भगेड़ (बिलासपुर)। सर्दी की दस्तक के साथ तेंदुए ने भी रिहायशी इलाकों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में एक तेंदुए ने दस्तक देते हुए खूंटी से बंधी गाय और बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की है। सर्दी आते ही अब तेंदुए की गुर्राहट शुरू हो गई है। दो रोज…
Read MoreCategory: Himachal News
ताला तोड़ सप्लाई किया दूषित पानी
बिलासपुर। आंत्रशोथ की चपेट में आए जबली इलाके में गत एक व्यक्ति ने पेयजल योजना में ताले तोड़ कर दूषित पानी गांव को सप्लाई कर दिया। आईपीएच को इसकी बुधवार सुबह जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। अभी तक ताला तोड़ने वाले का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबली, मंडी माणवा और रघुनाथपुरा में आंत्रशोथ का प्रकोप फैला है। आईपीएच का कहना है कि इसकी जानकारी मिलते ही फील्ड स्टाफ का सतर्क कर वहां सुपर क्लोरिनेशन किया गया। टैंकों…
Read Moreसमाज सेवा कर रहे पूर्व सैनिक : उपायुक्त
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व सैनिकों की ओर से मंगलवार को एक रैली निकाली गई। इसका आयोजन आठ गढ़वाल राइफल्स द्वारा 323 पर्वतीय अखंड के तत्वावधान में किया गया। इसमें उपायुक्त संदीप कदम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल में कर्मठता से देश सेवा तो करते ही हैं, साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद समाज में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। नकदी फसलों विशेषकर सब्जी उत्पादन में पूर्व सैनिकों का खूब…
Read Moreहजारों लोग पानी को तरसे
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा व बैली के ग्रामीणों को दो दिनों से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गागला-जंजला पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन के करीब गांवों की पांच हजार की आबादी परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घरमाणी से आगे बन रही सड़क का मलबा नीचे फेंकने से पेयजल लाइन टूट गई है। इससे थल्ला, टिकरा, चुहाड़ी, वंजल, बैली, बटैण, बाडोलु, लटैण, गुआड़, बनाड़, रजेरा, लुणु, देहरूं गांवों के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति…
Read Moreजन विरोधी नीतियां लागू करना बंद करे सरकार
चंबा। सीटू, एसएफआई और किसान सभा के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एकज्ञापन भेजा। सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीटू व इससे संबंधित संगठन इसका विरोध करते हैं। उन्होेंने कहा कि सरकार ने जनता के हितों के विपरीत काम करना बंद नहीं किया तो सीटू पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई…
Read Moreप्रोजेक्टों ने आठ करोड़ नहीं करवाए जमा
चंबा। बचत भवन चंबा में उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में लाडा के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों और प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के प्रधानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। उपायुक्त ने समस्त प्रोजेक्ट प्रबंधनों से लाडा के तहत खर्च और बकाया राशि का ब्यौरा लिया। उन्होंने बताया कि जिला में लाडा के अंतर्गत करीब 30 करोड़ रुपये प्रोजेक्टों से लेने थे। इनमें से करीब 22 करोड़ प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं, जबकि आठ करोड़ की धन राशि लेना बाकी है। उपायुक्त ने…
Read Moreविस्थापितों के लिए कहां है जमीन?
चंबा। चमेरा चरण तीन के विस्थापित अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार चंबा मनोज कुमार से मिले। उन्हाेंने तहसीलदार से मकानों का सही माप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए मकान व दुकान का जो पलिंथ एरिया दर्शाया जा रहा है, वह ग्राउंड फ्लोर का है। दूसरी मंजिल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने पूरी जानकारी देने की मांग की है। विस्थापित संघ के अध्यक्ष रोहित व सचिव रमेश ने कहा कि साइट डिवेल्पमेंट व पलिंथ के नीचे फाउंडेशन के…
Read Moreकांगड़ा के लोगों को 24 घंटे मिलेगा पानी
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कांगड़ा शहर के लिए 17.42 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शुरू करवाने का ऐलान किया है। इस योजना से शहर के लोगों को 24 घंटे पेयजल की सुविधा होगी। योजना स्वीकृत करवाकर कांगड़ा पहुंचे काजल ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से लटकी सीवरेज परियोजना के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2014 तक शहर में सीवरेज योजना जनता को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने तहसील चौक से फोर्टिस अस्पताल तक फुटपाथ का कार्य…
Read Moreजन्म के लिए दिसंबर शुभ तो नेताओं के लिए नहीं हितकारी
ज्वाली (कांगड़ा)। 2013 समाप्ति की ओर अग्रसर है और इस साल के अंतिम माह दिसंबर में एक अद्भुत संयोग बन रहा है। दिसंबर माह में रवि, सोम और मंगलवार पांच-पांच बार आएंगे। वहीं 11-12-13 के आंकड़ों पर भी अंक ज्योतिषियों की नजर रहेगी। इसके साथ ही 11 दिसंबर को सुबह और रात को जब घड़ी में 8 बजकर 9 मिनट और 10 सेकेंड होंगे तो उस समय 8-9-10-11-12-13 का डिजिट भी खासकर नवजात शिशुओं और उनके अभिभावकों के लिए ऐतिहासिक रहेगा। ज्योतिषियों की राय के अनुसार इस माह तीन दिन…
Read Moreपड़ोसी के घर मिला महिला का शव
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के अप्पर पंजाला गांव में 45 वर्षीय निक्को देवी पत्नी तारु राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। निक्को देवी के बेटे देवो राम और बीड़ निवासी बहन कोठी देवी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुधवार देर शाम को शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ का कार्यभार देख रहे पालमपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने मौके का दौरा किया है। बताया जा रहा है कि महिला का शव पड़ोसी के घर…
Read More