जबली गांव में आंत्रशोथ का प्रकोप

बिलासपुर। जनपद के मंडी मांडवा के जबली गांव के लोग आंत्रशोध की चपेट में हैं। पेट दर्द के साथ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। चिकित्सकों ने दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि लगभग दो दर्जन अन्य मरीजों का जिला अस्पताल और पीएचसी मंडी माणवा में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ही क्षेत्र से उल्टी दस्त के मरीजों को देखते हुए गंभीरता से लिया है। दोपहर बाद ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दवाइयां लेकर क्षेत्र में…

Read More

नैनीखड्ड के पंचायत प्रधान बर्खास्त

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने ग्राम पंचायत प्रधान नैनीखड्ड सुरेंद्र महाजन को पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 के तहत बार-बार कानून का उल्लंघन करने के गंभीर मामले के लिए प्रधान पद से तुरंत निष्काषित करने का आदेश जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रधान को पद का दुरुपयोग करके पंचायत निधि हड़पने के लिए 18 अप्रैल को निलंबित किया गया था। वास्तविकता जानने के लिए उपमंडल अधिकारी भटियात को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट कार्यालय में चार नवंबर को सौंपी…

Read More

पंचायतें नहीं देंगी औषधीय पौधों के परमिट

चंबा। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की भांति ही टीडी अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बटोत गांव में 13.50 लाख रुपये से बने वन खंड अधिकारी आवास व कार्यालय तथा लिल्ह में अनुमानित 6.50 लाख की फायर गैंग हट के भवन की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने यह बात कही। भरमौरी ने कहा कि भविष्य में कोई भी ग्राम पंचायत औषधीय पौधों को निकालने का परमिट जारी नहीं करेगी। वनों में नागछतरी व जंगली लहसुन का परमिट केवल…

Read More

जिले की ग्राम सभाओं की होगी वीडियोग्राफी

सलूणी (चंबा)। जिले की विभिन्न पंचायतों की ग्राम सभाओं की अब वीडियोग्राफी होगी। ग्राम सभाओं की कार्यवाही का रिकार्ड वीडियो कार्यालय में रखा जाएगा। वीडियोग्राफी का रिकार्ड कई मौके पर अहम भूमिका अदा कर सकता है। इससे ग्रामसभा में जरूरी योजनाएं डालने वाले लोगों की दरकिनार नहीं किया जा सकेगा। सांसद डा. राजन सुशांत व उपायुक्त चंबा संदीप कदम के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों की ग्रामसभाओं की बैठकों की वीडियोग्राफी की जाएगी। सलूणी दौरे के दौरान सांसद राजन सुशांत ने वीडियो को ये निर्देश दिए। इससे ग्रामीण जो प्रस्ताव ग्रामसभा में…

Read More

नूरपुर और जसूर में लाखों की चोरी

नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में बीती रात चोरों ने एक साथ 9 दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है। वहीं, नेशनल हाईवे 154 के किनारे न्याजपुर के समीप शनिदेव मंदिर का दानपात्र भी चोरी कर लिया है। एक ही रात में चोरी की इन वारदातों से दुकानदारों में दहशत का माहौल है, जबकि नूरपुर के समीप व्यापारिक कस्बे जसूर में भी चोरों ने किशोरी लाल के घर के ताले तोड़ कर अलमारी से करीब पौने दो लाख रुपये के 60 ग्राम…

Read More

लखनऊ में छाया धर्मशाला का राकेश

धर्मशाला। लखनऊ में आयोजित नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थी राकेश भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धर्मशाला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र राकेश भारद्वाज ने रंगोली प्रतियोगिता में 24 विवि के छात्रों में सबसे सुंदर रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर राकेश भारद्वाज को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को महाविद्यालय में राकेश का भव्य स्वागत किया गया और कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने राकेश…

Read More

टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अपनी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए हैं। दो माह बीत जाने के बाद जब मोबाइल टावर नहीं लगा तो व्यक्ति का माथा ठनका और उसने देहरा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र भोटा राम निवासी घियोरी ने थाना देहरा में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने कुछ माह…

Read More

फोरलेन की जद में आएंगे हजारों परिवार

शिमला। परवाणू से मशोबरा-कुफरी बाईपास तक प्रस्तावित फोरलेन की जद में शिमला शहर के सौ से अधिक भवनों के हजारों परिवार आ रहे हैं। शोघी से ढली तक फोरलेन बनने से लोग प्रभावित होंगे। ढली में शहरी गरीबों के लिए बनाए गए आशियाना प्रोजेक्ट पर भी खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं। आशियाना प्रोजेक्ट के दो ब्लाक फोरलेन की जद में हैं। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से फोरलेन के प्रस्तावित रूट की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही…

Read More

हेडमास्टरों के पद खाली, कैसे मिलेगा वेतन?

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर कोटे से प्रिंसिपल के पद के लिए पदोन्नति तो कर दी, लेकिन हेडमास्टरों के खाली पदों को भरने के लिए अभी तक पदोन्नति नहीं की है। हेडमास्टरों के पद खाली होने के कारण इन स्कूलों में शिक्षकों को अगले महीने के वेतन का संकट सताने लगा है। विभाग ने इन स्कूलों में अभी तक डीडीओ पावर किसी शिक्षक को नहीं दी है। 262 हेडमास्टरों को पिछले दिनों सरकार ने पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। डेढ़ सौ के लगभग पहले ही हेडमास्टरों…

Read More

दस लाख से बनेगा पलदन लामो का मंदिर : रवि

कुल्लू। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने तोद वेली के दारचा में पटवार खाना भवन तथा कोलंग सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जिस्पा फोटंग में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि पटवारखाना भवन बनने से दारचा पंचायत के लोगों को भू-राजस्व संबंधी सभी कार्य करवाने में सुविधा होगी। कोलंग में बने सामुदायिक भवन के तैयार होने से लोगों को पंचायत में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इस अवसर पर छीका गांव के नजदीक पलामो…

Read More