शिमला। मरीजों का मर्ज दूर करने वाले राजधानी के बड़े अस्पताल खुद बीमार हो गए हैं। महिलाओं के सबसे बड़े कमला नेहरू अस्पताल और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन (जोनल) में मरीजोें के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। दोनों ही अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। लिहाजा अल्ट्रासाउंड के लिए इन अस्पतालों से मरीजों को राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसी) रेफर किया जा रहा है। यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 15 से 20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद…
Read MoreCategory: Himachal News
मालरोड पर तैयार हुआ बंबर का फर्जी डेओ
शिमला। हिमाचल भवन में कमरा बुक करने के लिए कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के नाम से फर्जी लेटर भी मालरोड पर स्थित साइबर कैफे में ही तैयार किया गया था। कंप्यूटर पर इसकी एक कॉपी जांच के दौरान मिली है। इस मामले में अलग से आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। फर्जी डीओ नोट के आधार पर आरोपी संजय गुलेरिया ने तबादले करवाने और नौकरी लगाने के नाम पर करीब तीन लाख में सौदेबाजी की है। इस तरह के कई खुलासे आरोपी ने पुलिस के सामने किए हैं।…
Read Moreवन अधिकार कानून बना विकास में बाधा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में वन अधिकार कानून 2006 प्रदेश के विकास में बाधा बनता जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए पंचायत स्तर की बजाय अब गांव स्तर पर कमेटियों के गठन का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के 21 हजार राजस्व गांवों में कमेटियों का गठन करना होगा। इन कमेटियों से अनापत्ति पत्र लेने के बाद ही क्षेत्र से सड़क निर्माण, पाइप बिछाने, बिजली की लाइनें बिछाने का काम हो सकेगा। कमेटी के समक्ष अपील करने की अवधि भी 90 दिन की रखी है। इस…
Read More200 करोड़ की सड़कों पर काम बेहद सुस्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़कों के निर्माण की धीमी गति पर तलख प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को सात दिन में प्लान सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में भाग्य रेखा के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग ने समीक्षा बैठक की। इसमें केंद्र सरकार से स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही देरी से लेकर आवंटित राशि को खर्च करने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमाचल में सड़क निर्माण के लिए कलेंडर…
Read Moreकॉलेजों में रुकेगी रैगिंग
शिमला। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सरकार के आदेशों के बाद सभी कॉलेजों को यह निर्देश भेज दिए हैं। कॉलेजों और हॉस्टलों में संवेदनशील स्थानों पर कैमरे और अलर्ट के लिए अलार्म लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कॉलेजों के हॉस्टलों में प्रशासन को औचक निरीक्षण करने अनिवार्य कर दिए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में हुई एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग और…
Read Moreसुंदरनगर में परचून विक्रेता हड़ताल पर
सुंदरनगर (मंडी)। रेट लिस्ट लगाने और फुटकर फल एवं सब्जी बेचने पर 25 प्रतिशत लाभ का प्रावधान करने के विरोध में सुंदरनगर के परचून सब्जी विक्रेता भी हड़ताल पर उतर गए हैं। वीरवार को विक्रेताओं ने दुकानें नहीं लगाईं। इस कारण उपमंडल में कहीं भी सब्जी का कारोबार नहीं हुआ। परचून विक्रेताओं की हड़ताल से धनोटू सब्जी मंडी में किसानों की करीब 50 हजार की सब्जी नहीं बिक सकी। परचून विक्रेताओं के हड़ताल पर जाने से धनोटू मंडी में वीरवार को कोई कारोबार नहीं हुआ। फल एवं सब्जी विक्रेताओं के…
Read Moreबरोटी के बच्चों ने संवारे पेयजल स्रोत
मंडी। धर्मपुर क्षेत्र के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी के सात दिन के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को समाजसेवा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि शिविर एनएसएस प्रभारी अजय कुमार लखनपाल की देखरेख में लगाया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने पाठशाला प्रांगण में सफाई की और आसपास के कई पुराने जल स्रोतों को संवारा। शिविर के दौरान लवनपुर, लंगेहड़, बारल और ठाणा गांवों को जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया गया। प्रभारी…
Read Moreशिविर में न लगाएं शिक्षकों की ड्यूटी
सरकाघाट (मंडी)। वार्षिक परीक्षाओं के लिए कम समय बचा होने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इन दिनों उपमंडल सरकाघाट के अधिकतर सरकारी स्कूलों के अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि वार्षिक परीक्षाओं के समय शिक्षकों की ड्यूटी प्रशिक्षण और अन्य कार्यों में न लगाई जाए। वार्षिक परीक्षाओं के निकट आने पर अध्यापकों के सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंडों के मुख्यालयों पर प्रशिक्षण शिविर लगे हैं। उपमंडल के अधिकतर स्कूलों…
Read Moreमांडल में सेंट्रल जेल बनाने की योजना!
मंडी। मंडी में सेंट्रल जेल बनाने की कवायद तेज हो गई है। जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने में पेश आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सेंट्रल जेल बनेगी। इसके लिए जेल विभाग प्रपोजल तैयार करने में जुटा है। विभाग की मांडल में भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। डीसी की मंजूरी मिली तो प्रपोजल सरकार को भेजी जाएगी। विभाग की मांडल में सेंट्रल जेल बनाने की योजना है। यहां माकूल भूमि जमीन मिलती है तो विभाग जल्द ही प्रपोजल सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए…
Read Moreरोहांडा सीएचसी में न डाक्टर न ही स्टाफ
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के रोहांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो डाक्टर है न ही अन्य स्टाफ। लैब और एक्सरे तकनीशियन न होने से मरीजों को उपचार के लिए दूर दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। गंभीर बीमारी की हालत में मरीजों को उपचार के लिए मीलों सफर तयकर सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के सरकार के दावे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा में हवा होकर रह गए। पूर्व की वीरभद्र सरकार के शासनकाल में…
Read More