कुल्लू। जिला कुल्लू के शुरड़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 420 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के शुरड़ निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनाली के सियाल गांव निवासी एक युवक ने शादी का झूठा झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया…
Read MoreCategory: Himachal News
अब तो सिरदर्द बन गई कम वोल्टेज
खराहल (कुल्लू)। सर्दियों में नदी-नालाें का जलस्तर घटने से बिजली उत्पादन में भी कमी आ गई है। इसके चलते घाटी की कई पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। मनाली विस क्षेत्र के तहत आने वाले देवगढ़ तथा मंडलगढ़ पंचायत के गांव कई सालों से बिजली की कम रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, पंचायत के दुर्गम गांवों में बिजली के पोल भी सड़ने लगे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित रहती है। बिजली बोर्ड ने आज तक इन गले-सडे़ खंभों को बदलने…
Read Moreगैमन इंडिया के दफ्तर से उड़ाए लाखों
कुल्लू। सैंज क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाकर लाखों रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिए हैं। पुलिस ने अकाउंट मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज क्षेत्र में कार्यरत गैमन इंडिया कंपनी में अकाउंट पद पर तैनात मुरलीधरन नारायण ने कहा है कि 12 दिसंबर की रात सैंज स्थित कार्यालय में कुछ चोरों ने घुसकर कार्यालय में बनी लोहे की चेस्ट को…
Read Moreप्रॉपटी टैक्स के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे लोग
नंगल (रोपड़)। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केपी राणा ने कहा कि नंगल की जिन छह ग्राम पंचायतों को नगर परिषद् में जोड़ा गया है उन्हें तुरंत परिषद से अलग किया जाए। अन्यथा नंगल की इन छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़काें पर उतर कर पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। राणा केपी सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो नंगल परिषद् में जोड़े गए इन छह गांवों को इससे बाहर किया जाएगा। शनिवार को गांव मेदा माजरा में इन ग्राम पंचायतों…
Read Moreपैट अध्यापकों के पक्ष में उतरा पीटीएफ
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना ने पैट अध्यापकों के साथ किए जा रहे अन्याय को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। शनिवार प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने की। बैठक में प्राथमिक सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ उद्योगमंत्री मुकेश अगिभनहोत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलकर पैट अध्यापकों के लिए राहत की अपील करेगा। विनय शर्मा ने कहा कि पैट शिक्षक पिछले 9 वर्षों से स्कूूलाें…
Read More24.15 करोड़ ही मिलेगी मुआवजा राशि
ऊना। अंब-दौलतपुर रेल सेक्शन में तीन गांवों का अवार्ड घोषित किया गया है। भू-ग्रहण अधिकारी एवं सहायक आयुक्त ऊना एसके पराशर ने गोंदपुर बनेहड़ा, मवां कोहलां एवं डंगोह कलां गांवों में जाकर पंचायत एवं गांव वासियों के सामने ये अवार्ड घोषित किया। इस अवार्ड के तहत इन तीन गांवों में लोगों से जमीन अधिग्रहण करके उन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी। एसके पराशर ने शनिवार को यहां बताया कि गोंदपुर बनेहड़ा गांव में 6.12.14 हेक्टेयर (छह हेक्टेयर से कुछ अधिक) जमीन आएगी जिसके लिए 5 करोड़ 55 लाख 48 हजार 152…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्रों का रिकार्ड होगा कंप्यूटराइज
मैहतपुर (ऊना)। सूबे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के रिकार्ड को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इससे प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक तरह की अहम जानकारियों को विभाग इन आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त कर सकेगा। पुराने रिकार्ड को नये ढंग से सहेजने के लिए विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। अर्थात मौजूदा रिकार्ड को अपडेट करके नई लुक में तबदील किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी रूपेश तोमर ने इस बात की पुष्टि की है। पता चला है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए उस…
Read Moreबल्लभ भाई की याद में मैराथन आज
ऊना। सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के आह्वान पर ऊना में 15 दिसंबर रविवार को आयोजित होने जा रही रन फार यूनिटी मैराथन को पदमश्री चरणजीत सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रन फार यूनिटी मैराथन दौड़ सुबह साढे़ नौ बजे एमसी पार्क के सामने स्थित पार्किगिं मैदान से शुरू होगी जोकि मुख्य बस अड्डा चौंक तक जाकर वापस डीसी कालोनी, पुराना बस अड्डा होते हुए…
Read Moreनिचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…
Read Moreविकसित होगा शिमला ग्रामीण : वीरभद्र
सुन्नी (शिमला )। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश का समान, त्वरित एवं संतुलित विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। विकास के लिए धन की समुचित व्यवस्था की गई है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में समग्र संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वे शनिवार को सुन्नी के चौक में पीपल का पौधा लगाने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान हिमरी-नलाह-शाड़ा-नवी गांवों को भी सड़क सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल…
Read More