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठना पड़ रहा है। साथ ही कुछ छात्र इस स्कूल को छोड़कर अन्य स्कूल में दाखिला लेने को मजबूर हो गए…
Read Moreमहिला ने फंदा लगाकर दी जान
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना के तहत एक महिला ने पड़ोसी की गलत हरकतों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसके पति भूपिंद्र सिंह पुत्र महाजन राम निवासी गांव पलुग तहसील चुराह की शिकायत पर आरोपी देवी सिंह पुत्र वजीरू राम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी जगत राम ने बताया कि भूपिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी देवी सिंह उनकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कांतो ने उन्हें तीन…
Read Moreसुशांत ने बैठक से फिर लौटाए अधिकारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक के बाद अब नगरोटा बगवां के अधिकारियों को भी सांसद सुशांत बैठक से वापस लौटा दिया। नगरोटा बगवां हल्के में सांसद निधि से हुए विकास कार्यों की समीक्षा करने यहां पहुंचे लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने समीक्षा बैठक के दौरान अधूरे रिकार्ड के साथ पहुंचे कुछ विभागों के अधिकारियों को पूरा रिकार्ड लाने के लिए वापस भेज दिया। बैठक में डा. सुशांत ने सभी विभागों की उपस्थिति का ब्योरा तलब किया। बाद में बैठक आरंभ की गई। मुख्यत: केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित…
Read Moreजयंती माता मंदिर में 25 हजार भक्तों ने किए दर्शन
कांगड़ा। पंचभीषम मेले के अंतिम दिन जयंती माता मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने देवीदर्शन किए। मंदिर में सुबह पांच बजे से ही देवी दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि जयंती माता मंदिर में मेले का आयोजन सफल रहा। पुराना कांगड़ा से जयंती माता मंदिर मार्ग तक कई जगह भक्तों ने लंगर भी लगाए।
Read Moreजाली दस्तावेज पर लोन मामले में जांच तेज
काईस (कुल्लू)। कुल्लू शहर के केनरा बैंक में जाली दस्तावेजों और रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर काईस क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच तेज कर दी है। बैंक में जमीन का जाली पर्चा और नकली कागजात पेश कर बैंक से तीन लाख रुपये लोन लेने वाले लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अग्रिम जमानत लेने की फिराक में हैं। पुलिस…
Read Moreटैक्सी स्टैंड न मिलने पर भड़के आपरेटर
कुल्लू। उपमंडल बंजार में टैक्सी चालकों के लिए कोई स्थायी टैक्सी स्टैंड न होने के कारण ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे टैक्सी आपरेटरों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। वहीं, धमकी दी है कि यदि जल्द टैक्सी स्टैंड की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन पर उतरेंगे। सराज टैक्सी यूनियन बंजार के अध्यक्ष भगवान दास तथा उपाध्यक्ष चेत राम ने बताया कि वर्तमान सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन सरकार बनने के…
Read Moreपतलीकूहल में जाम की समस्या हुई आम
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर सुबह दस बजे और शाम पांच बजे के करीब यहां वाहन दौड़ने के बजाय रेंगते हुए नजर आते हैं। जाम के चलते कुल्लू या मनाली की ओर स्कूल-कॉलेज या दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, रास्ते में वाहनों के खड़ा होने से यहां से गुजर रहे लोगों को भी परेशानी होती है। सड़क पर बेतरतीब खडे़ किए वाहन जाम की वजह माना…
Read Moreपेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
कुल्लू। एनसीसी सप्ताह के उपलक्ष्य पर एयर विंग एनसीसी कुल्लू की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को एनसीसी के कैडेट्स ने पर्यावरण बचाओ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से पूरा कुल्लू शहर गूंज उठा। रैली में कुल्लू के करीब 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। यह रैली एनसीसी के वारंट आफिसर सतीश की अगुवाई में निकाली गई। एनसीसी आफिस कार्यालय से शुरू हुई रैली ढालपुर होते हुए दोबारा एनसीसी आफिस पहुंची। रैली में कैडेट्स ने पेड़…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
ऊना। क्षेत्र के कांगड़ में एक महिला ने किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगड़ निवासी 40 वर्षीय महिला प्रवीण ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन उसकी बिगड़ती हालत को देख महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हाल के…
Read More