डीएवी मौहल में ‘फॉर्टी सेवन वेट कुड़ी दा’

कुल्लू। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल ने ऐतिहासिक कलाकेंद्र में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि के हाथों स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे सम्मानित हुए। इनमें मलिका सोनी, मीनाक्षी ठाकुर, दिव्यांशी सूद, इश्तिा ठाकुर, विनयक, अतुल शर्मा, मोलिना शर्मा, शिल्पा शर्मा आदि मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद बच्चों…

Read More

कुल्लू से गायब होने लगा लाल चावल

कुल्लू। औषधीय गुणों के लिए मशहूर लाल चावल का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। कुल्लू जिला में तीन दशक पहले करीब पचास हजार हेक्टेयर भूमि पर लाल चावल की खेती की जाती थी। लेकिन, अब केवल जिला में करीब 1700 हेक्टेयर भूमि पर ही लाल चावल उगाया जाता है। लाल चावल की पैदावार कम होने से लाल जाटु, मताली चावल डेढ़ सौ से 170 रुपये प्रतिकिलो के बीच मिल रहा है। कुल्लू जिला के नग्गर, काईस, जगतसुख, खखनाल, बंजार क्षेत्र, आनी क्षेत्र, शिमला जिला के रामपुर, रोहड़ू…

Read More

प्रधान के घर से जेवर-नकदी साफ

बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत महारल के प्रधान के घर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के सदस्य मकान को ताला लगाकर पुराने मकान में सोने चले गए थे। चोर 40 हजार रुपये नकद और 10 तोले सोने के आभूषण ले उड़े हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत महारल की प्रधान विजय कुमारी ने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधान विजय कुमारी ने बताया कि वह और उसका परिवार अपने पुराने…

Read More

कई राज्यों में फैलाया है जाल

ऊना। ग्लोबल रिटेल मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड मल्टी नेशनल कंपनी की आड़ में ग्लोबल फूड बाजार के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी जाल फैला रखा है। पुलिस का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के ही चंबा और सोलन के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी आरोपियों ने कइयों को चूना लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों नरेश कु मार निवासी मोरिंडा तहसील व जिला रोपड़ (पंजाब), कमलजीत निवासी चमराड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश तथा विजय कु…

Read More

बट्टकलां में चार पशुशालाएं राख

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बट्ट कलां में एक साथ चार पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। घटना में पशुशाला में रखा मवेशियों का चारा भी राख हो गया। आगजनी में लगभग 60 हजार के करीब का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बट्ट कलां में वीरवार दोपहर 12 बजे के करीब एक खड़पोश पशुशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख…

Read More

छह माह से रोजगार के इंतजार में युवा

बड़सर (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत बेरोजगार युवा रोजगार की आस लगाए बैठे हैं। युवाओं ने रिक्त पदों के लिए करीब छह माह पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवेदन जमा होने बाद आगे की प्रक्रिया नहीं हो पाई। खंड कार्यालय ने रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक का पद भरने के लिए बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे थे। बिझड़ी ब्लाक की बल्याह, बणी और भकरेड़ी पंचायत में ग्राम रोजगार सेवक का पद दो साल से रिक्त है। इसके अलावा बड़सर, जौड़े अंब तथा पथलयार पंचायत में तकनीकी सहायक का…

Read More

तीन दिसंबर को हमीरपुर में बनेंगे विकलांगता

हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर हमीरपुर के एनजीओ भवन के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी डा. काली दास ने बताया कि विकलांगता दिवस के मौके पर अक्षम व्यक्तियों के लिए खेलों के आयोजन के साथ-साथ जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से विकलांगता जांच भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की जांच के लिए सीआरसी सुंदरनगर से मनोचिकित्सक डा. शत्रुघ्न सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रहेगी,…

Read More

छह पंचायतों को महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार

हमीरपुर। निर्मल भारत अभियान के तहत खंड स्तर पर महर्षि बाल्मीकि पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन कर लिया गया है। खंड स्तर पर विजेता पंचायतों (प्रथम) को एक लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विकास खंड हमीरपुर में दडूही पंचायत, भोरंज खंड में हणोह, बिझड़ी खंड में सकरोहा, नादौन खंड में बड़ा, सुजानपुर खंड में डेरा तथा बमसन खंड में चमनेड़ पंचायत को अव्वल आंका गया है। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर द्वारा निर्मल भारत…

Read More

पेंशनर्स के साथ हो रहा अन्याय

हमीरपुर। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों को 15 दिन के भीतर लाभ दिए गए। लेकिन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया। संघ के महामंत्री राम स्वरूप तथा संगठन सचिव विक्रम सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में वर्ष 2012 के बाद कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कई मामलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फंड के सिवा कोई अन्य लाभ नहीं मिला है। काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं। परिवहन…

Read More

यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। दोपहिया वाहन चालक नियमों को लेकर ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर में बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, ट्रीपल राइडिंग, तथा अंडर ऐज वाहन चालक अक्सर देखे जा सकते हैं। लेकिन पुलिस की ओर से शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो दिन पहले ही तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार छात्र ने सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हाल ही के दिनों में वाहन चालकों की…

Read More