आनी (कुल्लू)। लूहरी से एक किमी आगे नौनी में नाके के दौरान पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में सवार दो लोग गाड़ी छोड़ कर मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस की टीम ने लूहरी चौकी प्रभारी लोकेंद्र की अगुवाई में यहां से एक किमी दूर नौनी में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक लक्जरी कार नाके से करीब…
Read MoreCategory: Himachal News
निचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…
Read Moreवाहनों की टक्कर से लगा जाम
हमीरपुर। शहर में दो कारों की टक्कर से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के दौरान अलग अलग दो जगह भी वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल करवाया। वाहनों की कतारें इतनी लंबी थी कि यातायात को बहाल करने के लिए आधे घंटे से अधिक समय लग गया। इससे कुछ निजी बसों के रूट भी रद्द हो गए। वीरवार सुबह करीब 11 बजे नादौन चौक के पास दो कारों में टक्कर हो गई। टक्कर…
Read Moreसैनिक अशोक को नम आंखों से विदाई
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ के अंतर्गत गाहली निवासी हवलदार अशोक कुमार का शव वीरवार सुबह पांच बजे पैतृक गांव पहुंचा तो सारे गांव में माहौल गमगीन हो गया। अशोक कुमार को पूरे राजकीय ससम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार के छोटे बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कर्नल राजेश बारी की ओर से सूबेदार किशन चंद ने श्रद्धांजलि दी। अशोक कुमार 15 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती था। सूबेदार किशन चंद के नेतृत्व में सेना के आठ जवान…
Read Moreनियाटी में बस पलटी, आठ घायल
नादौन/हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस कस्बे के समीप नियाटी में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा बस की कमानी टूटने से हुआ है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक निजी बस (एचपी67-2725) धनेटा से हमीरपुर जा रही थी। नियाटी के पास बस की कमानी अचानक टूट गई और बस अनियंत्रित होकर पलट…
Read Moreनिजी स्कूल के बाहर चले तेजधार हथियार
नालागढ़ (सोलन)। एक निजी स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से लैस छात्रों में जमकर लड़ाई हुई। आपसी रंजिश के चलते निजी स्कूलों के दो विद्यार्थी आपस में भिड़ पड़े एक और एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ मारपीट के बाद तेजधार हथियार से हमला कर डाला। जिससे दूसरा छात्र बुरी तरह से जख्मी हुआ। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को स्कूल से छुटटी होने के बाद एक निजी स्कूल…
Read Moreराजा’ बघाट की लीज डीड देने से इनकार
शिमला। राज्य सूचना आयोग ने लगभग 70 साल पहले की ‘राजा’ बघाट की एक लीज डीड की जानकारी दिलाने से इनकार किया है। आयोग ने अपने निर्णय में सोलन निवासी कुशल कुमार जेठी की अपील को खारिज कर कहा कि आरटीआई एक्ट के तहत हर सूचना को नहीं दिया जा सकता है। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की कोर्ट ने जारी किए हैं। यह फैसला गैर जरूरी और अनर्गल सूचनाओं को एकत्र करने में जुटे जनसूचना अधिकारियों के लिए राहतप्रद है। प्रार्थी ने मुख्य सचिव कार्यालय से बघाट…
Read Moreकांग्रेस भवन के बिजली-पानी पर बवाल
शिमला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण के बाद अब यहां बिजली और पानी कनेक्शन को लेकर बवाल मच गया है। बिजली के अस्थायी कनेक्शन को लेकर नगर निगम और बिजली बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। बिजली बोर्ड का दावा है कि नगर निगम की मंजूरी के बाद भवन निर्माण के दौरान सालों पहले कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए छह महीने का अस्थायी कनेक्शन दिया था। भवन बनकर तैयार भी हो गया है बावजूद इसके अभी भी अस्थायी कनेक्शन है। बिजली बोर्ड ने सारा दोष नगर निगम के सिर मढ़ते हुए…
Read Moreशूगर मरीजों को इंजेक्शन से छुटकारे की तैयारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रसायन विभाग पोलीमर कैप्सूल पर शोध कर रहा है। यह शोध यदि सफल रहा तो शूगर के मरीजों को इन्सुलिन के इंजेक्शन से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में मधुमेह के मरीजों को इंजेक्शन के माध्यम से ही दवा दी जाती है। वीरवार को पोलीमर विषय पर रसायन विभाग की ओर से आयोजित सेमीनार में दवाओं और कृत्रिम अंगों में हो रहे इसके इस्तेमाल पर चरचा हुई। सेमीनार के बाद रसायन विभाग के प्रो. घनश्याम चौहान ने बताया कि विभाग में पोलीमर पर शोध चल रहा…
Read Moreराशनिंग खत्म, आज पूरे शहर को पानी
शिमला। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को पूरे शहर में सुबह और शाम पानी की सप्लाई देने का दावा किया है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को शहर में कहीं भी पानी का कट नहीं लगाया जाएगा। उधर, वीरवार सुबह शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। वीरवार शाम को चौड़ा मैदान जोन में शाम के समय पानी दिया गया। यहां बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। गिरि और गुम्मा पंपिंग स्टेशनों में…
Read More